एक्सप्लोरर

Birth Anniversary: मां की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुईं हेमा मालिनी, लिखा- 'जो हूं आपकी वजह से, धन्यवाद अम्मा'

Birth Anniversary: हेमा मालिनी की मां जया लक्ष्मी की आज बर्थ एनिवर्सरी है. एक्ट्रेस ने आज के दिन पर मां को याद किया है. हेमा मालिनी ने मां के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं.

Hema Malini Mother Birth Anniversary: हिंदी फिल्मों की दिग्गज अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने अपनी मां जया लक्ष्मी को उनकी जयंती पर याद किया. एक प्यारा सा नोट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लिख थैंक्यू कहा.

इमोशनल नोट में, हेमा ने उस महिला के प्रति प्यार और आभार व्यक्त किया, जिसने उनकी शख्सियत को निखारा और संवारा. ‘शोले’ अभिनेत्री ने अपनी मां के साथ गुजारे अनमोल पल को दर्शाती तस्वीर साझा कर लिखा, “यह साल का वह दिन है जो मेरे दिल के सबसे करीब है!”

हेमा ने आगे कहा, “मेरी प्यारी मां का जन्मदिन, जिसे मैं कभी भी मनाना भूलती नहीं हूं, जो कुछ भी मां ने मेरे लिए किया उसके लिए मैं उनकी शुक्रगुजार हूं. उनका अद्भुत व्यक्तित्व और इंडस्ट्री में और उससे परे, सभी से मिलने-जुलने में उन्होंने जो तालमेल बनाया, उसने मेरे करियर को आकार दिया और मुझे वह बनाया जो मैं हूं. धन्यवाद, अम्मा. मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)

हेमा की इस भावपूर्ण पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उनकी बेटी और अभिनेत्री ईशा देओल ने कमेंट सेक्शन में दिल और हाथ जोड़ने वाली इमोजी शेयर की.

हेमा की मां जया चक्रवर्ती एक प्रसिद्ध निर्माता और कॉस्ट्यूम डिजाइनर थीं. पिछले साल भी अभिनेत्री ने अपनी मां के जन्मदिन पर एक खूबसूरत नोट भी लिखा था.

हेमा ने लिखा, "आज का दिन मेरे लिए बहुत खास है! यह मेरी प्यारी मां का जन्म दिन है - एक ऐसा दिन जिसे मैं हर साल मनाती हूं, जब से उन्होंने मुझे छोड़ा है. मैं इस दिन बहुत आत्मचिंतन करती हूं, याद करती हूं कि उन्होंने मेरे जीवन और करियर में कितना योगदान दिया है, और मैं आज जो कुछ भी हूं, उसका श्रेय उन्हें ही देती हूं. धन्यवाद अम्मा."

हिंदी सिने जगत में ड्रीम गर्ल नाम से मशहूर हेमा ने 1963 में तमिल फिल्म "इधु साथियाम" से अभिनय की शुरुआत की और बाद में 1968 की फिल्म "सपनों का सौदागर" से हिंदी सिनेमा में कदम रखा. 2020 की फिल्म "शिमला मिर्ची" में राजकुमार राव और रकुल प्रीत सिंह के साथ भी नजर आई थीं.

वर्तमान में वो मथुरा से सांसद हैं.

ये भी पढ़ें: इन बड़ी वजहों से फ्लॉप हुई वरुण धवन की 'बेबी जॉन', ट्रेड एनालिस्ट ने खोल दी पोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिव पंडित' बन फिर लौटेंगे इमरान हाशमी? क्या आएगी ‘आवारापन 3'? राइटर ने बता दिया पूरा प्लान
‘आवारापन 2' हुई हिट, क्या अब आएगा तीसरा पार्ट? राइटर ने बताया प्लान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
Video: अमृतसर के बाजार में आम पापड़ खरीदते दिखे सुनील शेट्टी, पत्नी माना भी आईं नजर
अमृतसर के बाजार में आम पापड़ खरीदते दिखे सुनील शेट्टी, पत्नी माना भी आईं नजर
'ब्रह्मास्त्र 2' में दीपिका पादुकोण की एंट्री? आलिया भट्ट संग डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर
'ब्रह्मास्त्र 2' में दीपिका पादुकोण की एंट्री? आलिया भट्ट संग डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget