एक्सप्लोरर

गिरीश कर्नाड के निधन पर राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी और कमल हासन समेत इन हस्तियों ने जताया दुख

गिरीश कर्नाड एक बेहतरीन फ़िल्म निर्देशक भी थे. उन्होंने साल 1970 में कन्नड़ फ़िल्म 'संस्कार' से अपने सिनेमा करियर की शुरुआत की. इस फिल्म की पटकथा भी उन्होंने खुद ही लिखी थी. इस फ़िल्म के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया था.

नई दिल्ली: मशहूर नाटककार, लेखक और अभिनेता गिरीश कर्नाड नहीं रहे. सोमवार की सुबह करीब साढ़े 6 बजे उन्होंने बेंगलुरू के अपने घर पर अंतिम सांस ली. कर्नाड लंबे समय से बीमार थे. कर्नाड के निधन से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई. सिनेमा जगत से लेकर राजनीतिक हल्कों तक में उनके निधन से सभी दुखी हैं. 81 साल की उम्र में दुनिया छोड़ने वाले कर्नाड के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अभिनेता कमल हासन समेत कई हस्तियों ने दुख व्यक्त किया है.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्विटर पर दुख जताते हुए लिखा, "भारतीय रंगमंच का ज्ञान, लेखक और अभिनेता गिरीश कर्नाड के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं. हमारी सांस्कृतिक दुनिया को बड़ा झटका लगा है. उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, "गिरीश कर्नाड तमाम माध्यमों में अपने बहुमुखी अभिनय के लिए याद किए जाएंगे. वो उन मुद्दों पर शिद्दत से बोलते थे जो उनके दिल के करीब होते थे. आने वाले सालों में भी उनका काम और भी पसंद किया जाता रहेगा. उनके निधन से दुखी हूं. उनकी आत्मा को शांति मिले."

अभिनेता कमल हासन ने भी दुख व्यक्त करते हुए लिखा, "गिरीश कर्नाड और उनकी पटकथा, दोनों ही मुझे प्रेरित करती रही है. वो अपने पीछे ऐसे कई लेखक छोड़ गए, जो उनसे प्रेरित थे. शायद उनका काम उनके जाने के दुख को थोड़ा कम कर सके."

अभिनेता सिद्धार्थ ने भी उनके निधन पर उन्हें याद किया. उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "महान गिरीश कर्नाड. आपकी आत्मा को शांति मिले."

अभिनेत्री नगमा ने भी गिरीश कर्नाड के निधन पर दुख जताया. उन्होंने लिखा, "बेहतरनी अभिनेता और फिल्ममेकर गिरीश कर्नाड जी के निधन की खबर से दुखी हूं. बेहद शानदार अभिनेता. एक साधारण व्यक्ति, एक महान कलाकार, साहित्य, थिएटर और फिल्मों में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा." चार फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीत चुके हैं गिरीश कर्नाड गिरीश कर्नाड ने भारतीय सिनेमा की दुनिया में एक अभिनेता, निर्देशक और पटकथा लेखक के रूप में काम किया. कर्नाड को भारत सरकार ने पद्मश्री और पद्म भूषण से सम्मानित किया है. वह चार फिल्मफेयर अवार्ड भी जीत चुके हैं, जिनमें से उन्हें तीन अवार्ड सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ निर्देशक के रूप में और चौथा फिल्मफेयर अवार्ड पटकथा लेखन के लिए दिया गया था. फ़िल्म 'संस्कार' से रखा सिनेमा की दुनिया में कदम गिरीश कर्नाड एक बेहतरीन फ़िल्म निर्देशक भी थे. उन्होंने साल 1970 में कन्नड़ फ़िल्म 'संस्कार' से अपने सिने करियर की शुरुआत की थी. इस फ़िल्म की पटकथा भी उन्होंने खुद ही लिखी थी. बाद में इस फ़िल्म को कई अवार्ड भी मिले. कर्नाड ने कई हिन्दी फ़िल्मों में भी काम किया है. इन फ़िल्मों में 'निशांत', 'मंथन' और 'पुकार' जैसी फिल्में उनकी कुछ प्रमुख फ़िल्में हैं. गिरीश कर्नाड ने छोटे परदे पर भी मशहूर कार्यक्रम और 'सुराजनामा' आदि सीरियल पेश किए हैं. गिरीश कर्नाड 'संगीत नाटक अकादमी' के अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं. गिरीश कर्नाड सलमान खान के साथ सुपरहिट फिल्मों एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है में भी नजर आए थे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office: गुरुवार को 'जना नायकन' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें- 'द ओडिसी' से 'धमाल 4' तक का कितना रहा कलेक्शन
गुरुवार को 'जना नायकन' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें- 'द ओडिसी' से 'धमाल 4' तक का कलेक्शन
Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार
Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार
‘इससे ‘मातृभूमि’ हिट नहीं होगी’, स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट खत्म करने की सलाह देकर ट्रोल हुए सलमान खान
‘इससे ‘मातृभूमि’ हिट नहीं होगी’, स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट खत्म करने की सलाह देकर ट्रोल हुए सलमान खान
Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget