एक्सप्लोरर

ना जितेंद्र, ना संजीव कमार और ना ही धर्मेंद्र.... इस एक्टर को अपना दामाद बनाना चाहती थीं हेमा मालिनी की मां

Hema Malini: हेमा मालिनी और धर्मेंद्र बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस की मां किसी और एक्टर को अपना दामाद बनाना चाहती थीं.

Hema Malini-Dharmendra: दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने 1980 में मेगास्टार धर्मेंद्र से शादी की थी. जहां हेमा मालिनी की यह पहली शादी थी, वहीं धर्मेंद्र की यह दूसरी शादी थी. धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की दो बेटियां  ईशा देओल और अहाना देओल हैं. दिग्गज स्टार्स धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादीशुदा जिंदगी काफी खुशनुमा रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल की मां जया चक्रवर्ती किसी और को अपना दामाद बनाना चाहती थीं.  
बता दें कि हेमा मालिनी की मां जया चक्रवर्ती एक निर्माता और कॉस्ट्यूम डिजाइनर थीं. वे 'ड्रीम गर्ल' (1977), 'स्वामी' (1977) और 'दिल्लगी' (1978) जैसी फिल्मों के लिए मशहूर थी. हेमा मालिनी की मां हमेशा से एक डांसर बनना चाहती थीं लेकिन जब वह सफल नहीं हो पाईं तो उन्होंने अपनी बेटी को सुपरस्टार बनाने की ठान ली थी. हेमा मालिनी ने 1963 में तमिल फिल्म 'इधु साथियम' से फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी. बॉलीवुड में हेमा ने 'सपनों का सौदागर' (1968) से डेब्यू किया था. हेमा मालिनी ने अपने करियर के दौरान 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और उन्होंने धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, राजेश खन्ना और देव आनंद जैसे कई सुपरस्टार के साथ काम किया है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)

हेमा मालिनी की मां को धर्मेंद्र नहीं थे पसंद
हेमा मालिनी ने पहली बार धर्मेंद्र के साथ 'तुम हसीं मैं जवां' (1970) में काम किया था. दोनों की जोड़ी पर्दे पर काफी पसंद की जाती थी और फिर ये एक दूसरे से मोहब्बत भी कर बैठे थे. इस जोड़े ने 10 साल बाद शादी कर ली. हालांकि धर्मेंद्र की पहले ही प्रकाश कौर से शादी हो चुकी थी और वे चार बच्चों के पिता भी थे. इस कारण हेमा मालिनी के माता-पिता दोनों की शादी के खिलाफ थे. हेमा मालिनी की मां धर्मेंद्र की तुलना में जीतेंद्र और संजीव कुमार को बेहतर मैच मानती थीं लेकिन कोई और था जिसे वह अपना दामाद बनाना चाहती थीं.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)

किसे अपना दामाद बनाना चाहती थीं हेमा मालिनी की मां?
डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुराने इंटरव्यू में हेमा मालिनी की मां जया चक्रवर्ती ने बताया था कि वे गिरीश कर्नाड को अपना दामाद बनाना चाहती थीं. वह एक स्थापित भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्देशक, कन्नड़ लेखक और नाटककार थे. हेमा मालिनी की मां ने गिरीश कर्नाड के काम और उनके एक्टिंग स्किल की बहुत सराहना की थी.   

हेमा मालिनी और गिरीश कर्नाड के बीच कनेक्शन बन जाए इसके लिए एक्ट्रेस की मां ने उन्हें 1979 की फिल्म 'रत्नदीप' में एक साथ काम करने के लिए भी इंस्पायर किया था. हालाँकि, हेमा मालिनी और धर्मेंद्र एक-दूसरे के प्यार में पागल थे और फिर आखिरकार ये जोड़ी शादी कर हमेशा-हमेशा के लिए एक दूजे की हो गई थीय

ये भी पढ़ें:-'मेरी जिंदगी में कोई मर्द नहीं है', 48 साल की उम्र में प्यार ढूंढ रही मशहूर एक्ट्रेस! कहा- 2021 से सिंगल हूं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
Box Office: 5वें दिन 6 तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 6 तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'नागिन' की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?
'नागिन' की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget