एक्सप्लोरर

'हेरा फेरी 3' में साथ नजर आ सकते हैं अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल

साल 2000 में आई कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी' का तीसरा भाग भी बनने जा रहा है और खबरों की मानें तो इस फिल्म में पुरानी स्टार कास्ट साथ में काम करती नजर आ सकती है.

नई दिल्ली: साल 2000 में आई कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी' का तीसरा भाग भी बनने जा रहा है और खबरों की मानें तो इस फिल्म में पुरानी स्टार कास्ट साथ में काम करती नजर आ सकती है. जी हां, डीएनए की रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म के तीसरे भाग में अक्षय कुमार, सनील शेट्टी और परेश रावल तीनों फिर साथ काम करते नजर आ सकते हैं.

डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, ''बीते सालों में फिरोज नाडियाड वाला और प्रियदर्शन के बीच का विवाद अब सुलझ गया है. तो इसलिए काफी हद तक उम्मीद की जा सकती है कि जल्द ही इस फिल्म का तीसरा पार्ट बने. वहीं, फिरोज ने अनीज बज्मी के साथ भी अपने विवाद को खत्म कर लिया है जो फिल्म वेलकम बैक के सेट पर शुरू हुआ था. अनीज बज्मी भी इस फिल्म को बनाने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं.''

हेरा फेरी 3' में साथ नजर आ सकते हैं अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल

वहीं फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर फिरोज ने कहा कि हम अभी इस पर काम कर रहे हैं. आप सभी को दो हफ्तों तक इंतजार करना पड़ेगा. दो हफ्ते बाद हम इसकी आधिकारिक पुष्टी करेंगे. आपको बता दें कि फिल्म में तीनों एक्टर्स के एक बार फिर इस फिल्म में काम करने की खबरों ने तूल उस वक्त पकड़ा जब खुद अक्षय कुमार ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की.

अक्षय कुमार ने सुनील शेट्टी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, '' ये थ्रोबैक नहीं लेकिन ये मुझे बीते वक्त में जरूर ले गया. पुराने दोस्तों और को-स्टार्स से मिलना हमेशा ही अच्छा रहता है. ''

गौरतलब है कि सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और परेश रावल की ये तिकड़ी कई फिल्मों में साथ नजर आ चुकी है और हर बार इसे दर्शकों को भरपूर प्यार मिलता है. ये तिकड़ी फिल्म हेरा फेरी, आवारा पागल दीवाना, दिवाने हुए पागल और भागम भाग जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: 250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget