एक्सप्लोरर

हॉलीवुड स्टूडियो जोखिम भरी फिल्मों का समर्थन नहीं करते : ब्रैड पिट

मुंबई : हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट का कहना है कि हॉलीवुड स्टूडियोज का बिजनेस मॉडल उनकी आने वाली कॉमेडी फिल्म 'वॉर मशीन' जैसी जोखिम भरी फिल्मों का समर्थन करने की अनुमति नहीं देती है.

बुधवार को भारत पहुंचे अमेरिकी अभिनेता ने कहा कि यह मुख्य कारणों में से एक है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए अमेरिका की मनोरंजन क्षेत्र की कंपनी नेटफ्लिक्स से जुड़ना पसंद किया. बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के साथ एक सत्र के दौरान ब्रैड ने कहा, "स्टूडियोज का इस समय जिस तरह का बिजनेस मॉडल है, हॉलीवुड निश्चित रूप से इस बजट की वॉर मशीन जैसी जोखिम भरी फिल्मों का समर्थन नहीं कर सकता है. प्रिंट और विज्ञापन की लागत इतनी अधिक है इसलिए वह इसे अभी नहीं बना सकते हैं."

नेटफ्लिक्स के साथ जुड़ने के निर्णय के सवाल पर ब्रैड ने कहा, "फिल्म दर्शकों के लिए नेटफ्लिक्स की सुंदरता यह है कि अब अधिक फिल्में बनाई जा रही हैं, और अधिक रोचक फिल्म निर्माताओं को एक मौका मिल रहा है जिसका अर्थ अधिक विविधता है." ब्रैड कहते हैं कि बदलती प्रवृत्ति 'फिल्म निर्माण के नए पुनरुत्थान को दशार्ती है.

डेविड मिच निर्देशित 'वॉर मशीन' एक व्यंगात्मक कॉमेडी फिल्म है. इसमें ब्रैड एक अमेरिकी जनरल ग्लेन मैकमोहन का किरदार निभा रहे हैं, जो मजबूत लेकिन अतिविश्वासी है और केवल अफगानिस्तान में जीत की दिशा में अपनी सेना का नेतृत्व करना उसका एक मात्र उद्देश्य है.

इस फिल्म को स्ट्रीमिंग वेबसाइट नेटफ्लिक्स पर शुक्रवार को रिलीज किया जा रहा है. ब्रैड का कहना है कि वह फिल्म के प्रदर्शन का निर्णय रिलीज के शुरुआती वीकेंड के आधार पर किए जाने को अनुचित मानते हैं.

उन्होंने कहा, "हमारी कई फिल्में सामान्यता शुरुआती वीकेंड के प्रदर्शन के आधार पर तय होती हैं. यह फिल्म की लंबी यात्रा का अनुचित तरीके से निर्णय करना है, जो लगातार थियेटर में चल रही है, अभी भी दर्शकों से बात कर रही है. मैं ऐसी कई फिल्मों के बारे में जानता हूं जिसे असफल करार दिया गया था और उन्होंने एक लंबा सफर तय किया."

ब्रैड का कहना है कि वह नेटफ्लिक्स जैसे मंचों पर फिल्मों की रिलीज को दिलचस्प मानते हैं. ब्रैड ने इस दौरान विभिन्न संस्कृतियों के विचारों व शैली के आदान-प्रदान की भी तारीफ की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget