एक्सप्लोरर

सपना चौधरी पर धोखाधड़ी का आरोप, डांसर के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, जानें क्या है मामला

Sapna Choudhary Cheating Case: डांसर और सिंगर सपना चौधरी पर पैसों की धोखाधड़ी का आरोप लगा है. उनके खिलाफ दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है.

Sapna Choudhary Cheating Case: हरियाणा की डासंर और सिंगर सपना चौधरी एक समय अपने गानों और डांस के चलते देशभर में खूब चर्चा में रही. इसके बाद उन्हें बिग बॉस में भी देखा गया था जहां से उन्हें और ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली. वहीं अब सपना चौधरी फिर से चर्चा में है. सपना पर एक हाई-प्रोफाइल केस में धोखाधड़ी का आरोप लगा है.

सपना चौधरी एक कानूनी पचड़े में फंस गई है. साल 2021 के एक केस के चलते सपना को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इस मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है. पुलिस ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला क्या है.

शख्स ने लगाया पैसों की धोखाधड़ी का आरोप

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

सपना पर पवन चावला नाम के एक व्यक्ति ने पैसों की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था. पवन चावला ने डांसर और सिंगर के खिलाफ साल 2021 में दिल्ली पुलिस को FIR दर्ज कराई थी. पवन ने शिकायत में बताया था कि सपना चौधरी ने उनसे पैसों की धोखाधड़ी की.

पवन से बिजनेस के बहाने पैसे लेने का आरोप

पवन चावला ने दिल्ली पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में खुलासा किया था कि सपना ने उनसे बिजनेस का बहाना बनाकर पैसे लिए थे. हालांकि सपना पर आरोप है कि उन्होंने और उनकी फैमिली ने उन पैसों का इस्तेमाल बिजनेस में न करके दूसरे कामों में किया. 

इस मामले में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने IPC की धारा 420 और धारा 406 के तहत अपराध को ध्यान में रखते हुए सिंगर को समन भेजा था. हालांकि इसके बावजूद सपना कोर्ट में पेश नहीं हुई. इसके बाद दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने सपना चौधरी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया. सपना को मंगलवार को भी कोर्ट में पेश होना था. लेकिन वे इस बार भी कोर्ट में पेश नहीं हुई. 

यह भी पढ़ें: हम लोग हिंदू है..' दोबारा जन्म मिले तो भगवान मुझे लड़का बनाना, लता मंगेशकर ने क्यों कही थी ऐसी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toxic Trailer: यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह
'माधुरी दीक्षित के क्लोज-अप शॉट्स देखते थे संजय दत्त...' 'साजन' के डायरेक्टर ने खोला दोनों के रिश्ते का बड़ा राज
'माधुरी के क्लोज-अप शॉट्स देखते थे संजय...' 'साजन' डायरेक्टर ने खोला बड़ा राज
Batwara 1947 Vs Awarapan 2: सनी की 'बंटवारा 1947' या इमरान हाशमी की 'आवारापन 2', पहले दिन कौन सी फिल्म मारेगी बाजी?
सनी की 'बंटवारा 1947' या इमरान हाशमी की 'आवारापन 2', पहले दिन कौन मारेगी बाजी?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget