एक्सप्लोरर

कमाई के अलावा भी चीन में बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान के नाम दर्ज हो गया है बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली: दिग्गज भारतीय पहलवान महावीर सिंह फोगाट के जीवन पर आधारित फिल्म 'दंगल' से न केवल भारतीय दर्शकों बल्कि सरहद पार चीन के लोगों को भी आमिर खान ने अपना फैन बना दिया है.

ट्विटर की तरह चीन में सोशल मीडिया साइट वीबो पर वह सबसे अधिक लोगों द्वारा फॉलो किए जाने वाले भारतीय हैं. हालांकि, आमिर का मानना है कि वह सोशल मीडिया से अधिक अपनी फिल्मों के जरिए प्रशंसकों के साथ संपर्क में रहते हैं. आमिर ने कहा कि वह अधिक मिलनसार व्यक्ति नहीं हैं.

अपनी फिल्म 'दंगल' से चीन के बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाले अभिनेता इस माह वीबो में सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले भारतीय बन गए हैं. सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय होने के बारे में आमिर ने कहा, "बात यह है कि मैं सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले लोगों में से नहीं हूं. मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई बदलाव आएगा. मैं कभी-कभी एक बार ऑनलाइन जाकर कुछ कहता हूं, बस."

आमिर ने कहा, "मैं अभी अपनी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिदोस्तां' के लिए माल्टा में हूं. मेरा पूरा ध्यान इस फिल्म पर है. इससे बाहर निकल पाना थोड़ा मुश्किल है. मैं यह भी मानता हूं कि मैं सबसे अधिक अपने काम के जरिए लोगों के साथ संपर्क में रहता हूं. इसी प्रकार में अपने दर्शकों से बात करता हूं."

क्या इसी कारण वह नियमित रूप से सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा नहीं करते या सक्रिय नहीं रहते? इस सवाल की प्रतिक्रिया में आमिर ने कहा, "मैं ऐसा ही हूं. लोगों से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया सबसे अच्छी जगह है, लेकिन हम सबका एक अलग व्यक्तित्व होता है. ऐसे में देखा जाए, तो मैं अधिक मिलनसार व्यक्ति नहीं हूं. इसलिए, मैं सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय नहीं रहता हूं और मुझे नहीं लगता कि मेरी ये आदत बदलेगी."

आमिर की फिल्म 'दंगल' में दिग्गज पहलवान महावीर फोगाट के साथ-साथ उनकी बेटियों और भारतीय महिला पहलवानों गीता फोगाट और बबीता फोगाट की भी कहानी बताई गई है.

चीन में रिलीज हुई इस फिल्म ने शानदार सफलता हासिल करते हुए देश में सबसे अधिक कमाई करने वाली गैर-हॉलीवुड फिल्म बनने का इतिहास रचा है. यह फिल्म पांच मई को चीन के 7,000 स्क्रीनों पर रिलीज हुई थी और इसने 28 मई की शाम तक 872 करोड़ रुपये की कमाई कर ली.

आमिर ने कहा, "हमारी आशा थी कि इस फिल्म से चीन के दर्शक खुद को जोड़ पाएं, लेकिन यह इस प्रकार की सफलता हासिल करेगी. इसका हमें अंदाजा नहीं था. हम हैरान थे."

अभिनेता ने कहा कि चीन के दर्शक भावुक रूप से इस फिल्म से जुड़े हैं. उन्होंने कहा, "मैंने सोशल मीडिया पर इस फिल्म के लिए दी गई चीनी दर्शकों की प्रतिक्रिया को पढ़ा. उन्होंने बताया था कि किस प्रकार इस फिल्म और इसके किरदारों से वे प्रेरित हुए. इस फिल्म को देखकर कई लोगों ने अपने माता-पिता से बात की और रोए भी. यह काफी भावुक प्रतिक्रिया है. यही कारण है कि फिल्म ने इतनी सफलता हासिल की."

आमिर का मानना है कि कुश्ती की क्रिकेट के साथ तुलना सही नहीं है. अभिनेता ने कहा, "एक समान स्तर पर किसी भी चीज की तुलना की जा सकती है. अगर आप कुश्ती की तुलना क्रिकेट के साथ कर रहे हैं, तो मुझे नहीं लगता कि आप ऐसा कर पाएंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sunday Box Office Collection: संडे को बॉक्स ऑफिस पर 'द ओडिसी' ने मचाई तबाही, 'धमाल 4' का भी चला जादू, जानें- 'अल्फा' सहित बाकी फिल्मों का हाल
संडे को 'द ओडिसी' ने मचाई तबाही, 'धमाल 4' का भी चला जादू, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
The Odyssey Box Office Day 3: 'द ओडिसी' ने संडे को मचा दिया तहलका, तीसरे दिन 60 करोड के हुई पार, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'द ओडिसी' ने संडे को मचा दिया तहलका, तीसरे दिन 50 करोड के हुई पार, तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget