एक्सप्लोरर

मुझे हर चीज के लिए लड़ना पड़ता है : कंगना रनौत

कंगना ने कहा, ‘’आपमें से कई लोग मुझे लड़ाकू, बागी और ना जाने क्या-क्या समझते और कहते होंगे, मगर अब मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है.''

मुम्बई : कंगना रनौत ने अपनी जल्द रिलीज होनेवाली फिल्म ‘सिमरन’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि ना जाने क्यों उन्हें हर चीज हासिल करने के लिए लड़ना पड़ता है, फिर चाहे वो छोटी से छोटी चीज ही क्यों ना हो ? कंगना ने आगे कहा, ‘’हो सकता है कि अब ये एक नियम बन गया हो, लेकिन अब उन्हें इस बात से कोई दिक्कत नहीं होती है.’’

कंगना ने कहा, ‘’आपमें से कई लोग मुझे लड़ाकू, बागी और ना जाने क्या-क्या समझते और कहते होंगे, मगर अब मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है... मैं अपना हक हासिल करने में यकीन करती हूं. फिर चाहे मुझे उसे लड़कर ही क्यों ना हासिल करना पड़े.’’ हाल ही में एक खबर आई थी कि ‘सिमरन’ के लेखक अपूर्व इसरनी के साथ-साथ कंगना रनौत को फिल्म लेखन का श्रेय मिलेगा और वो भी अपूर्व से पहले. इसे लेकर अपूर्व ने आपत्ति उठाते हुए एक लेखक का हक छीनने के इल्जाम कंगना पर लगाए थे और इस मसले पर काफी विवाद भी हुआ था.

इसी से संबंधित जब एक सवाल कंगना से पूछा गया, तो कंगना ने अपनी सफाई देते हुए कहा, ‘’इसे लेकर बहुत सारी गलतफहमियां हैं… अपूर्व ने ही अतिरिक्त संवाद लेखन के लिए मुझे श्रेय लेने के लिए कहा था. इसे जुड़े तमाम तरह के दस्तावेज और कॉन्ट्रैक्ट भी साइन किए गए थे. इसके बाद हमने साथ-साथ एक शेड्यूल के लिए साथ काम भी किया था. इसके कई महीने बाद अपूर्व ने मेरे खिलाफ तरह-तरह की बातें लिखने शुरू कर दीं, वो भी ऐसे वक्त जब ‘रंगून’ फ्लॉप हुई थी. उनके अलावा दो-तीन और लोगो ने भी मुझपर हमले किए. उस वक्त मुझे लगा कि जैसे मेरे खिलाफ एक साजिश रची गई है और सबकुछ जानबूझकर किया जा रहा है.’’

हाल ही में न्यू यॉर्क में हुए आईफा समारोह में सैफ अली खान, वरुण धवन और करण जौहर द्वारा 'नेपोटिज्म' विवाद पर कगंना का मजाक उड़ाए जाने को लेकर सवाल पूछा गया तो कंगना ने इस सवाल को ही दरकिनार करते हुए कहा, ''इस मसले पर मैं काफी कुछ बोल चुकी हूं और अब मैं और कुछ नहीं कहना चाहूंगी.'' अमेरिका में सिमरन की शूटिंग के दौरान एक कार हादसे का शिकार होने का जिक्र भी कंगना ने ट्रेलर लॉन्च के दौरान किया. कंगना ने कहा, ‘’कार का ड्राइवर कार चलाते-चलाते सो गया था और हमारी कार साइड वॉक से टकरा गई थी... हालांकि कि हमें कुछ नहीं हुआ, मगर मुझे उस सदमे से उबर में थोड़ा वक्त लगा था.’’ मुझे हर चीज के लिए लड़ना पड़ता है : कंगना रनौत बता दें कि पिछले महीने अपनी एक और फिल्म ‘मणिकर्णिका – द क्वीन ऑफ झांसी’ की हैदराबाद में तलवारबाजी के एक स्टंट सीन के दौरान कंगना घायल हो गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. फिल्म ‘सिमरन’ का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है, जो ट्रेलर लॉन्च के दौरान भी मौजूद थे. हंसल ने कंगना के साथ पहली दफा काम करने को लेकर एक बेहद अच्छा अनुभव बताया. उन्होंने कहा कि वो हमेशा से कंगना के साथ काम करना चाहतो थे. फिल्म में कंगना प्रफुल्ल पटेल नाम की एक गुजराती, जुआरी और चोर लड़की के किरदार में नजर आएंगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Alpha Box Office Collection: आलिया भट्ट की 'अल्फा' हिट हुई या फ्लॉप? 6 दिन की कमाई से जानें पूरी रिपोर्ट
आलिया भट्ट की 'अल्फा' हिट हुई या फ्लॉप? 6 दिन की कमाई से जानें पूरी रिपोर्ट
कियारा आडवाणी ने Toxic के लिए वसूली रिकॉर्ड तोड़ फीस, बनीं सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक
कियारा आडवाणी ने 'टॉक्सिक' के लिए वसूली रिकॉर्ड तोड़ फीस, बनीं सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक
'आज दुनिया शांत लग रही है...', मां के निधन से टूटे मनीष पॉल, याद कर हुए इमोशनल
'आज दुनिया शांत लग रही है...', मां के निधन से टूटे मनीष पॉल, याद कर हुए इमोशनल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget