एक्सप्लोरर

बॉलीवुड नहीं, साउथ एक्टर संग आखिरी फिल्म करेंगे 'हेरा-फेरी 3' डायरेक्टर प्रियदर्शन, 100वीं मूवी करते ही होंगे रिटायर

Priyadarshan To Retire With 100th Film: 'हेरा फेरी 3' के डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी 100वीं फिल्म के साथ रिटायर होने जा रहे हैं. प्रियदर्शन ने खुद बताया है कि उनकी आखिरी फिल्म एक साउथ स्टार के साथ होगी.

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की फिल्म 'हेरा फेरी 3' को दिग्गज डायरेक्टर प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं. इसके साथ ही प्रियदर्शन अक्षय कुमार की फिल्म 'हैवान' भी बना रहे हैं. इस फिल्म में सैफ अली खान भी लीड रोल में नजर आएंगे. इस बीच प्रियदर्शन ने अपने रिटायरमेंट प्लान से पर्दा उठा दिया है. डायरेक्टर ने खुलासा किया है कि वो अपनी 100वीं फिल्म के साथ रिटायर हाने का सोच रहे हैं.

ओनमनोरमा के साथ एक हालिया इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने पहले 'हेरा फेरी 3' को लेकर बात की. उन्होंने कहा- 'मैं आमतौर पर अपनी ओरिजिनल फिल्मों के सीक्वल नहीं बनाता. ये मेरे काम करने का स्टाइल नहीं है. लेकिन मैं 'हेरा फेरी 3' जरूर बनाऊंगा, क्योंकि मेकर्स लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं.'

'हैवान' में होगा 'ओप्पम' एक्टर का कैमियो
प्रियदर्शन ने आगे 'हैवान' को लेकर भी अपनी राय दी जो कि उनकी 2016 की मलयालम हिट फिल्म 'ओप्पम' से इंस्पायर्ड है. फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान लीड रोल में नडर आएंगे. वहीं श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर भी 'हैवान' का हिस्सा हैं. इस फिल्म में अक्षय कुमार विलेन अवतार में नजर आ सकते हैं. साथ ही 'हैवान' में 'ओप्पम' के लीड एक्टर मोहनलाल का कैमियो भी हो सकता है. मोहनलाल को लेकर प्रियदर्शन ने कहा- 'उनका किरदार दर्शकों के लिए एक सरप्राइज होगा.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jolly Mishra - Asli Jolly from Kanpur (@akshaykumar)


100वीं फिल्म के साथ रिटायर होंगे प्रियदर्शन
प्रियदर्शन ने हाल ही में अक्षय कुमार की हॉरर फिल्म 'भूत बंग्ला' की शूटिंग पूरी की है. इस  फिल्म में परेश रावल और वामिका गब्बी भी हैं. इसके बाद अब वो 'हेरा फेरी 3' और 'हैवान' को डायरेक्ट कर रहे हैं. 'हैवान' प्रियदर्शन के करियर की 99वीं फिल्म है और अब 100वीं फिल्म के साथ डायरेक्टर रिटायर होने की प्लानिंग कर रहे हैं. प्रियदर्शन ने कहा- 'इन फिल्मों को पूरा करने के बाद, मैं रिटायर होने की सोच रहा हूं. मैं थक गया हूं.'

बॉलीवुड नहीं, साउथ स्टार के साथ होगी आखिरी फिल्म
रिपोर्ट की मानें तो प्रियदर्शन की आखिरी फिल्म किसी बॉलीवुड स्टार के साथ नहीं होगी. बल्कि वो साउथ सुपरस्टार मोहनलाल के साथ अपनी 100वीं फिल्म करेंगे. फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट तय नहीं हुई है, लेकिन इसकी शूटिंग अगले साल शुरू हो सकती है.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान के बंगले मन्नत में मिले दो सांप, एक को किया रेस्कयू और दूसरा अभी भी लापता
शाहरुख खान के बंगले मन्नत में मिले दो सांप, एक को किया रेस्कयू और दूसरा अभी भी लापता
Box Office: 5वें दिन साढ़े बजे तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन साढ़े बजे तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
'बंटवारा 1947’ के खिलाफ आगरा में योगी यूथ ब्रिगेड का प्रदर्शन, फिल्म पर लगाया ये आरोप
'बंटवारा 1947’ के खिलाफ आगरा में योगी यूथ ब्रिगेड का प्रदर्शन, फिल्म पर लगाया ये आरोप
आशा भोसले के ट्रिब्यूट सॉन्ग का हिस्सा बने सलमान खान, ए आर रहमान ने 'भाईजान' को कहा 'शुक्रिया'
आशा भोसले के ट्रिब्यूट सॉन्ग का हिस्सा बने सलमान खान, ए आर रहमान ने एक्टर को कहा 'शुक्रिया'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget