एक्सप्लोरर

First Look: ‘पहलवान’ से सुनील शेट्टी का दमदार लुक आया सामने, पांच भाषाओं में रिलीज़ होगी फिल्म

फिल्म 'पहलवान' से सामने आया सुनील शेट्टी का फर्स्ट लुक काफी दमदार है. वो हल्के गुलाबी रंग के कुर्ते और धोती में नज़र आ रहे हैं.

मुंबई: बड़े परदे पर फिल्म 'पहलवान' से वापसी कर रहे अभिनेता सुनील शेट्टी का कहना है कि उन्हें इस कन्नड़ एक्शन ड्रामा में अपना लुक बेहद पसंद है. रेसलिंग कोच के रूप में सुनील का लुक मंगलवार को साझा किया गया, जिसमें अभिनेता देसी वेशभूषा में दबंग अवतार में नजर आ रहे हैं. सुनील ने प्रशंसकों को दोहरी खुशी देते हुए फिल्म का टाइटल सॉन्ग 'जय हो पहलवान' भी रिलीज किया. इस गाने में वह कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप के साथ कदमताल करते नजर आ रहे हैं.

सुनील शेट्टी ने कहा, "मुझे अपना यह लुक बहुत पसंद है. यह जनता के बीच वापस जाने और जनता के खेल के बारे में है, जो कुश्ती है." अभिनेता ने कहा कि वह इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं क्योंकि यह उनकी पहली कन्नड़ फिल्म है. आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन कृष्णा ने किया है. फिल्म में सुनील शेट्टी सरकार नाम का किरदार अदा करेंगे.

सुनील शेट्टी का फर्स्ट लुक काफी दमदार है. वो हल्के गुलाबी रंग के कुर्ते और धोती में नज़र आ रहे हैं. सर पर पगड़ी भी है, जबकि हाथ में घड़ी पहने हुए हैं. सुनील की ये तस्वीरें फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट के ज़रिए साझा की हैं.

 

फिल्म हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी. इसके 12 सितंबर को 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज होने की उम्मीद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget