एक्सप्लोरर

Zulfiqar Khan: बालाजी टेलीफिल्म्स के पूर्व सीओओ केन्या से लापता, 80 दिन से परिवार को नहीं मिली उनकी कोई खबर

Balaji Telefilms Ex- COO Missing: जुल्फिकार खान ने इसी साल मई में बालाजी टेलीफिल्म्स के सीओओ की पोस्ट से इस्तीफा दिया है, फिलहाल वो 80 दिन से केन्या से लापता हैं.

Zulfiqar Khan Missing In Kenya: स्टार और बालाजी के पूर्व सीनियर एग्जीक्यूटिव जुल्फिकार खान (Zulfiqar Khan) 21 जुलाई 2022 से केन्या में लापता हैं. मनोरंजन इंडस्ट्री के दिग्गज जुल्फिकार 48 साल के हैं जोकि मुंबई के रहने वाले हैं. लापता होने के बाद से जुल्फिकार के परिवार ने भारत सरकार से उनका पता लगाने की गुहार लगाई है, लेकिन फिलहाल अभी उनका कुछ पता नहीं लग पाया है. जुल्फिकार खान के दोस्तों ने सरकार का ध्यान खींचने के लिए #BringZulfiBack ऑनलाइन एक अभियान शुरू किया है. 

बालाजी के पूर्व सीनियर एग्जीक्यूटिव लापता

गौरतलब है कि जुल्फिकार खान ने इसी साल मई में बालाजी टेलीफिल्म्स के सीओओ की पोस्ट से इस्तीफा दिया था. जुलाई में वो केन्या छुट्टी मनाने के लिए गए थे और 24 जुलाई को यहां से उनकी वापसी होने वाली थी. हालांकि, 21 जुलाई से वो संपर्क से बाहर हैं और तब से उनकी कोई खबर नहीं है. जुल्फिकार के परिवार वालों ने विदेश मंत्रालय (MEA) और केन्या में भारतीय उच्चायोग को खत लिखा है कि वो कृपया जुल्फिकार का पता लगाने में उनकी मदद करें. 

खान के रिश्तेदार अकील हुसैन ने बताया, 'उन्होंने हमें कुछ अन्य भारतीय नागरिकों के साथ केन्या में एक पार्टी में शिरकत करने की बात कही थी. जुल्फिकार उनमें से एक के साथ देर रात एक लोकल टैक्सी वाले के साथ निकले थे. अगली सुबह गाड़ी के सभी दरवाजे खुले हुए पाए गए थे, उसका इंजन अभी भी चल रहा था. गाड़ी में जो लोग मौजूद थे अभी उनका कुछ पता नहीं चला है. '

80 दिन से परिवार को नहीं मिली कोई खबर

हुसैन ने आगे बताया, 'हमने उनके इस वेकेशन की तमाम तस्वीरों और उनके जरिए बताई गई वहां की चीजों को बहुत उत्साह के साथ सुना. उन्होंने अपने दोस्तों को फोन पर बताया था कि वो 24 जुलाई को लौट रहे हैं. इसके बाद से ही उनका कोई पता नहीं है.'

बता दें, परिवार को इस घटना के बारे में तब पता चला जब केन्या के एक जाने-माने वकील अहमदनासिर अब्दुल्लाही ने खान के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद उनसे संपर्क किया. अब्दुल्लाही ने केन्याई अदालत में एक याचिका दायर कर जांच की मांग की है, जिसके तुरंत बाद लापता केन्याई टैक्सी चालक के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. जुल्फिकार खान के परिवार वाले लगातार उनके नंबर पर कॉन्टैक्ट करने की कोशिश कर रहे हैं. इसके अलावा उनके वाट्सऐप नंबर पर भी मैसेज कर रहे हैं जो डिलीवर नहीं हो रहा है.

 इस बीच, केन्या में सत्ता परिवर्तन हो गया है. इसके वर्तमान प्रेसिडेंट विलियम रुटो ने पिछले महीने शपथ ग्रहण किया है. केन्याई पुलिस बल भी इस समय काफी अस्त-व्यस्त हालत में है, इसके प्रमुख, महानिरीक्षक हिलेरी मुत्यंबी ने हाल ही में अपना कार्यभार संभालते हुए मेडिकल लीव पर चले गए हैं. यहां के सीआईडी प्रमुख ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इन सब के चलते भी जुल्फिकार खान (Zulfiqar Khan) का पता लगाना काफी मुश्किल हो रहा है. 

ये भी पढ़ें: Ramanand Sagar की Ramayan का एक एपिसोड बनाने में आता था इतना खर्चा, कमाई ने तोड़ दिए थे कई रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget