एक्सप्लोरर

‘मित्रों’ से पहले दो बार बॉलीवुड डेब्यू से चूक चुकीं हैं कृतिका कामरा

'मित्रों' जैसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने की उम्मीद के सवाल पर कृतिका ने बताया, "ईमानदारी से कहूं? इससे पहले मैं कुछ मौकों पर डेब्यू करने के बहुत नजदीक थी. मैंने फिल्में साइन कर लीं, फिल्म का काम शुरू होने ही वाला था और अंत समय में फिल्में नहीं बनीं.

   

नई दिल्ली: टीवी शो के दर्शकों के बीच 'कितनी मोहब्बत है' की आरोही और 'कुछ तो लोग कहेंगे' की निधि के रूप में मशहूर अभिनेत्री कृतिका कामरा अब 'मित्रों' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. उनका कहना है कि इससे पहले वह दो बार फिल्मों में डेब्यू करने वाली थीं, लेकिन तब किसी कारण से बात नहीं बनी. गुजराती बैकग्राउंड पर आधारित 'मित्रों' में जैकी भगनानी हैं और इसके निर्देशक 'फिल्मिस्तान' फेम नितिन कक्कड़ हैं. 'मित्रों' तेलुगू फिल्म 'पेल्ली चूपुलू' की रीमेक है.

'मित्रों' जैसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने की उम्मीद के सवाल पर कृतिका ने बताया, "ईमानदारी से कहूं? इससे पहले मैं कुछ मौकों पर डेब्यू करने के बहुत नजदीक थी. मैंने फिल्में साइन कर लीं, फिल्म का काम शुरू होने ही वाला था और अंत समय में फिल्में नहीं बनीं. कभी-कभी फिल्में शुरू नहीं हो पाती हैं..मेरे मुताबिक वे सभी वैसी थीं. मैं इसको लेकर बहुत सावधान थी कि मैं एक अच्छे निर्देशक, बेहतरीन पटकथा और ऐसे प्रोडक्शन हाउस, जिसमें आपको पता हो कि फिल्म बंद नहीं होगी, से डेब्यू करना चाहती थी. लेकिन मैंने पाया कि कभी-कभी बड़ी फिल्में भी शुरू नहीं हो पातीं."

उन्होंने कहा, "लेकिन यह मेरा अपना सफर है, और जब मुझे 'मित्रों' मिलने वाली थी, यह बहुत जल्दी में हुआ. मेरे फिल्म साइन करने के 15 दिनों के अंदर फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई. अब जब मैं उस समय को याद करती हूं तो बड़ी खुशी से कहती हूं कि पहली फिल्म के लिए क्या-क्या हुआ, क्योंकि मैं अब गर्व से कह सकती हूं कि मैं ऐसी फिल्म कर रही हूं, जिसमें मैं विश्वास करती हूं."

रिपोर्टर्स में अनन्या के किरदार से लोकप्रिय अभिनेत्री ने कहा, "महिला केंद्रित धारावाहिकों के लिए मशहूर टीवी के उलट फिल्में पुरुष-केंद्रित होती हैं, लेकिन पुरुष प्रधान माध्यम में भी मुझे बहुत अच्छा किरदार मिला है. इसलिए मैं वास्तव में 'मित्रों' से डेब्यू कर बहुत खुश हूं."

वर्तमान के अपने टीवी शो के बारे में उन्होंने कहा, "फिलहाल नहीं, मैं फिल्म में व्यस्त हूं और मैं इसके परिणाम का इंतजार करना चाहती हूं. मैं इसका प्रचार करना चाहती हूं. मैंने कई शो किए हैं और मैं शॉर्ट फिल्में करने में सक्षम हूं.. फिल्मी दुनिया में मेरा पहला प्रोजेक्ट है और मैं बहुत उत्साहित हूं."

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday BO: बुधवार को 'स्पाइडर मैन' से 'धमाल 4' और 'जन नायकन' तक किसने किया कितना कलेक्शन? जानें- रिपोर्ट
बुधवार को 'स्पाइडर मैन' से 'धमाल 4' तक किसने किया कितना कलेक्शन? जानें- रिपोर्ट
'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश
'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश
'भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए...' प्रदीप रावत के निधन पर इमोशनल हुए सलमान
'भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए...' प्रदीप रावत के निधन पर इमोशनल हुए सलमान
पापा उदित नारायण जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे
पापा जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget