एक्सप्लोरर

'SUPER 30' Box Office: पहले वीकेंड पर ऋतिक की फिल्म ने की है ताबड़तोड़ कमाई, जानें कलेक्शन

'SUPER 30' Box Office: ऋतिक रोशन की 'सुपर 30' ने अपने पहले वीकेंड पर ही 50 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. शनिवार और रविवार को फिल्म ने पहले दिन से बेहतर कमाई की है.

नई दिल्ली: ऋतिक रोशन की इस साल की मच अवेटेड फिल्म 'सुपर 30' रिलीज़ हो चुकी है और फिल्म को दर्शकों से बेहद शानदार रिस्पॉन्स भी देखने को मिल रहा है. 'सुपर 30' को करीब 12 करोड़ रुपए की ओपनिंग मिली थी, हालांकि पहले वीकेंड पर फिल्म की कमाई 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक ऋतिक की 'सुपर 30' ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 11.83 करोड़ रुपए की कमाई की थी. जबकि दूसरे दिन शनिवार को फिल्म की कमाई में अच्छी बढ़ोत्तरी देखने को मिली और इसने 18.19 करोड़ रुपए बॉक्स ऑफिस पर बटोर लिए. लेकिन तीसरे दिन रविवार को इसकी कमाई में बड़ा उछाल आया है. रविवार को फिल्म ने 20.74 करोड़ रुपए का बिज़नेस कर लिया है. इस तरह फिल्म ने पहले वीकेंड पर 50.76 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है.

 

फिल्म को समीक्षकों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी है. हालांकि कमाई के आंकड़े बता रहे हैं कि दर्शक फिल्म देखने के लिए थिएटर तक जा रहे हैं. फिल्म को लेकर ऋतिक रोशन के फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में फिल्म 3200 से 3300 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई है. फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है. इसमें ऋतिक के साथ अभिनेत्री मृणाल ठाकुर भी अहम रोल में नज़र आई हैं.

इस हफ्ते रिलीज होने वाली अकेली हिंदी फिल्म है और साल 2017 के जनवरी में 'काबिल' के बाद से यह सुपरस्टार ऋतिक रोशन की पहली रिलीज है इसलिए इस बात की उम्मीद लगाई जा रही थी कि फिल्म की शुरुआत पहले दिन काफी अच्छी होगी. यह फिल्म पटना के रहने वाले शिक्षाविद और 'सुपर 30' के संस्थापक आनंद कुमार की जिंदगी पर आधारित है.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday BO Collection: 'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन
'रामायणम' तोड़ेगी 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड? अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 24 घंटे में गाड़ दिए झंडे
'रामायणम' तोड़ेगी 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड? अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 24 घंटे में गाड़ दिए झंडे
'अगर बायोपिक बनी तो पहली पसंद प्रियंका चोपड़ा रहेंगी...', बोलीं हॉकी प्लेयर सविता पूनिया
'अगर बायोपिक बनी तो पहली पसंद प्रियंका चोपड़ा रहेंगी...', बोलीं हॉकी प्लेयर सविता पूनिया
'नाना पाटेकर हमारे बीच होते...', एक्टर को याद कर 'तिरंगा' फेम एक्ट्रेस के छलके आंसू
'नाना पाटेकर हमारे बीच होते...', एक्टर को याद कर 'तिरंगा' फेम एक्ट्रेस के छलके आंसू

वीडियोज

CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget