एक्सप्लोरर

रानू मंडल के साथ तीसरा गाना रिकॉर्ड कर रहे हैं हिमेश, बोले- हर गाने के साथ उनका विश्वास बढ़ रहा है

हिमेश रेशमिया ने एक टीवी शो में रानू मंडल की आवाज़ को सुनने के बाद कहा था कि वो उनके साथ गाने की रिकॉर्डिंग करेंगे. हिमेश अब रानू मंडल के साथ तीसरे गाने की रिकॉर्डिंग कर रहे हैं.

नई दिल्ली: रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर वायरल हुईं सिंगर रानू मंडल के साथ संगीतकार और गायक हिमेश रेशमिया एक और गाना रिकॉर्ड कर रहे हैं. ये गाना हिमेश के सुपरहिट गाने 'आशिकी में तेरी' का रीक्रिएट वर्ज़न होगा. हिमेश इस गाने को भी अपनी अपकमिंग फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' में इस्तेमाल करेंगे. उन्होंने इंस्टाग्राम पर रानू मंडल के साथ गाने की रिकॉर्डिंग की एक झलक शेयर की है.

हिमेश ने वीडियो शेयर करते हुए जानकारी दी, "गाने का प्रोडक्शन अभी जारी है. ये मात्र तैयारी है. रानू जी के चहरे पर इस हंसी को लाने के लिए दुनियाभर के लोगों का शुक्रिया. हैप्पी हार्डी हीर' के 'आशिकी में तेरी' गाने का रीक्रिएशन इस बात का सुबूत है कि हर गाने के साथ उनकी प्रतिभा और विश्वास बढ़ता जा रहा है. आप सभी को प्यार, साथ ही गणेश चतुर्थी की भी शुभकामनाएं."

 

आपको बता दें कि हिमेश रेशमिया ने एक टीवी शो में रानू मंडल की आवाज़ को सुनने के बाद कहा था कि वो उनके साथ गाने की रिकॉर्डिंग करेंगे. बाद में अपने वादे को पूरा करते हुए हिमेश ने अपनी फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' के लिए पहले रानू से एक गाना रिकॉर्ड करवाया, जिसका छोटा सा वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. रानू मंडल के गाने का वो छोटा सा वीडियो काफी पसंद किया गया था.

 

पहले गाने को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद हिमेश ने रानू के साथ अपनी फिल्म के लिए एक और गाना 'आदत' रिकॉर्ड किया था. इस गाने को भी सोशल मीडिया पर हाथों हाथ लिया गया और रानू की आवाज़ को खूब तारीफें मिलीं. इसी के मद्देनज़र अब हिमेश ने रानू के साथ एक और गाना रिकॉर्ड करने का फैसला किया.

 

आपको बता दें कि ये गाना साल 2006 में आई फिल्म '36 चाइना टाउन' का है. उस वक्त हिमेश की आवाज़ में आया ये गाना सुपरहिट रहा था. अब उसी गाने को रीक्रिएट कर हिमेश अपनी अगली फिल्म में इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसमें महिला की आवाज़ के लिए उन्होंने रानू मंडल से गाना गवाने का फैसला किया है.

'गणपती बाप्पा' की भक्ति में जमकर नाचे सलमान खान, पहले नहीं देखा होगा उनका ये अनोखा अंदाज़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मां की मौत से टूट गए थे गोविंदा, जान देने के लिए नदी में उतर गए थे एक्टर
मां की मौत से टूट गए थे गोविंदा, जान देने के लिए नदी में उतर गए थे एक्टर
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर ने बताई वजह
Box Office: कोविड के बाद अक्षय की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानें- कितना रहा क्लोजिंग कलेक्शन?
कोविड के बाद अक्षय की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानें- क्लोजिंग कलेक्शन
Sunday Box Office:संडे को बजा 'स्पाइडर मैन' का डंका, 'धमाल 4' ने भी किया कमाल, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
संडे को बजा 'स्पाइडर मैन' का डंका, 'धमाल 4' ने भी किया कमाल, जानें- बाकी फिल्मों का हाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget