एक्सप्लोरर

कितनी अमीर हैं हुमा कुरैशी? फिल्मों के अलावा और कहां से करती हैं कमाई?

Huma Qureshi Net Worth: यहां जानिए हुमा कुरैशी की पर्सनल और प्रोफेशनल ज़िंदगी से जुड़ी हर बात. उनकी महंगी कारों से लेकर एक फिल्म की फीस तक, इस खूबसूरत एक्ट्रेस के बारे में सबकुछ जानें.

हुमा कुरैशी बॉलीवुड की सबसे वर्सेटाइल और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं. उनका जन्म 28 जुलाई 1986 को दिल्ली में हुआ. बचपन से ही उन्हें थिएटर और एक्टिंग में रुचि थी. दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद उन्होंने थिएटर करना शुरू किया और फिर 2008 में अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई शिफ्ट हो गईं.

हुमा ने एडवर्टाइजमेंट के ज़रिए पहचान बनाई

मुंबई आने के बाद हुमा ने कई ऑडिशन दिए और शुरुआत में एडवर्टाइजमेंट के ज़रिए पहचान बनाई. उन्होंने हिंदुस्तान यूनिलीवर के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और कई बड़े ब्रांड्स के टीवी कमर्शियल्स का हिस्सा बनीं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Huma Qureshi (@iamhumaq)

इन्हीं एडवर्टाइजमेंट में से एक ऐड की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर अनुराग कश्यप की नज़र उन पर पड़ी. उनकी एक्टिंग देखकर अनुराग इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने हुमा को तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट दिया. इसके बाद साल 2012 में हुमा ने गैंग्स ऑफ वासेपुर पार्ट 1 से बॉलीवुड डेब्यू किया और अपनी पहली ही फिल्म से जबरदस्त पहचान हासिल की.

कितनी अमीर हैं हुमा कुरैशी? फिल्मों के अलावा और कहां से करती हैं कमाई?

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी जगह मजबूत बना रही हैं

इसके बाद उन्होंने गैंग्स ऑफ वासेपुर पार्ट 2, बदलापुर, एक थी डायन, लव शव ते चिकन खुराना, मोनिका, ओ माय डार्लिंग जैसी फिल्मों में शानदार काम किया. फिल्मों के अलावा उन्होंने ओटीटी पर भी अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरा. महारानी, लीला, तारला जैसी वेब सीरीज़ में उन्होंने अपने दमदार किरदारों से दर्शकों को प्रभावित किया. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी वह लगातार अपनी जगह मजबूत बना रही हैं.

हुमा कुरैशी की नेटवर्थ

कमाई की बात करें तो एक रिपोर्ट के मुताबिक, हुमा की नेटवर्थ 23 से 40 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. उनकी कमाई का मुख्य सोर्स फिल्में हैं, जिनमें वह एक फिल्म के लिए लगभग 2 से 3 करोड़ रुपये तक फीस लेती हैं. इसके अलावा वह एडवर्टाइजमेंट, मॉडलिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट, रियल एस्टेट और लाइव इवेंट्स से भी करोड़ों रुपये कमाती हैं. कई बिज़नेस ब्रांड्स के साथ उनके कोलैबोरेशन्स भी चलते रहते हैं, जिनसे उनकी इनकम में और बढ़ोतरी होती है.

कितनी अमीर हैं हुमा कुरैशी? फिल्मों के अलावा और कहां से करती हैं कमाई?

हुमा की लग्ज़री कार कलेक्शन

हुमा को लग्ज़री कारों का भी शौक है. उनके पास लैंड रोवर फ्रीलैंडर है जिसकी कीमत करीब 43-45 लाख रुपये है.

कितनी अमीर हैं हुमा कुरैशी? फिल्मों के अलावा और कहां से करती हैं कमाई?

इसके अलावा उनके गैराज में मर्सिडीज बेंज भी शामिल है, जिसकी कीमत लगभग 20-40 लाख रुपये तक बताई जाती है.

सोहेल खान संग रिश्ते की उड़ी अफवाह

उनकी पर्सनल लाइफ भी अक्सर सुर्खियों में रही है. 2022 में जब सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाक हुआ, तो मीडिया में यह अफवाहें फैलीं कि हुमा और सोहेल के बीच नज़दीकियां हैं. हालांकि, हुमा ने इन खबरों को साफ इनकार कर दिया और साफ कहा कि सोहेल उनके भाई जैसे हैं. इसके बाद इन अफवाहों पर हमेशा के लिए फुल स्टॉप लग गया.

कितनी अमीर हैं हुमा कुरैशी? फिल्मों के अलावा और कहां से करती हैं कमाई?

आज हुमा मेहनत और लगन से न सिर्फ फिल्मों बल्कि वेब सीरीज़ की दुनिया में भी एक खास पहचान बना चुकी हैं. अपनी एक्टिंग, लग्ज़री लाइफस्टाइल और करोड़ों की नेटवर्थ के साथ वह इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिन्होंने खुद को बिना किसी गॉडफादर के बनाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday Box Office Collection Updates: मंडे को 'अल्फा' या 'वेलकम टू द जंगल' कौन मार रही बाजी? जानें- सभी फिल्मों का कलेक्शन
मंडे को 'अल्फा' या 'वेलकम टू द जंगल' कौन मार रही बाजी? जानें- सभी फिल्मों का कलेक्शन
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंडे को भी किया बंपर कलेक्शन, 11वें दिन 117 करोड़ के पार हुई फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंडे को भी किया बंपर कलेक्शन, 11वें दिन 117 करोड़ के पार हुई फिल्म
'26/11, पठानकोट नरसंहार...', आदित्य धर ने रणवीर सिंह को बताया 'भाई', 'धुरंधर' का BTS शेयर कर विश किया बर्थडे
'26/11, पठानकोट नरसंहार...', आदित्य धर ने रणवीर सिंह को बताया 'भाई', 'धुरंधर' का BTS शेयर कर विश किया बर्थडे
पीच कलर के लहंगे में अंशुला कपूर दिखीं गॉर्जियस ब्राइड, बहन की शादी में जाह्नवी-खुशी के लुक ने लूट ली लाइमलाइट
पीच कलर के लहंगे में अंशुला कपूर दिखीं गॉर्जियस ब्राइड, बहन की शादी में जाह्नवी-खुशी के लुक ने लूट ली लाइमलाइट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget