एक्सप्लोरर

मीठी नदी सफाई मामले में आखिर 'हाउसफुल 5' एक्टर Dino Morea से क्यों हो रही पूछताछ? ये हैं 7 वजह

Mithi River Scam: डिनो मोरिया के घर पर ईडी ने आज मीठी नदी स्कैम मामले को लेकर छापा मारा था. लेकिन क्या आप जानते हैं आखिर इस घोटाले से एक्टर का क्या कनेक्शन है?

Mithi River Scam: 'हाउसफुल 5' एक्टर डिनो मोरिया और उनके भाई से हाल ही में दो बार मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने 65 करोड़ रुपये के मीठी नदी स्कैम मामले में पूछताछ कर चुकी है. वहीं शुक्रवार की सुबह ईडी ने इस मामले में डिनो मोरिया सहित कई लोगों के घर पर रेड भी मारी थी. ऐसे में चलिए यहां जानते हैं कि डिनो मोरिया से आखिर मीठी नदी सफाई घोटाले मामले में पूछताछ क्यों हो रही है.

क्यों हो रही है डिनो मोरिया से मीठी नदी स्कैम मामले में पूछताछ? 
बता दें कि मीठी नदी सफाई मामले में EOW ने केतन कदम को गिरफ्तार किया था और वो इस मामले में कथित मुख्य आरोपी है. अभिनेता डिनो मोरिया और केतन कदम एक दूसरे को लगभग दो दशक से पहचानते हैं. डिनो मोरिया के भाई सेंटिनो मोरिया और केतन कदम की पत्नी युबो राइड्स नाम की एक कंपनी में डायरेक्टर हैं. यह कंपनी पहले फूड कंपनी थी लेकिन बाद में इसी कंपनी में मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया के पास चलने वाले बग्गी का काम संभाला और इस बग्गी का इनोग्यूरेशन साल 2021 में तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने किया था. 

  • EOW को जांच के दौरान पता चला कि केतन कदम ने अभिनेता डिनो मोरिया को 14 लाख से ज्यादा की रकम उनके निजी बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किये थे.
  • उसके बाद डीनो मोरिया ने कुछ लाख रुपये युबो राइड्स को भेजे थे
  • EOW को शक है कि केतन ने मीठी नदी सफाई में हुए कथित घोटाले मामले में कमाए प्रोसिड्स ऑफ क्राइम की रकम डिनो मोरिया को भेजी थी.
  • इसी बिनाह पर EOW ने डीनो मोरिया से पुछताछ की और केतन कदम ने इन्हें यह पैसे क्यों ट्रांसफर किये यह सवाल पूछा था.
  • जिसपर जवाब देते हुए डीनो मोरिया ने कहा था कि यह पैसे केतन ने उन्हें फ्रेंडली लोन के तौर पर दिया था.
  • जब EOW ने पूछा कि इन पैसों को वापस क्यों नहीं किया तब डीनो ने जवाब दिया कि केतन ने उनसे पैसे मांगे ही नहीं और यह हमारा आपसी मामला है हमें देना है या नहीं देना है यह हम देखेंगे.
  • इसके बाद EOW ने डीनो से पूछा कि अगर यह पैसे तुमने फ्रेंडली लोन के तौर पर लिए थे तो उन पैसों को UBO राइड्स को क्यों ट्रांसफर किये. 

तीसरी बार हो सकती है डिनो मोरिया से पूछताछ 
बता दें कि कि पुलिस डीनो मोरिया के जवाब से संतुष्ट नहीं हो पा रही है और इसी वजह से उनसे तीसरी बार भी पूछताछ हो सकती है. आपको बता दें कि मुंबई पुलिस की ईओडब्ल्यू ने दो बार डीनू से पूछताछ की है और अब इस मामले में ईडी ने भी उनके घर छापेमारी कर रही है जाहिर से बात है ईडी को भी इन्हीं सवालों के जवाब की उम्मीद होगी. 

ये भी पढ़ें: -सेट पर खूब देती थी गालियां, नर्क बनाकर रख दी थी जिंदगी, पूजा भट्ट की वजह से डिप्रेशन में चला गया था ये एक्टर, अब छलका दर्द

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
लाइव: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget