एक्सप्लोरर

Box Office: दूसरे दिन रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की ‘गली बॉय’ की कमाई में आई भारी गिरावट

Gully Boy box office collection Day 2: ज़ोया अख्तर के निर्देशन में बनी ‘गली बॉय’ की कहानी धारावी के स्लम रैपर्स से प्रेरित है. ट्रेलर, संगीत और बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग से मिली शुरुआती समीक्षाओं के बाद फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा था.

मुंबई: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘गली बॉय’ दर्शकों के साथ साथ समीक्षकों से भी तारीफें बटोर रही है. गुरुवार को वैलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज़ हुई इस फिल्म को 19.40 करोड़ रुपए की धमाकेदार ओपनिंग मिली. हालांकि शुक्रवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक गली बॉय ने दूसरे दिन 13.10 करोड़ रुपए की कमाई की है. दो दिनों में अब फिल्म की कुल कमाई 32.50 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है. पहले दिन के मुकाबले फिल्म ने दूसरे दिन कमज़ोर कलेक्शन किया है. अब उम्मीद जताई जा रही है कि शनिवार और रविवार को इसकी कमाई में इज़ाफा हो सकता है.

 

ज़ोया अख्तर के निर्देशन में बनी ‘गली बॉय’ की कहानी धारावी के स्लम रैपर्स से प्रेरित है. ट्रेलर, संगीत और बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग से मिली शुरुआती समीक्षाओं के बाद फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा था. इस फिल्म में रणवीर और आलिया भट्ट की जोड़ी पहली बार बड़े परदे पर नज़र आ रही है. रणवीर फ़िल्म में एक स्ट्रीट रैपर की भूमिका में हैं. फिल्म में सिद्धान्त चतुर्वेदी और कल्कि कोचलिन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. फिल्म की निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी के सहयोग से हुआ है.

पहले दिन बनाया बड़ा रिकॉर्ड 19.40 करोड़ रुपए की कमाई के साथ ये फिल्म साल की सबसे बड़ी ओपेनर फिल्म बन गई है. इससे पहले सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के पास था, जिसने पहले दिन 8.20 करोड़ रुपए की कमाई की थी. लेकिन ये फिल्म उरी से बहुत आगे निकल गई है.

इस फिल्म को समीक्षकों से अच्छा रिव्यू और रेटिंग मिला है. ये एक प्योर म्यूजिकल फिल्म है जो मुंबई के स्ट्रीट रैपर डिवाइन और नाजी की जिंदगी से प्रेरित है. एबीपी न्यूज़ ने इस फिल्म को तीन स्टार देते हुए अपने रिव्यू में लिखा है, ''इसमें रणवीर और आलिया दोनों ने ही दमदार एक्टिंग की है. इनकी केमेस्ट्री शानदार है. इस फिल्म जिसमें प्यार है, ड्रामा है, इमोशन है. फिल्म स्लो होने के बावजूद पकड़ बनाए रखती है. स्ट्रीट रैपर्स को आपको करीब से जानने का मौका भी मिलेगा. और कहते हैं ना कि अंत भला तो सब भला. खत्म होते-होते आपका दिल जीत लेती है.''

यहां देखें फिल्म का हिट गाना...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Sunday Box Office: संडे को 'स्पाइडर मैन' ने मचा दी धूम, 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का भी बजा डंका, जानें- कलेक्शन
संडे को 'स्पाइडर मैन' ने मचा दी धूम, 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का भी बजा डंका
Box office: 250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
Live: दतिया में शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget