एक्सप्लोरर

VIDEO: प्रिया प्रकाश के नए वीडियो ने मचाई सनसनी, अदाएं देख घायल हुए लाखों दिल

आंख मारकर सबको दीवाना बना देने वाली प्रिया प्रकाश का इस वीडियो में ऐसा अंदाज देखने को मिला है जिसे देख आप घायल हो जाएंगे.

नई दिल्ली: वैलेंटाइन डे से पहले आज प्रिया प्रकाश की फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है. आंख मारकर सबको दीवाना बना देने वाली प्रिया प्रकाश का इस वीडियो में ऐसा अंदाज देखने को मिला है जिसे देख आप घायल हो जाएंगे. वीडियो आते ही हर तरफ इसी की चर्चा हो रही है. इसमें प्रिया प्रकाश क्लासरूम में बैठी हुई हैं और पहले तो वो फ्लाइंग किस देती हैं और फिर हाथों के इशारे से गोली चला रही है. priya3 वो जिस लड़के को घायल करना चाह रही हैं वो तो हो ही जाता है लेकिन साथ ही इस वीडियो को देखना वाला भी इससे बच नहीं पाता. सोशल मीडिया के जरिए खुद ही प्रिया प्रकाश ने इस टीजर को रिलीज किया है. जो लोग प्यार में हैं उन्हें प्रिया ने ये वीडियो डेडिकेट किया है.  बता दें कि प्रिया की इस फिल्म का नाम 'Oru Adaar Love' है  और इसी से ये अभिनेत्री एक्टिंग में अपना डेब्यू करने जा रही हैं. इस वीडियो को प्रिया प्रकाश ने आज अपने सोशल मीडिया पर रिलीज किया है. रिलीज के कुछ ही घंटो में ये टीजर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. क्लिक करके यहां देखिए- आपको बता दें कि प्रिया प्रकाश सोशल मीडिया सेनसेशन बन चुकी हैं. इससे पहले जो वीडियो देखने को मिला उसमें आंखों ही आंखों में लड़की -लड़की के बीच चल रहे प्यार के इस इजहार का देश दीवाना हो गया है. अगर आप फेसबुक और वॉट्सऐप चलाते हैं तो वायरल हो रहा ये वीडियो आपकी नजरों से भी नहीं छूटा होगा. वायरल वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म में दिख रहे लड़का-लड़की आंखों ही आंखों में बिना कुछ कहे भीड़ में अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं.
First song released A post shared by Priya prakash varrier (@priya.prakash.varrier) on
वीडियो वायरल होने के बाद कुछ ही घंटों में इंस्टाग्राम पर प्रिया वारियर के लाखों फॉलोअर्स बढ़ गए और देखते ही देखते अपनी पहली फिल्म रिलीज होने से पहले ही प्रिया वारियर मशहूर हो गईं. यहां तक कि ट्विटर से लेकर फेसबुक तक हर जगह प्रिया प्रकाश ट्रेंड भी करने लगी. ये देखकर तो प्रिया को यकीन नहीं हुआ कि रातोंरात उसे इस तरह शोहरत मिल गई. प्रिया ने अपने ट्विटर पर लिखा, ''आप सभी को गुड मॉर्निंग. मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मैं ट्रेंड कर रही हूं. ये प्यार और समर्थन दिखाने के लिए आपका शुक्रिया.'' VIDEO: प्रिया प्रकाश के नए वीडियो ने मचाई सनसनी, अदाएं देख घायल हुए लाखों दिल जो वीडियो क्लिप वायरल हुआ वो प्रिया वारियर के आने वाली फिल्म के एक गाने का हिस्सा है. यूट्यूब पर अपलोडेड 3.16 मिनट के इस मलयाली गाने में करीब 1.45 सेकेंड के आस-पास ये सीन दिखाई देता है जिसमें हीरोइन लड़के को आंख मार रही है. इस गाने के जरिए स्कूल में पनपने वाले टीनएज लव को दिखाया गया है. इस वायरल क्लिप की वजह से इस वीडियो सॉन्ग को इतनी बार देखा गया है कि कई रिकॉर्ड टूट गए हैं. इतना ही नहीं सोमवार को गूगल पर सर्च के मामले में भी प्रिया प्रकाश ने सनी लियोनी, दीपिका और आलिया जैसी अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ दिया है. यह भी पढ़ें- प्रिया प्रकाश को तो जान लिया अब उस लड़के को भी जानें जिसने आंखों के इशारों से जीते लाखों दिल प्रिया प्रकाश ने पोस्ट किया एक और वीडियो, इसमें भी कर रही हैं आंखो से शरारत आंख मारकर लाखों दिलों को घायल करने वाली प्रिया प्रकाश का वायरल वीडियो पर आया पहला रिएक्शन Valentine's Day पर ‘नेशनल क्रश’ प्रिया प्रकाश वारियर का है ये प्लान, आप भी जान लें  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Collection: थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
Ravi kishan सोशल मीडिया पर बने मीम्स के किंग, कभी बोलकर तो कभी ना बोले इंटरनेट पर छाए
रवि किशन सोशल मीडिया पर बने मीम्स के किंग, कभी बोलकर तो कभी ना बोले इंटरनेट पर छाए
Sunny Deol की 'परशुराम' हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला
सनी देओल की 'परशुराम' हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला
'कई बार अकेले में रोया', बेटी सुनैना को हुआ था कैंसर, राकेश रोशन याद कर हुए इमोशनल
'कई बार अकेले में रोया', बेटी सुनैना को हुआ था कैंसर, राकेश रोशन याद कर हुए इमोशनल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget