एक्सप्लोरर

Arshdeep Troll: हंसल मेहता से गुल पनाग तक, क्रिकेटर अर्शदीप के सपोर्ट में आगे आए ये फिल्मी सितारे

India vs Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच में कैच छोड़ने की वजह से टीम इंडिया के पेसर अर्शदीप सिंह को काफी ट्रोल किया जा रहा है. इस बीच बॉलीवुड के कई सितारे उनके सपोर्ट में आ गए हैं.

Arshdeep Singh Criticism: एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के सुपर 4 मुकाबले में टीम इंडिया को पाकिस्तान के हाथों 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी. इस मैच के 18वें ओवर में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) से पाकिस्तानी प्लेयर आसिफ अली का आसान सा कैच छूट गया था. इसके बाद से सोशल मीडिया पर अर्शदीप सिंह की काफी आलोचन की जा रही थी. इस बीच हिंदी सिनेमा के कई सितारे अर्शदीप को बचाव करने के लिए सामने आ गए हैं.

इन फिल्मी सितारों ने किया अर्शदीप सिंह का बचाव

गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan) के इस टी20 आई मैच में अर्शदीप सिंह से ये चूक उस वक्त हुई थी, जब मैच इंडिया के पक्ष में जाता हुआ दिख रहा था. लेकिन अर्शदीप के कैच छोड़ते हीआसिफ अली ने एक चौके और छक्के की मदद से टीम इंडिया से मुकाबला दूर कर दिया.

इस वजह से सोशल मीडिया पर एक बड़ा तबका इस भारतीय तेज गेंदबाज को ट्रोल कर रहा है. हालांकि अर्शदीप को हर तरफ से सपोर्ट मिल रहा है. इसी क्रम में बॉलीवुड के कई सितारे अर्शदीप के सपोर्ट में आए हैं. बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस गुल पनाग (Gul Panag) ने अर्शदीप के पक्ष में अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि- जिस तरह से अर्शदीप सिंह को ट्रोल किया जा रहा है यह वाकई दुखद है. यह किसी अन्य आईटी सेल की करतूत प्रतीत होती है. कुटिल प्रचार का दुर्भाग्य यह है कि दूसरे भी ऐसा कर सकते हैं और यह एक डॉग व्हिसल की तरह काम करता है, जिसमें रिसिपिएंट्स अनजान होते हैं. इसमें न पड़ें.

हंसल मेहता और आयुष्मान ने भी किया अर्शदीप को स्पोर्ट

गुल पनाग के साथ-साथ हिंदी सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर हंसता मेहता (Hansal Mehta) ने अर्शदीप सिंह के बचाव में अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल की प्रोफाइल फोटो में अर्शदीप (Arshdeep Singh) की तस्वीर लगाई है. वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने भी सोमवार को एक वीडियो शेयर कर अर्शदीप सिंह को ट्रोल न करने की गुजारिश की थी. इसके अलावा सेलेब्रिटी अंगद बेदी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अर्शदीप सिंह की तस्वीरों को पोस्ट कर लिखा था- आप अपना सिर ऊंचा रखें अर्शदीप सिंह.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

ये भी पढ़ें-

Watch: अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म 'गुडबाय' का मजेदार अंदाज में किया प्रमोशन, बताया कब आएगा ट्रेलर

Brahmastra: फैंस के लिए गुड न्यूज, रिलीज से एक दिन पहले आलिया-रणबीर के साथ देख सकते हैं 'ब्रह्मास्त्र', जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
Toxic Trailer: यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget