एक्सप्लोरर

'धूम 3' की ओरिजनल स्क्रिप्ट में थी अभिषेक बच्चन की ऑनस्क्रीन वाइफ ,आमिर खान का खुलासा, बोले- 'वो उसको तलाक देने वाली है'

Aamir Khan On Dhoom 3: आमिर खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म धूम 3 के बारे में बात की. साथ ही कहा कि अगर एक किरदार और होता तो फिल्म ज्यादा बेहतर हो सकती थी.

Aamir Khan On Dhoom 3: आदित्य चोपड़ा की धूम सीरीज हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली और मजेदार फ्रेंचाइजी में से एक रही है. 2004 में इसका पहला पार्ट रिलीज हुआ था जिसमें अभिषेक बच्चन ने एसीपी जय दीक्षित, रिमी सेन को उनकी पत्नी स्वीटी दीक्षित और उदय चोपड़ा ने सब इंस्पेक्टर अली अकबर फतेह खान का किरदार निभाया था. जॉन अब्राहम ने फिल्म में कबीर नाम के विलेन का रोल प्ले किया था. इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के दो साल बाद, जय और अली धूम 2 में फिर से साथ आए लेकिन इस इस बार विलेन के रोल में ऋतिक रोशन ने धमाल मचाया. वहीं फिल्म में उन्होंने पर्दे पर ऐश्वर्या राय बच्चन संग रोमांस भी लड़ाया.

 2013 में आई  धूम 3 में आमिर खान ने डबल रोल प्ले किया था और बॉक्स ऑफिस को हिला दिया था. फिल्म आमिर खान संग कैटरीना कैफ भी नजर आई थीं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि धूम 3 में एक और महत्वपूर्ण किरदार होना चाहिए था. आमिर खान ने अब ओरिजनल स्क्रिप्ट के बारे में जानकारी दी है.

ओरिजनल स्क्रिप्ट में थी जय दीक्षित की पत्नी स्वीटी
दरअसल मैशेबल को दिए एक इंटरव्यू में  आमिर खान ने खुलासा किया कि अभिषेक बच्चन की ऑनस्क्रीन पत्नी रिमी सेन उर्फ ​​स्वीटी दीक्षित धूम 3 में वापसी करने वाली थीं. हालांकि, निर्माता आदित्य चोपड़ा और लेखक-निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य ने बाद में अपना मन बदल दिया. आमिर ने खुलासा किया, "धूम 3 जो थी ना, वो बेहतर हो सकती थी. क्योंकि उसमें एक किरदार था जो जय दीक्षित की पत्नी का रोल है, स्वीटी का, जो 1 और 2 में है, वो किरदार ओरिजिनल स्क्रिप्ट में है. आदि और विक्टर को लगा वो जरूरी नहीं है तो उन्हें निकाल दिया, शूट ही नहीं किया. मेरे हिसाब से वो उन्होंने गलती की. अभी तो पत्नी का किरदार ही नहीं है ना. ओरिजिनल में ये था कि वाइफ जो है वो उसको तलाक देने वाली है.

आमिर ने फिल्म में स्वीटी के किरदार के बारे में बताया
आमिर ने आगे बताया कि फिल्म में स्वीटी का किरदार अपसेट था क्योंकि उसके पति, जो मुंबई पुलिस में अधिकारी हैं, के पास उसके लिए समय नहीं था और वह अपनी लाइफ के करवा चौथ और उसका जन्मदिन भी मिस कर देता था. एक्टर ने स्वीटी के किरदार के बारें बताते हुए कहा, "वह बहुत गुस्से में है. और अभिषेक जिस खूबसूरती से उसे थपथपाते हैं और कहते हैं, 'एक चांस दे दे मेरे को, और जो हनीमून में हम आज तक नहीं गए शादी के बाद, आज मैं पहले तेरे को हनीमून पे ले जाऊंगा'."

लेकिन तभी अभिषेक उर्फ ​​जय को एक मैसेज मिलता है कि उसे एक नए केस के लिए शिकागो जाना है, जिससे वह दुविधा में पड़ जाता है. एयरपोर्ट पर अपने हनीमून के लिए रवाना होने से पहले, जय वॉशरूम में पुलिस कमिश्नर से मिलता है जहां उसे केस के बारे में जानकारी दी जाती है. आमिर ने याद किया कि कैसे इंटरवल के बाद, फिल्म में जय को केस से बाहर कर दिया जाता है. स्वीटी को हमेशा से पता था कि जय किसी केस में फंसा हुआ है और वह उससे कहती थी कि जब तक वह चोर को पकड़ नहीं लेता, तब तक घर मत आना. आमिर ने बताया कि यह बैक स्टोरी दर्शकों को जय के किरदार से इमोशनली जुड़ने में मदद करती. 

ये भी पढ़ें:-गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट का हाथ थामे एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए आमिर खान, एक दूसरे संग खूब खुश दिखी जोड़ी, तस्वीरें वायरल

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आलिया भट्ट ने बताया 'धुरंधर 2' से अपना फेवरेट सीन, एक्टर डायरेक्टर की जोड़ी को बताया 'जादू'
आलिया भट्ट ने बताया 'धुरंधर 2' से अपना फेवरेट सीन, एक्टर डायरेक्टर की जोड़ी को बताया 'जादू'
Dhurandhar 2 Box Office Collection Live: 'धुरंधर 2' की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, चौथे दिन हुई 400 करोड़ क्लब में शामिल, धमाका जारी
Live: 'धुरंधर 2' की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, चौथे दिन हुई 400 करोड़ क्लब में शामिल, धमाका जारी
'अब आगे क्या होगा पता नहीं', 'धुरंधर 2' की सफलता के बीच इमोशनल हुए गौरव गेरा, शेयर की 28 साल पुरानी चिट्ठी
'अब आगे क्या होगा पता नहीं', 'धुरंधर 2' की सफलता के बीच इमोशनल हुए गौरव गेरा, शेयर की 28 साल पुरानी चिट्ठी
55 की उम्र में पिता बने प्रोड्यूसर मधु मंटेना, पत्नी ईरा ने दिया बेटे को जन्म
55 की उम्र में पिता बने प्रोड्यूसर मधु मंटेना, पत्नी ईरा ने दिया बेटे को जन्म

वीडियोज

Donald Trump के U-Turn ने दुनिया को चौंकाया | Iran Vs America Israel War
Iran-Israel War: Middle East में बारूद की बारिश ने बढ़ाया युद्ध का खतरा | World War3 | Drones Attack
Sansani: ट्रंप के लिए अमेरिका में नफरत बढ़ रही है? | Middle East
Owaisi करेंगे Humayun Kabir की पार्टी से गठबंधन? सियासत में हलचल | Breaking News
War Update: ईरान-इजरायल टकराव ने बढ़ाया दुनिया का खतरा | Iran Vs America Israel War | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या ईरान पर हमला करेगा पाकिस्तान? सऊदी अरब ने शहबाज-मुनीर को याद दिलाई डिफेंस डील
क्या ईरान पर हमला करेगा पाकिस्तान? सऊदी अरब ने शहबाज-मुनीर को याद दिलाई डिफेंस डील
'निशांत के कंधों पर हो बिहार संभालने की जिम्मेदारी...', नीतीश कुमार के भाई ने CM पद के लिए की पैरवी
'निशांत के कंधों पर हो बिहार संभालने की जिम्मेदारी...', नीतीश कुमार के भाई ने CM पद के लिए की पैरवी
Oil Crisis: पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
तालिबान के खौफ से कांपा पाकिस्तान, PSL को लेना पड़ा बहुत बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला
तालिबान के खौफ से कांपा पाकिस्तान, PSL को लेना पड़ा बहुत बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने बॉक्स ऑफिस पर दी रणवीर सिंह को पटखनी, जानें 22 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने बॉक्स ऑफिस पर दी रणवीर सिंह को पटखनी, जानें 22 मार्च का कलेक्शन
Israel-US Iran War Live: कब तक चलेगा ईरान युद्ध? अमेरिकी वित्त सचिव बोले- हमारे पास पर्याप्त फंड
Live: कब तक चलेगा ईरान युद्ध? अमेरिकी वित्त सचिव बोले- हमारे पास पर्याप्त फंड
'पीड़ा बढ़ रही है…पीड़ित बढ़ रहे हैं...', मंत्री संजय निषाद मंच पर रोए तो बोले अखिलेश यादव
'पीड़ा बढ़ रही है…पीड़ित बढ़ रहे हैं...', मंत्री संजय निषाद मंच पर रोए तो बोले अखिलेश यादव
इन जरूरतों के लिए नहीं निकाल सकते PF का पैसा, जान लीजिए नियम
इन जरूरतों के लिए नहीं निकाल सकते PF का पैसा, जान लीजिए नियम
Embed widget