एक्सप्लोरर

Housefull on OTT: हाउसफुल को इस ओटीटी पर देखें, ऑनलाइन स्ट्रीम हो रही है अक्षय कुमार की फिल्म

Housefull on OTT: हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है. फिल्म 6 जून को रिलीज हुई थी. हाउसफुल फ्रेंचाइजी की इससे पहले चार फिल्में और आ चुकी हैं.

Housefull on OTT: बॉलीवुड की कॉमेडी थ्रिलर फिल्म हाउसफुल 5 इन दिनों थियेटर्स में धमाल मचा रही है. इस फ्रेंचाइजी की पिछली चार फिल्में ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही हैं. चारों ही फिल्मों में अक्षय कुमार लीड रोल में दिखें. आपको बताते हैं कि ये फिल्में कहां देख सकते हैं.

हाउसफुल- प्राइम वीडियो

हाउसफुल 2010 में आई थी. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. इसके अलावा हाउसफुल को आप यूट्यूब पर भी फ्री में देख सकते हैं.

इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अर्जुन रामपाल, दीपिका पादुकोण, लारा दत्ता, जिया खान जैसे स्टार्स थे. फिल्म को साजिद खान ने बनाया था. फिल्म हिट हुई थी. हाउसफुल ने वर्ल्डवाइड 123.69 करोड़ का कलेक्शन किया था. 

हाउसफुल 2- जियो हॉटस्टार/प्राइम वीडियो

हाउसफुल 2 जियो हॉटस्टार और प्राइम वीडियो दोनों जगह स्ट्रीम हो रही है.

ये फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को भी साजिद खान ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस, ऋषि कपूर, असिन, जरीन खान और शाजान पदमसी जैसे स्टार्स थे. हाउसफुल 2 ने 112 करोड़ का कलेक्शन किया था.

हाउसफुल 3 और हाउसफुल 4 जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही हैं.

हाउसफुल 3- जियो हॉटस्टार

हाउसफुल 3, 2016 में आई थी. इस कॉमेडी फिल्म को फरहाद सामजी, साजिद सामजी ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाकरी, लिजा हेडन, बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, समीर कोचर जैसे स्टार्स नजर आए थे. इस फिल्म ने 110.2 करोड़ का कलेक्शन किया था.

हाउसफुल 4- जियो हॉटस्टार

हाउसफुल 4 में लंबी-चौड़ी कास्ट साइन की गई थी. ये फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया था. फिल्म ने 210.3 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कृति सेनन, कृति खरबंदा, पूजा हेगड़े, चंकी पांडे, बॉबी देओल, राणा दग्गुबाती, रंजीत और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे स्टार्स नजर आए थे. इस फिल्म का गाना 'बाला' जबरदस्त हिट हो गया था.

ये भी पढ़ें- प्यार, धोखा और फिर पति का कत्ल, इस बॉलीवुड फिल्म से बिल्कुल मेल खाती है सोनम रघुवंशी कांड की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday BO Collection: 'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन
'रामायणम' तोड़ेगी 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड? अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 24 घंटे में गाड़ दिए झंडे
'रामायणम' तोड़ेगी 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड? अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 24 घंटे में गाड़ दिए झंडे
'अगर बायोपिक बनी तो पहली पसंद प्रियंका चोपड़ा रहेंगी...', बोलीं हॉकी प्लेयर सविता पूनिया
'अगर बायोपिक बनी तो पहली पसंद प्रियंका चोपड़ा रहेंगी...', बोलीं हॉकी प्लेयर सविता पूनिया
'नाना पाटेकर हमारे बीच होते...', एक्टर को याद कर 'तिरंगा' फेम एक्ट्रेस के छलके आंसू
'नाना पाटेकर हमारे बीच होते...', एक्टर को याद कर 'तिरंगा' फेम एक्ट्रेस के छलके आंसू

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget