एक्सप्लोरर

'Vikram Vedha' में Hrithik Roshan को कास्ट करने को लेकर ये है दिलचस्‍प कहानी, गायत्री ने किया खुलासा

Vikram Vedha: ‘विक्रम वेधा’ के तमिल वर्जन में आर माधवन और विजय सेतुपति लीड रोल में नजर आए थे. हिंदी रीमेक रितिक रोशन के साथ सैफ अली खान मुख्‍य भूमिका में होंगे.

Vikram Vedha: रितिक रोशन (Hrithik Roshan) के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्‍म को लेकर काफी एक्‍साइटेड हैं. वह तमिल फिल्‍म ‘विक्रम वेधा’  (Vikram Vedha) के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे. इस फिल्‍म से उनका दमदार लुक पहले ही वायरल हो चुका है. अब इस बात का खुलासा हुआ है कि आखिर उन्‍हें इस फिल्‍म में काम करने का मौका कैसे मिला. गायत्री (Gayathri) ने ‘विक्रम वेधा’ के तमिल वर्जन को पुष्‍कर के साथ मिलकर लिखा और डायरेक्‍ट किया है. उन्‍होंने ही इस बारे में बताया है कि आखिर क्‍यों उन लोगों ने ‘विक्रम वेधा’  के हिंदी रीमेक के लिए रितिक को ही कास्‍ट किया. 

रितिक ने किया था सबसे पहले फोन
एक वेब पोर्टल को दिए इंटरव्‍यू में गायत्री ने बताया कि 2017 में ‘विक्रम वेधा’ रिलीज होने के बाद रितिक वो सबसे पहले एक्‍टर थे,  जिन्‍होंने उन्‍हें कॉल कर फिल्‍म की जमकर तारीफ की थी. गायत्री के अनुसार,  रितिक फिल्‍म की सोल और डेप्‍थ समझ गए थे. गायत्री ने रितिक को टैलेंटेड एक्‍टर बताते हुए कहा कि अब तक उनके साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा है. 

रितिक को बताया 'डाउन टू अर्थ'
रितिक की तारीफ करते हुए गायत्री ने आगे कहा कि वह हमेशा बड़े पैमाने पर सोचते हैं और प्रोजेक्‍ट को बेहतर बनाने में जुटे रहते हैं. गायत्री के मुताबिक,  रितिक में कोई घमंड नहीं है. उनके बीच कई मामलों में असहमति होने के बावजूद कोई मतभेद नहीं होता. यहां तक कि गायत्री ने रितिक के बारे में कहा कि वह बहुत ही डाउन टू अर्थ इंसान हैं. 

रितिक के साथ होंगे सैफ अली खान भी
बता दें कि फिल्‍म का कुछ हिस्‍सा अबू धाबी में भी शूट किया गया है,  जहां लखनऊ का सेट बनाया गया. इस फिल्‍म में रितिक के साथ सैफ अली खान भी मुख्‍य भूमिका में नजर आएंगे. ‘विक्रम वेधा’ के तमिल वर्जन में आर माधवन और विजय सेतुपति लीड रोल में नजर आए थे. इस फिल्‍म के अलावा रितिक, सिद्वार्थ आनंद की ‘फाइटर’ में भी नजर आएंगे, जिसमें वह पहली बार दीपिका पादुकोण के साथ स्‍क्रीन शेयर करते दिखेंगे.

यह भी पढ़ें: Rakhi Sawant ने IIFA से शेयर की ऐसी तस्‍वीर, लोग कहने लगे- "आपके जलवे हैं, वरना..."

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश
'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश
'भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए...' प्रदीप रावत के निधन पर इमोशनल हुए सलमान
'भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए...' प्रदीप रावत के निधन पर इमोशनल हुए सलमान
पापा उदित नारायण जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे
पापा जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे
Kroll Brand Value 2025: शाहरुख खान बने नंबर-1 सेलेब्रिटी ब्रांड, विराट को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे रणवीर सिंह
शाहरुख खान नंबर-1 सेलेब्रिटी ब्रांड, विराट को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे रणवीर सिंह

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget