एक्सप्लोरर

सलमान खान की हत्या की साजिश बेनकाब, गुरुग्राम STF ने किया खुलासा

काला हिरण मामले के आरोपी और फिल्म अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश का खुलासा गुरुग्राम एसटीएफ की टीम ने किया है .

नई दिल्ली: काला हिरण मामले के आरोपी और फिल्म अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश का खुलासा गुरुग्राम एसटीएफ की टीम ने किया है. दरअसल, गुरुग्राम की एसटीएफ टीम ने हैदराबाद से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोइ के गुर्गे संपत नेहरा को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की थी. संपत नेहरा पर दो दर्जन से ज्यादा हत्या, हत्या के प्रयास और फिरौती मांगने के मामले हरियाणा सहित कई राज्यों दर्ज है. गिरफ्तारी के बाद जब संपत नेहरा से एसटीएफ टीम ने पूछताछ शुरू की तो एक बार टीम के भी उस वक्त होश उड़ गए जब संपत नेहरा ने कबूल किया कि वो फिल्म अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश रच रहा था .

एसटीएफ की टीम के मुताबिक संपत नेहरा ने कबूल किया की वो सलमान खान की हत्या के लिए दो दिन तक उसके घर की रैकी भी कर चुका है. साजिश किसी भी तरह से नाकामयाब न हो इसके लिए बकायदा नेहरा घर के आस पास की टोह लेने के साथ-साथ सलमान के आने जाने के समय और सिक्योरिटी की जानकारी भी जुटा रहा था. संपत नेहरा मई के पहले सप्ताह में सलमान के घर की रैकी करने के लिए गया था .

ये भी पढ़ें : SRK के सामने फैन ने की सलमान की तारीफ, जवाब मिला ऐसा कि बोलती बंद हो गई

सलमान खान की हर हरकत पर थी नजर 

संपत नेहरा फैन बनकर उस वक्त सलमान की हत्या की ताक मे था जब सलमान अपने घर की बालकनी पर खड़े होकर अपने फैन से रुबरु होते हैं . इतना ही नही फैन्स औऱ सलमान के बीच कितना फासला है औऱ इस फासले में किस हथियार से गोली दागी जा सकती है इसकी भी जानकारी संपत नेहरा ने जुटाई थी . लेकिन संपत नेहरा अपने इस मनसूबे में कामयाब हो पाता उस से पहले ही एसटीएफ की टीम ने उसे हैदराबाद में धरदबोचा .

सलमान खान की हत्या की साजिश लॉरेंश विश्नोई की उस धमकी से जोड़ कर देखी जा रही है जब गैंगस्टर बिश्नोइ ने सलमान खान को काला हिरण के शिकार के मामले में जान से मरवाने की बात कही थी. फिलहाल संपत नेहरा की गिरफ्तारी से सलमान खान की हत्या की साजिश तो ना कामयाब हो गई है लेकिन इस साजिश में संपत नेहरा के और कौन कौन मददगार थे उनकी जानकारी और तलाश में अब एसटीएफ की टीम लगी हुई है. संपत नेहरा से आगे की पूछताछ में कई और बड़े खुलासे होने की भी उम्मीद है .

ये भी पढ़ें : Video: सलमान ने 'दस का दम' में दिखाई दरियादिली, भावुक हो पैरों में गिर गई ये कंटेस्टेंट

एसटीएफ को संपत नेहरा से जो जानकारी मिली उसके मुताबिक लॉरेंश बिश्नोई जेल से बैठ कर ही इस पूरी साजिश को रच रहा था . जिसके लिए संपत नेहरा को ये जिम्मेदारी दी गई थी . संपत नेहरा की दोस्ती लॉरेंस बिश्नोई से जेल मे ही हुई थी जिसके बाद संपत बिश्नोई गैंग से जुडा. संपत नेहरा पढाई चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में छात्र राजनीति के दौरान आया था .

2016 मे संपत कार चोरी के मामले में गिरफ्तार हुआ और बाद में बिश्नोई गैंग में शामिल हो गया. संपत नेहरा के उपर इनेलो के पूर्व विधायक के भाई की हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज है. इतना ही नहीं हरियाणा, राजस्थान और पंजाब पुलिस ने दो लाख रुपए का इनाम भी इस सुपारी किलर पर घोषित किया हुआ था . अब देखना ये होगा की संपत नेहरा की गिरफ्तारी के बाद औऱ कौन कौन से बडे खुलासे होते है .

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: 250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget