एक्सप्लोरर

इन बड़ी वजहों से फ्लॉप हुई वरुण धवन की 'बेबी जॉन', ट्रेड एनालिस्ट ने खोल दी पोल

Baby John Flop: वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई है. अब फिल्म के फ्लॉप होने की वजह सामने आ गई है.

Baby John Flop: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों पर रिलीज हुई है. फैंस को वरुण धवन की इस फिल्म से बहुत उम्मीदें थीं मगर ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है. बेबी जॉन एक्शन से भरपूर फिल्म है और इसे एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है. लोगों को लगा था कि एटली वरुण धवन को बेबी जॉन से स्टार बना देंगे मगर ऐसा हो नहीं पाया है. ये वरुण धवन के करियर की सबसे फ्लॉप फिल्मों में से एक साबित हुई है. अब ट्रेड एनालिस्ट ने बताया है कि इस फिल्म के फ्लॉप होने के पीछे की वजह क्या थी. ट्रेड एनालिस्ट ने फिल्म फ्लॉप होने के पीछे कई बड़ी वजह बताई हैं.

बेबी जॉन 180 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई है. फिल्म इतनी बुरी तरह फ्लॉप हुई है कि बजट का आधा कलेक्शन भी नहीं कर पाई है.

इस वजह से हुई फ्लॉप
बॉलीवुड हंगामा से खास बातचीत में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने कहा- इंडस्ट्री को लगता है कि ये जॉनर काम करेगा लेकिन इस केस में ऑडियन्स ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया है. नहीं तो इस फिल्म की ओपनिंग शानदार होने वाली थी क्योंकि ये क्रिसमस पर रिलीज हुई है. नए साल तक लोग जश्न मनाने के मूड में रहते हैं और खूब छुट्टियां मनाते हैं. लोगों को कहीं न कहीं यह भी लगता है कि वरुण धवन उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे.

ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन ने कहा- जब से फिल्म की अनाउंसमेंट हुई थी तब से लोगों में इसे लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई थी क्योंकि इसमें वरुण धवन थे और ये मसाला फिल्म होने वाली थी. साथ ही इससे एटली का नाम जुड़ा था तो एक्सपेक्टेशन और बढ़ गई थीं. मगर जब ट्रेलर आया तो ये नीचे ही चली गई. ये फिल्म का फॉल्ट नहीं है बल्कि मार्केटिंग का फेलियर है.

प्रोड्यूसर का खर्चा बढ़ाया
अतुल ने आगे कहा- फिल्म की किस्मत फिल्म रिलीज होने के बाद तय होती है. लेकिन रिलीज से पहले, मार्केटिंग टीम ऑडियन्स को एक्साइटेड करने में फेल रही ताकि वे पहले दिन टिकट खरीद सकें. यह एक मसाला फिल्म है, लेकिन मेकर्स ने रोमांटिक गाने जारी किए. एसेट में वरुण को कॉमेडी करते हुए भी दिखाया गया. सिटी टूर से कोई फायदा नहीं हुआ. बिना मतलब के प्रोड्यूसर का खर्चा बढ़ा. बेबी जॉन अब रिलीज के दिन छलांग लगाने के बजाय बॉक्स ऑफिस पर छोटे कदम उठा रहे हैं. 

बता दें बेबी जॉन में वरुण के साथ कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी लीड रोल में नजर आईं हैं. फिल्म में कीर्ति और वामिका की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया है.

ये भी पढ़ें: स्त्री 3, भेड़िया 2, चामुंडा से लेकर महा मुंज्या की रिलीज डेट का खुलासा, इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर मचेगा भूचाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget