Video: चिल्ड्रेन डे पर बच्चों के साथ जमकर नाचे शाहरुख, कहा- ये मेरा बेस्ट चिल्ड्रेन डे है
चिल्ड्रेन डे के खास मौके पर शाहरुख खान मुंबई के एक एनजीओ पहुंचे और वहां पहुंच कर बच्चों के साथ जमकर मस्ती की.

नई दिल्ली: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान चिल्ड्रेन डे के मौके पर मुंबई के एनजीओ जा पहुंचे और वहां पहुंचकर उन्होंने बच्चों के साथ जमकर मस्ती की. सुपरस्टार शाहरुख को सामने देखकर वहां मौजूद बच्चों की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं था.
चिल्ड्रेन डे के खास मौके पर किंग खान ने बच्चों से मुलाकात करके इस दिन को उनके लिए यादगार बना दिया. बता दें कि शाहरुख ने वहां बच्चों के साथ जमकर डांस किया. उन्होंने वहां केक भी काटा और बच्चों के साथ खूब खेले भी.
शाहरुख ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए एक वीडियो भी शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “इस चिल्ड्रेन डे पर अपने बचपनें को जिया. इन बच्चों नें मुझे एक या दो स्टेप्स भी सिखाए.HQ [ Tag Less ] Pics : Our Cutie Pie @iamsrk celebrating #ChildrensDay at Spark NGO with kids ❤️Whenever He meets with kids....He becomes the Kid & Both Get the best fun time ever ???? pic.twitter.com/9RVjBfG73F
— Team Shah Rukh Khan (@TEAMSRK_ONLINE) November 14, 2017
Reliving my childhood this #ChildrensDay ! The babies taught me a step or two... pic.twitter.com/IG8e8zUeV9 — Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 14, 2017
ट्विटर पर शाहरुख ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की और इस चिल्ड्रेन डे को अपना बेस्ट चिल्ड्रेन डे बताया.

Source: IOCL



























