एक्सप्लोरर

Gadar 2 Vs OMG 2 Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन Sunny Deol की गदर ने की धुआंधार कमाई, OMG 2 रेस से बाहर

Gadar 2 and OMG 2 Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन की कमाई के अनुमानित आंकड़े आ गए हैं. जानिए सनी देओल की गदर 2 और अक्षय कुमार की ओएमजी 2 ने दूसरे दिन कितनी कमाई की है.

Gadar 2 and OMG 2 Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों गदर मचा हुआ है. सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' की तूफानी कमाई जारी है तो वहीं अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी भी ठीकठाक कमा ले रही है. हालांकि अगर दोनों फिल्मों की कमाई की तुलना करें तो गदर 2 के सामने ओएमजी 2 बहुत पीछे रह गई है. आइए जानते हैं दोनों फिल्मों ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है.

गदर 2 के दूसरे दिन का कलेक्शन (Gadar 2 Box Office Collection Day 2)

  • सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन 40 करोड़ की धमाकेदार ओपेनिंग की.
  • वहीं दूसरे दिन इस फिल्म ने दूसरे दिन करीब 45 करोड़ की कमाई की है. 
  • दो दिनों में इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 85 करोड़ कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है.
  • वहीं, ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि पांच दिनों के वीकेंड में ये फिल्म करीब 175 करोड़ कमाई का आंकड़ा पार कर लेगी.

ओएमजी 2 ने दूसरे दिन कितनी कमाई की (OMG 2 Box Office Collection Day 2)

  • अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन करीब 10 करोड़ की कमाई की.
  • वहीं Sacnilk.com के मुताबिक दूसरे दिन का कलेक्शन करीब 15 करोड़ है. कुल मिलाकर दो दिनों में इस फिल्म ने 25 करोड़ कमा लिए हैं.

ऐसा माना जा रहा है कि 15 अगस्त की छुट्टी का फायदा दोनों फिल्मों को मिलेगा और ये दोनों ही फिल्में पांच दिनों में शानदार कलेक्शन करेंगी. 

इनके अलावा रजनीकांत की फिल्म जेलर भी इन दिनों में सिनेमाघरों में हैं. ये फिल्म भी धमाकेदार कमाई कर रही है. रिलीज के दो दिनों में जेलर ने 75 करोड़ कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है.

बता दें कि गदर 2 का क्रेज सिनेमाघरों में खूब देखने को मिल रहा है. सनी देओल के हिंदुस्तान जिंदाबाद के डायलॉग पर खूब सीटियां और तालियां बज रही हैं. फिल्म की चर्चा इतनी है कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भी इसकी तारीफ की है. वहीं कंगना ने भी कहा है कि अगर ये फिल्म सोलो रिलीज होती तो 60-65 करोड़ की कमाई पहले दिन ही कर लेती.

इस फिल्म को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है. गदर: एक प्रेम कथा को भी उन्होंने ही डायरेक्ट किया था. अब 22 साल बाद एक बार फिर वो तारा और सकीना को पर्दे पर लेकर आए हैं जिसे काफी पसंद किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें

Sunny Deol की Gadar 2 वीकेंड पर करेगी रिकॉर्ड तोड़ कमाई, 150 करोड़ का आंकड़ा होगा पार, जानिए पांच दिनों का कलेक्शन कितना रहेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
Box Office: 5वें दिन 6 तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 6 तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'नागिन' की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?
'नागिन' की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget