एक्सप्लोरर

तीन हफ्ते बाद भी Box Office पर डटी हुई है ऋतिक रोशन की ‘सुपर 30’, जानें अब तक की कमाई

विकास बहल के निर्देशन में बनी ऋतिक रोशन स्टारर 'सुपर 30' ने रिलीज़ के 20वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया है. फिल्म की कमाई 130 करोड़ रुपए के भी पार चली गई है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की फिल्म ‘सुपर 30’ बॉक्स ऑफिस पर तीसरे हफ्ते में भी अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म ने रिलीज़ के 20वें दिन यानी बुधवार को करीब डेढ़ करोड़ रुपए की कमाई की है. इसके साथ ही ‘सुपर 30’ का कुल कलेक्शन 130 करोड़ रुपए के भी पार चला गया है.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक ‘सुपर 30’ ने तीसरे हफ्ते के छठे दिन यानी बुधवार को 1.47 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया है. इससे पहले फिल्म ने तीसरे हफ्ते के पहले दिन 2.14 करोड़, दूसरे दिन 4.47 करोड़, तीसरे दिन रविवार को 5.61 करोड़, चौथे दिन 1.39 करोड़ और पांचवें दिन 1.35 करोड़ रुपए का कारोबार किया था.

आपको बता दें कि इस फिल्म ने तीसरे दिन 50 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया था. जबकि 10वें दिन फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में अपनी जगह बनाई थी. हालांकि 125 करोड़ के आंकड़े को छूने में फिल्म को 17 दिनों का वक्त लगा था. हालांकि अभी भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है और लगातार अपनी कमाई के आंकड़े को बढ़ा रही है.

‘सुपर 30’ का निर्देशन विकास बहल ने किया है. इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने बिहार के मशहूर ‘सुपर 30’ कोचिंग के संस्थापक आनंद कुमार का किरदार अदा किया है. आनंद कुमार का कोचिंग सेंटर हर साल करीब 30 गरीब बच्चों को इंजीनियरिंग इंट्रैंस एग्ज़ाम के लिए मुफ्त कोचिंग मुहैया कराता है. इसी विषय पर फिल्म को भी बनाया गया है. इसमें आनंद कुमार के संघर्ष की कहानी को भी दिखाया है. फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ अभिनेत्री मृणाल ठाकुर भी नज़र आई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में फिल्म 3200 से 3300 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई भी उठकर बोल रहा है प्रधानमंत्री इस्तीफा दो...', पूनम पांडे बोलीं- 'तुम्हारे पड़ोसी हैं क्या?'
'कोई भी उठकर बोल रहा है प्रधानमंत्री इस्तीफा दो...', पूनम पांडे बोलीं- 'तुम्हारे पड़ोसी हैं क्या?'
'स्टेज पर उनकी कमी खलती है', अलका याग्निक को याद कर इमोशनल हुए कुमार सानू
'स्टेज पर उनकी कमी खलती है', अलका याग्निक को याद कर इमोशनल हुए कुमार सानू
Saturday Box Office Live Updates: 'जेलर 2' हुई 117 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का 4 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 117 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' 4 बजे का कलेक्शन
राज बब्बर ने दिवंगत पत्नी स्मिता पाटिल को बर्थ एनिवर्सरी पर किया याद, बोले - 'तुम्हारी याद आती है'
राज बब्बर ने स्मिता पाटिल को बर्थ एनिवर्सरी पर किया याद, बोले- 'तुम्हारी याद आती है'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget