एक्सप्लोरर

गोविंदा को मिला था 'अवतार' का ऑफर? सुनीता आहूजा ने पति के झूठ का किया पर्दाफाश

Sunita Ahuja On Govinda: सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में पति गोविंदा के झूठ का पर्दाफाश किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि गोविंदा को जेम्स कैमरून की अवतार कब ऑफर हुई थी.

Sunita Ahuja On Govinda: गोविंदा बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं. उन्होंने 90 के दशक में बॉलीवुड पर राज किया और तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्में दी. हालांकि कई सालों से एक्टर फिल्मी पर्दे से दूर हैं. लेकिन उनकी पत्नी सुनीता आहूजा हमेशा लाइमलाइट मे बनी रहती हैं. हाल ही में गोविंदा और सुनीता के सैपरेशन के रूमर्स भी फैले थे जिन्हें बाद में कपल ने खारिज कर दिया था. इन सबके बीच सुनीता अक्सर गोविंदा से जुड़े कुछ ना कुछ नए खुलासे करती रहती हैं. अब स्टार वाइफ ने एक्टर को लेकर कुछ ऐसा बताया है जिसने सबको हैरान कर दिया है.

गोविंदा ने दावा किया था कि अवतार हुई थी ऑफर
दरअसल कुछ साल पहले गोविंदा ने रजत शर्मा के शो आप की अदालत में दावा किया था कि उन्हें जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था. उन्होंने यहां तक ​​कहा कि उन्होंने खुद ही इस फिल्म का टाइटल भी सजेस्ट किया था और उन्हें पता था कि इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में सात साल लगेंगे.

अभिनेता ने इस फिल्म को छोड़ने का कारण बताते हुए कहा था, "मैंने फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था और मुझे यह याद है क्योंकि इसे छोड़ना बहुत दर्दनाक था... मैंने फिल्म का टाइटल रखा है – अवतार. जेम्स ने मुझे बताया कि फिल्म का हीरो विकलांग है, इसलिए मैंने कहा कि मैं यह फिल्म नहीं कर रहा हूं. उन्होंने मुझे इसके लिए 18 करोड़ रुपये ऑफर किए थे और कहा था कि मुझे 410 दिनों तक शूटिंग करनी होगी. मैंने कहा कि यह ठीक है, लेकिन अगर मैं अपने शरीर को रेंगता हूं, तो मैं अस्पताल में रहूंगा."

गोविंदा ने अपनी प्राथमिकताओं पर भी जोर देते हुए कहा, "हमारा शरीर ही एकमात्र साधन है... कई बार, कुछ चीजें प्रोफेशनली बहुत अट्रैक्टिव लगती हैं, लेकिन आपको अपने शरीर पर उनके प्रभावों को भी देखना होगा."

सुनीता आहूजा ने किया गोविंदा का पर्दाफाश
वहीं अब उर्फी जावेद के साथ बातचीत में, गोविंदा की पत्नी, सुनीता आहूजा ने अपने पति का पर्दाफाश किया है. सुनीता आहूजा ने कहा, "अरे यार मुझे नहीं पता कब ऑफर हुआ. 40 साल तो मुझे हो गए गोविंदा के साथ. अवतार का डायरेक्टर, प्रोड्यूसर कब आया मुझे नहीं मालूम." उन्होंने आगे कहा, "हुई भी है के नहीं मुझे नहीं पता. मैं झूठ नहीं बोलती ना मैं चुगली करूंगी इधर ना मैं किसी की तरफ लूंगी. मैं झूठ का साथ नहीं दूंगी.”

गोविंदा का क्या रियलिटी टीवी शो में आने का है प्लान?
सुनीता ने यह भी कहा कि गोविंदा का रियलिटी टीवी पर आने का कोई प्लान नहीं है. जब उनसे पूछा गया कि क्या गोविंदा द ट्रेटर्स जैसे शो में शामिल हो सकते हैं, तो सुनीता ने हंसते हुए कहा, "गोविंदा पहले पिक्चर करले बहुत काफ़ी है. हम इंतज़ार कर रहे हैं कि पिक्चर कब करेगा." अभिनेता की आखिरी फिल्म 2019 में रंगीला राजा थी.

ये भी पढ़ें:-'धूम 3' की ओरिजनल स्क्रिप्ट में थी अभिषेक बच्चन की ऑनस्क्रीन वाइफ ,आमिर खान का खुलासा, बोले- 'वो उसको तलाक देने वाली है'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार
Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार
‘इससे ‘मातृभूमि’ हिट नहीं होगी’, स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट खत्म करने की सलाह देकर ट्रोल हुए सलमान खान
‘इससे ‘मातृभूमि’ हिट नहीं होगी’, स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट खत्म करने की सलाह देकर ट्रोल हुए सलमान खान
Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
सलमान खान के परिवार में कौन है सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा? जानिए अरहान, अलीजेह और अयान की एजुकेशन
कितने पढ़े-लिखे हैं सलमान खान के परिवार के बच्चे? जानिए कहां से की है पढ़ाई

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget