एक्सप्लोरर

बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा 'फुकरों' का जलवा, चार दिनों में कर ली है धमाकेदार कमाई

शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'फुकरे रिटर्न्स' की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ऑपनिंग करते हुए सभी को चौंका दिया था.

नई दिल्ली: शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'फुकरे रिटर्न्स' की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ऑपनिंग करते हुए सभी को चौंका दिया था. फिल्म ने सोमवार को 5.10 करोड़ रूपए की कमाई करते हुए अभी तक 37.30 करोड़ रुपए अपने नाम कर लिए हैं.

इस फिल्म ने पहले दिन धमाकेदार ओपनिंग करते हुए 8.10 करोड़ की कमाई कर ली थी. फिल्म को रेटिंग और रिव्यू भी बढ़िया मिले थे जिसका असर फिल्म की दूसरे दिन की कमाई पर पड़ता नजर आया है.

फिल्म ने शनिवार यानि दूसरे दिन 11.30 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. इसके साथ ही फिल्म ने महज दो दिनों में 19.40 करोड़ रुपए कमा लिए है. इसके बाद पहले वीकेंड यानि रविवार को फिल्म ने सबसे ज्यादा 12.80 करोड़ रूपए कमा लिए थे.

 

कमाई के इन आंकड़ो को देकते हुए फिल्म मेकर्स और ट्रेड ऐनेलिस्ट को उम्मीद है कि ये फिल्म एक हफ्ते में 50 करोड़ रुपए कमा लेगी. फिल्म की रिलीज से पहले माना जा रहा था कि फिल्म रिलीज के पहले दिन ज्यादा से ज्यादा चार करोड़ रुपए कमा लेगी लेकिन फिल्म ने तो दोगुने से भी ज्यादा कमाई करते हुए मार्केट विशेषज्ञों को भी हैरान कर दिया था.

इसके बाद ये फिल्म की कमाई को देखते हुए सभी को इस फिल्म से उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं. फिल्म के बजट के हिसाब से इतनी कमाई किसी बलॉकबस्टर से परे नहीं है. इसके साथ ही ये फिल्म सबसे धमाकेदार ओपनिंग करने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी शुमार हो गई है. छोटे बजट में बनी ये फिल्म अब कमाई करने वाली बड़ी फिल्मों जैसे हाउसफुल, धमाल, गोलमाल और जुड़वा जैसी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है.

इस फिल्म में ऋचा चड्ढा, पुलकित सम्राट, अली फज़ल, मनजोत सिंह, पंकज त्रिपाठी और मकरंद देशपांडे मुख्य भूमिका में हैं. इसे मृगदीप सिंह लांबा ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म को एबीपी न्यूज़ ने पांच में से तीन स्टार दिया है. एबीपी न्यूज़ ने अपने रिव्यू में लिखा है, ''ये फिल्म फनी है, साफ सुथरी है और इंटरटेनिंग है जिसे आप परिवार के साथ देख सकते हैं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Drishyam 3 Box Office Day 8: 'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget