एक्सप्लोरर

Happy B'day Sameera Reddy: पहली बार मां बनने के बाद डिप्रेशन में आ गई थीं समीरा रेड्डी, फिल्मों से दूर आज जीती हैं ऐसी जिंदगी

Sameera Reddy Birthday: समीरा रेड्डी 44 साल की हो गई हैं. एक्ट्रेस ने फिल्मों से दूरी बना ली है और अपनी फैमिली के साथ है्प्पी लाइफ जी रही हैं.

Happy Birthday Sameera Reddy: बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय तक काम करने वाली एक्ट्रेस समीरा रेड्डी (Sameera Reddy) ने आज इंडस्ट्री से दूरी बना ली है. 'मैंने दिल तुझको दिया' से एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. दक्षिण फिल्मों में भी इस एक्ट्रेस का खूब जलवा रहा लेकिन शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से नाता तोड़ लिया. समीरा 44 साल की हो गई हैं. 14 दिसंबर 1978 को मुंबई में जन्मीं ये एक्ट्रेस आज कहां हैं और कैसी लाइफ जी रही है चलिए इस खबर में बताते हैं. 

पंकज उधास के म्यूजिक वीडियो ने खोली किस्मत

समीरा रेड्डी 1997 में  गजल गायक पंकज उधास के म्यूजिक वीडियो 'और आहिस्ता कीजिए बातें' में नजर आई थीं, गाने के हिट होने के साथ एक्ट्रेस की भी किस्मत चमक गई. समीरा रेड्डी को एक के बाद एक बॉलीवुड और दक्षिण फिल्मों के ऑफर होने शुरू हो गए थे. समीरा 'डरना मना है', 'मुसाफिर, 'नो एंट्री', 'प्लान', 'टैक्सी नंबर 9 2 11' और 'दे दना दन' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं. प्रकाश झा की फिल्म चक्रव्यूह में भी वो नजर आई थीं.

 

बिजनेसमैन संग रचाई शादी

कन्नड़ फिल्म 'वरदानायका' समीरा रेड्डी के करियर की आखिरी फिल्म रही, जो  साल 2013 में रिलीज हुई थी. इसके बाद 2014 में एक्ट्रेस ने बेहद निजी तरीके से बिजनेसमैन अक्षय वर्दे संग शादी रचा ली थी. शादी के बाद समीरा ने फिल्मों से पूरी तरह से किनारा कर लिया. अक्षय वर्डेंची मोटरसाइकिल कंपनी के मालिक हैं. ये कंपनी मोटर बाइक को कस्टमाइज करती है. दोनों की मुलाकात एक एड शूट के दौरान हुई थी. अक्षय ने समीरा को बाइक चलाते देखा और उसी पल उन्हें अपना दिल दे बैठे. समीरा रेड्डी और अक्षय ने एक-दूसरे को दो साल तक डेट किया. दोनों ने मराठी रीति रिवाज से शादी रचाई थी. 


Happy B'day Sameera Reddy: पहली बार मां बनने के बाद डिप्रेशन में आ गई थीं समीरा रेड्डी, फिल्मों से दूर आज जीती हैं ऐसी जिंदगी

बेटे के जन्म के बाद डिप्रेशन का शिकार हुई थीं समीरा रेड्डी

समीरा रेड्डी ने 2015 में बेटे को जन्म दिया था. एक्ट्रेस ने कुछ सालों बाद खुलासा किया था कि बेटे के जन्म के बाद वो डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं. प्रेग्नेंसी के बाद समीरा को प्लेसेंटा प्रेविया हो गया था, जिसकी वजह से वो करीब 4 से 5 महीने बेड रेस्ट पर रहीं. उनका वजन तेजी से बढ़ रहा था जिसके चलते वो मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थीं. 2019 में एक्ट्रेस एक बेटी की भी मां बनीं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sameera Reddy (@reddysameera)

 

समीरा रेड्डी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फैमिली को पूरा समय देती हैं. समीरा इंस्टाग्राम पर अपनी सासु मां के साथ तमाम रील्सल शेयर करती हैं जिसमें दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sameera Reddy (@reddysameera)

 

ये भी पढ़ें:

SS Rajamouli On Hindi Films: राजामौली ने बताया क्यों हिंदी फिल्मों का हो रहा बुरा हाल, बोले- एक्टर्स की मोटी फीस और डायरेक्टर्स...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, भेंट की राम लला की मूर्ति
सनी देओल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, भेंट की राम लला की मूर्ति
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, बढ़ा फिल्म का बज
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, बढ़ा फिल्म का बज
25 साल से एक ही स्टाइल का चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? KBC में खुद बताया इसकी वजह
25 साल से टिंटेड चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? खुद बताई इसकी असली वजह

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget