एक्सप्लोरर

Ram Gopal Verma: राम गोपाल वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, शिकायतकर्ता ने लगाया ये आरोप

Case Against Ram Gopal Verma: हैदराबाद (Hyderabad) में पुलिस ने फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Verma) पर एक प्रोडक्शन हाउस को कथित तौर पर 56 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है.

Case Against Ram Gopal Verma: हैदराबाद (Hyderabad) में पुलिस ने फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Verma) पर एक प्रोडक्शन हाउस को कथित तौर पर 56 लाख रुपये की धोखाधड़ी (Cheating) करने का मामला दर्ज किया है. शेखरा आर्ट क्रिएशन्स के कोप्पाड़ा शेखर राजू द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर साइबराबाद पुलिस कमिश्नरेट के तहत मियापुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था.

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि, राम गोपाल वर्मा ने फिल्म 'दिशा' (Disha) के निर्माण के लिए उससे पैसे उधार लिए थे और उसे उक्त फिल्म की रिलीज से पहले वापस करने का वादा किया था लेकिन वापस नहीं किए. यह फिल्म 2019 के हैदराबाद के पास एक पशु चिकित्सक के सामूहिक बलात्कार और हत्या पर आधारित थी, जिसे चार लोगों ने अंजाम दिया था, जिन्हें बाद में एक कथित मुठभेड़ में पुलिस ने मार दिया था.

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि, राम गोपाल वर्मा से कुछ साल पहले एक कॉमन फ्रेंड रमना रेड्डी (Ramna Reddy) के जरिए परिचित हुआ था. इसके बाद उन्होंने जनवरी 2020 में 8 लाख रुपये और कुछ दिनों बाद 20 लाख रुपये दिए. राम गोपाल वर्मा ने छह महीने में राशि चुकाने का वादा किया था. राजू ने आगे कहा है कि राम गोपाल वर्मा ने फरवरी 2020 में उनसे संपर्क किया और वित्तीय समस्याओं का हवाला देते हुए 28 लाख रुपये उधार लिए.

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि राम गोपाल वर्मा ने फिल्म की रिलीज पर या उससे पहले कुल राशि चुकाने का वादा किया था, लेकिन जनवरी 2021 में उसे बाद में पता चला कि फिल्म निमार्ता फिल्म का निर्माता नहीं था. राजू ने आरोप लगाया कि फिल्म निर्माता ने उन्हें धोखा दिया है. राम गोपाल वर्मा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात), 417 (धोखाधड़ी के लिए सजा), 420 (धोखाधड़ी और 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया था.

यह भी पढ़ें

सामंथा-विजय देवरकोंडा के एक्सीडेंट को लेकर आई नई खबर, ये है ताज़ा अपडेट

Jug Jug Jeeyo: फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान करण जौहर को याद आए पुराने दिन, कहा 'जब मुझसे कोई बात नहीं करता था..

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई भी उठकर बोल रहा है प्रधानमंत्री इस्तीफा दो...', पूनम पांडे बोलीं- 'तुम्हारे पड़ोसी हैं क्या?'
'कोई भी उठकर बोल रहा है प्रधानमंत्री इस्तीफा दो...', पूनम पांडे बोलीं- 'तुम्हारे पड़ोसी हैं क्या?'
'स्टेज पर उनकी कमी खलती है', अलका याग्निक को याद कर इमोशनल हुए कुमार सानू
'स्टेज पर उनकी कमी खलती है', अलका याग्निक को याद कर इमोशनल हुए कुमार सानू
Saturday Box Office Live Updates: 'जेलर 2' हुई 117 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का 4 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 117 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' 4 बजे का कलेक्शन
राज बब्बर ने दिवंगत पत्नी स्मिता पाटिल को बर्थ एनिवर्सरी पर किया याद, बोले - 'तुम्हारी याद आती है'
राज बब्बर ने स्मिता पाटिल को बर्थ एनिवर्सरी पर किया याद, बोले- 'तुम्हारी याद आती है'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget