एक्सप्लोरर

Hema Malini 75th Birthday: जब दुबलेपन की वजह से हेमा मालिनी को किया जाता था रिजेक्ट, फिर ड्रीम गर्ल ने बॉलीवुड में ऐसे बनाई अपनी पहचान

Hema Malini Birthday: हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी आज पूरे 75 साल की हो गई हैं. आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं एक्ट्रेस के स्ट्रगल के दिनों के बारे में सबकूछ...

Hema Malini Birthday Special: 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रही है. हेमा हिंदी सिनेमा की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है. उनकी एक्टिंग से लेकर उनकी खूबसूरती के भी लाखों लोग दीवाने हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर में 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है. लेकिन इतनी फिल्मों में काम करने तक का सफर आसान नहीं रहा है. आज उनके इस खास दिन पर आपको बताते हैं उनके स्ट्रगल के दिनों के बारे में सबकुछ...

दुबलेपन की वजह से हेमा ने झेले थे कई रिजेक्शन
हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्टूबर, 1948 में तमिलनाडू के अम्मानकुड़ी में हुआ था. एक्ट्रेस का असली नाम हेमा मालिनी चक्रवर्ती थी. लेकिन फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपने नाम से चक्रवर्ती सरनेम हटा लिया था. हेमा आज बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल जरूर हैं, लेकिन बचपन में कभी भी एक्ट्रेस बनने का सपना नहीं देखा था. हेमा इस इंडस्ट्री में अपनी मां जयलक्ष्मी के कहने पर आई थीं. लेकिन हेमा का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था. उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था.

पहली फिल्म से ही कर दिया गया था बाहर 
दरअसल, उस समय हेमा काफी दुबली-पतली हुआ करती थी. इसी वजह से जब भी वे फिल्मों के ऑडिशन के लिए जाती थीं. तो उन्हें रिजेक्ट कर दिया जाता था. जैसे तैसे हेमा को एक तमिल फिल्म के लिए साइन किया गया था.इसके लिए डायरेक्टर ने एक्ट्रेस का नाम बदल कर सुजाता कर दिया था. हालांकि 4 दिन की शूटिंग के बाद एक्ट्रेस को फिल्म से निकाल दिया गया था. 

फिल्म सपनों के सौदागर से बनाई पहचान
इतने रिजेक्शन के बाद भी हेमा ने हार नहीं मानी और अपने आप को फिल्मों के लिए पूरी तरह से तैयार किया. उन्होंने अपने लुक्स के साथ ही क्लासिकल डांसिंग सीखना शुरू किया. इस काम में उनका साथ उनकी मां ने दिया. जिसके बाद हेमा की फिल्मों में एंट्री मिली. शुरूआती दिनों में तो हेमा को छोटे-छोटे रोल ही करने को मिले. लेकिन कुछ समय बाद उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें राज कपूर के साथ फिल्म सपनों के सौदागर में काम करने का मौका मिला. इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस की लाइफ पूरी तरह बदल गई. उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया और फिल्मों के ऑफर भी आने लगे. इसके बाद हेमा ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा. 

100 से ज्यादा फिल्मों में हेमा ने दिखाया है अपना अभिनय
हेमा ने अपने करियर में 100 फिल्मों दी हैं, जिनमें से उनकी आधे से ज्यादा फिल्में हिट रही हैं. वहीं, सिर्फ धर्मेंद्र संग उनकी 40 फिल्म हिट रही हैं. उन्हें सीता-गीता और शोले में निभाए बंसती के किरदार के लिए आज भी लोग याद करते हैं. 

यह भी पढ़े;  Bigg Boss 17: 'बिग बॉस 17' में पहुंचीं ये एक्स जोड़ी, जानिए- कैसे शुरू हुई थी Isha और Abhishek की लव स्टोरी? आखिर क्यों हुआ इनका ब्रेकअप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सेट पर काम डिस्टर्ब करते थे', सनी देओल-अनिल कपूर के झगड़े में फ्लॉप हुईं तीन फिल्में
'सेट पर काम डिस्टर्ब करते थे', सनी देओल-अनिल कपूर के झगड़े में फ्लॉप हुईं तीन फिल्में
'तुम मेरे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद', संजय दत्त के बर्थडे पर पत्नी का पोस्ट
'तुम मेरे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद', संजय दत्त के बर्थडे पर पत्नी का पोस्ट
क्यों नहीं हो पाई अभिषेक-करिश्मा की शादी? डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा
क्यों नहीं हो पाई अभिषेक-करिश्मा की शादी? डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा
गुरु पूर्णिमा पर इमोशनल हुए करण जौहर, शाहरुख -आदित्य चोपड़ा को दिया क्रेडिट
गुरु पूर्णिमा पर इमोशनल हुए करण जौहर, शाहरुख -आदित्य चोपड़ा को दिया क्रेडिट

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget