एक्सप्लोरर

'हिचकी' के प्रमोशन पर बोलीं रानी मुखर्जी- उम्मीद है कि आदिरा अपने पैरेंट्स पर गर्व करेगी

भारत में बहुत सारी कामकाजी महिलायें मां बनने के बाद अपनी नौकरी छोड़ देती हैं, लेकिन रानी को लगता है कि अब चीजें बदल रही हैं और अब पिता भी अपने बच्चों की परवरिश के साथ जुड़़ रहे हैं.

नई दिल्ली: रानी मुखर्जी अपनी बेटी आदिरा के जन्म के बाद फिल्म ‘‘हिचकी’’ से दोबारा काम शुरू करने को लेकर काफी असमंजस में थीं लेकिन अपने फिल्म निर्माता पति आदित्य चोपड़ा से मिले प्रोत्साहन से काम को लेकर प्रेरित हुईं. उनका कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि एक दिन उनकी बेटी अपने कामकाजी माता-पिता के लिये गर्व करेगी.

अभिनेत्री ने बताया कि उनसे ज्यादा उनके पति आदित्य चोपड़ा चाहते थे कि वह दोबारा काम पर लौटे.

रानी मुखर्जी ने कहा, ‘‘मुझे अपनी बेटी को घर पर छोड़ने की चिंता थी क्योंकि यह उसके लिये नया वातावरण था . यह एक द्धंद था और प्रत्येक कामकाजी महिला को इस तरह की चिंता होती है.’’ रानी ने कहा, ‘‘बेटी जल्दी ही इसके लिए अभ्यस्त हो जायेगी . मुझे पूरा भरोसा है कि आदिरा इसे समझ जाएगी कि उसके माता और पिता दोनों काम करने के लिये घर से बाहर जाते हैं. यह सामान्य बात है और कई बार वह इस बात पर गर्व महसूस करेगी.’’

भारत में बहुत सारी कामकाजी महिलायें मां बनने के बाद अपनी नौकरी छोड़ देती हैं, लेकिन रानी को लगता है कि अब चीजें बदल रही हैं और अब पिता भी अपने बच्चों की परवरिश के साथ जुड़़ रहे हैं.

रानी ने कहा, ‘‘लोग इसे स्वीकार करने के लिये तैयार नहीं हैं. यह एक तरह का संकोच है, जिसे दूर करने की जरूरत है. जाहिर है कि एक बच्चा अपनी मां से ज्यादा जुड़ाव रखता है, लेकिन अब पिता भी उसकी परवरिश पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं.’’ अभिनेत्री ने कहा कि समाज को पुरुषों का घर के कामकाज और बच्चे के पालन में सहयोग करने को लेकर जो गलत अवधारण है उसे दूर करना होगा.

रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' इसी साल 23 फरवरी को रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget