एक्सप्लोरर

ब्रेस्ट कैंसर का इलाज करा रहीं Hina Khan ने महिमा चौधरी को किया बर्थडे विश, लिखा- 'वो सबसे अच्छी इंसान हैं'

Hina Khan on Mahima Chaudhry: एक्ट्रेस महिमा चौधरी आज अपना 51वां बर्थडे मना रही हैं. इस मौके पर उन्हें हिना खान ने बर्थडे विश किया है और उनकी ढेर सारी तारीफ भी की है. महिमा चौधरी ने भी रिप्लाई किया.

Hina Khan on Mahima Chaudhry: बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी 13 सितंबर यानी आज अपना 51वां बर्थडे मना रही हैं. इस मौके पर उनके फैंस और फ्रेंड्स उन्हें बर्थडे पर खास विशेज भेज रहे हैं. इन सबमें एक एक्ट्रेस हिना खान भी हैं जो इन दिनों अमेरिका में ब्रेस्ट कैंसर का इलाज करवा रही हैं. हिना खान ने महिमा चौधरी की ढेर सारी तारीफ की है और कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं. महिमा ने भी हिना के पोस्ट पर रिप्लाई किया.

जब हिना खान का पहला कीमो हुआ था तब महिमा चौधरी हिना से मिलने गई थीं. हिना ने उसी समय की तस्वीरें शेयर की हैं और एक लंबा पोस्ट भी लिखा है. महिमा चौधरी ने इस पोस्ट पर प्यारा सा रिप्लाई भी दिया है. चलिए बताते हैं हिना ने महिमा के लिए क्या कहा?

हिना खान ने महिमा चौधरी को किया बर्थडे विश

हिना खान जब पहली बार अस्पताल में एडमिट हुई थीं, तब महिमा चौधरी उनसे मिलने गई थीं. हिना ने जो दो तस्वीरें शेयर की हैं ये उसी समय की हैं. हिना ने इस पोस्ट में लिखा, 'ये तस्वीर उस दिन की है जब मेरा पहला कीमो था. और एक दैवीय महिला अचानक अस्पताल में आ गईं. वो वहां मेरे साथ थीं, मुझे गाइड किया, मोटीवेट किया और मेरी लाइफ के सबसे दर्दनाक समय में वो मेरे साथ खड़ी रहीं. वो एक हीरो हैं. वो सबसे अच्छी इंसान हैं.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝑯𝒊𝒏𝒂 𝑲𝒉𝒂𝒏 (@realhinakhan)

हिना ने इसी पोस्ट में आगे लिखा, 'जाने से पहले उन्होंने मुझसे कहा था कि तुम्हारा ये सफर बहुत आसान बन जाएगा जैसा मेरा बना था. उन्होंने मेरे धैर्य को और बढ़ाया और मुझे लाइफ की बड़ी सीख भी दी. उनके प्यार और काइंड नेचर ने मुझे अपने गोल से ऊपर उठने के लिए प्रोत्साहित किया है. हम दोस्त बने और कई अनुभव शेयर किए लेकिन उन्होंने एक बार भी मुझे ये महसूस होने नहीं दिया कि मैं अकेली हूं.'

हिना ने महिमा चौधरी की तारीफ में आगे लिखा, 'उन्होंने मुझे पक्का विश्वास दिलाया कि इस मुश्किल घड़ी से मैं लड़ सकती हूं, लड़ लूंगी और जीत भी हासिल करूंगी (इंशा अल्लाह). आप मेरे लिए हमेशा डिवाइन रहेंगी, खूबसूरत इंसान महिमा को प्यार के साथ हैप्पी बर्थडे. मैं और मेरा परिवार आपको दुआएं भेज रहे हैं. हम सभी आपके लिए प्यार भेज रहे हैं.'

महिमा चौधरी ने किया रिप्लाई

महिमा चौधरी ने हिना खान के इस लंबे पोस्ट पर रिप्लाई भी किया है. हिना ने महिमा की इतनी तारीफ की उसके और बर्थडे विशेज के लिए महिमा ने थैंक्यू भी कहा.


ब्रेस्ट कैंसर का इलाज करा रहीं Hina Khan ने महिमा चौधरी को किया बर्थडे विश, लिखा- 'वो सबसे अच्छी इंसान हैं

महिमा चौधरी ने इसी पोस्ट पर रिप्लाई में लिखा, 'ओह माई गॉड...थैंक्यू. तुमने कुछ ज्यादा ही मुझे क्रेडिट दे दिया. आई लव यू. और प्यारे से बर्थडे बॉक्स के लिए थैंक्यू वो भी ढेर सारे प्यार के साथ...यम्मी.'

हिना खान की तकलीफ सह चुकी हैं महिमा चौधरी

एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अमेरिका में हैं जहां वो ब्रेस्ट कैंसर का इलाज करा रही हैं. इनका इलाज भारत में ही शुरू हो गया था और कई बार वो अस्पताल में एडमिट भी हुईं. हिना ने समय-समय पर अपनी हेल्थ अपडेट्स भी दीं. महिमा चौधरी को जब ये बता चला तो वो हिना खान से मिलने अस्पताल पहुंची थीं.

बता दें, साल 2022 में महिमा चौधरी के ब्रेस्ट कैंसर होने की खबर आई थी जिसका उन्होंने इलाज कराया और वो ठीक हो गईं. महिमा चौधरी ने बताया था कि जब वो अस्पताल में थीं तब कपिल शर्मा का शो देखती थीं जिससे उनका डर और तकलीफ कुछ समय के लिए कम हो जाता था. 

यह भी पढ़ें: Mahima Chaudhry Hit Movies on OTT: ओटीटी पर फटाफट देख लें महिला चौधरी की ये 6 फिल्में, बन जाएगा दिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget