एक्सप्लोरर

'हर दूसरी सीरीज में गालियां आती थीं, सेक्स सीन होते थे', OTT कंटेंट पर भड़के 'हेरा फेरी 3' एक्टर परेश रावल

Paresh Rawal Slams Web Series Content: परेश रावल ज्यादातर वेब सीरीज में बिना वजह इंटीमेट सीन्स और गाली-गलौच पर भड़कते नजर आए हैं. उनका कहना है कि हर चीज दिखाने लायक नहीं होती है.

Paresh Rawal Slams Web Series Content: परेश रावल की 'हेरा फेरी 3' में वापसी हो गई है. अक्षय कुमार की इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी में वो एक बार फिर बाबू भैया के किरदार में नजर आएंगे. वहीं हाल ही में दिग्गज एक्टर ने वेब सीरीज के कंटेंट पर बात की है. परेश रावल ज्यादातर वेब सीरीज में बिना वजह इंटीमेट सीन्स और गाली-गलौच पर भड़कते नजर आए हैं.

बॉलीवुड बबल को दिए एक हालिया इंटरव्यू में अपने कंटेंट को संस्कारी कैसे बना सकते हैं, इस सवाल पर परेश रावल ने कहा- 'मैं आपको एक चुटकुला सुनाता हूं, एक औरत ने पुलिस स्टेशन में कंप्लेन की कि भैया मेरे सामने वाली बिल्डिंग में एक आदमी नंगा घूम रहा है. पुलिस वाला आया खिड़की से देखकर बोला कि मैडम कहां है दिख तो नहीं रहा, तो बोली कि अरे स्टूल पर चढ़ के देखो ना.'

'हर चीज दिखाने के लायक नहीं होती'
परेश रावल ने आगे कहा- 'आपको जहां नंगा, गंदगी देखनी है तो आपको मिल ही जाएगी स्टूल पर चढ़कर मिल जाएगी. आप मत देखो ना. जो समाज में है, जो कंटेंट आते वही प्रतिबिंब है समाज का. हमको सेंस ऑफ प्रपोशन, हमारी विवेक बुद्धि, जुडिशियसली उसका यूज करना चाहिए. जो समाज में होता है हर चीज दिखाने के लायक नहीं होती, सजेस्टिव भी हो सकती है.'

'हर दूसरी तीसरी सीरीज में गालियां आती थीं'
'हेरा फेरी 3' एक्टर कहते हैं- 'बाद में इसलिए बोलता हूं लोग काफी ऊब भी गए थे कि हर दूसरी तीसरी सीरीज में गालियां आती थीं, सेक्स सीन आते थे. बेमतलब के आते थे, कोई लेना देना नहीं है. तो लोगों को लगा इसकी वजह से लोग अट्रैक्ट होते हैं, लोगों की टीआरपी वगैरह जो भी कुछ बढ़ती, यही था. लेकिन लोग थक गए लेकिन मेकर्स नहीं थके तब जाकर गवर्नमेंट को उतरना पड़ा.'

वर्कफ्रंट पर परेश रावल सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'निकिता रॉय' में दिखाई देंगे. ये हॉरर फिल्म 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
Awarapan 2 vs Batwara 1947: एडवांस बुकिंग में सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ रही इमरान हाशमी की 'आवारापन 2', चौंका देगा कलेक्शन
एडवांस बुकिंग में 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ रही 'आवारापन 2', चौंका देगा कलेक्शन
कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget