एक्सप्लोरर

Box Office : 'भारत' बनी सलमान की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म, जानें पहले दिन की कमाई

Bharat Box Office Collection : 'भारत' ने रिलीज के अपने पहले दिन कमाई का एक नया रिकॉर्ड कायम किया है. ये सलमान खान की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्म बन गई है.

Bharat Box Office Collection :  सलमान खान की फिल्म भारत ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन बेहद शानदार कमाई की है. अपने पहले दिन की कमाई से सलमान खान ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है.  फिल्म 'प्रेम रत्न धन पायो' ने पहले दिन 40.35 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी. लेकिन 'भारत' अपनी ही इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 42.3 करोड़ की कमाई है. भारत सलमान खान के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्म बन गई है.  बड़े पैमाने पर रिलीज हुई फिल्म सलमान खान ने अपनी फिल्म को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बड़े पैमाने पर रिलीज किया है. देश भर में इस फिल्म को 4700 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. वहीं, ओवरसीज में इस फिल्म को 1300 से ज्यादा स्क्रीन मिली है. ऐसे में वर्ल्डवाइड स्क्रीन काउंट की बात करें तो सलमान खान की 'भारत' को दुनिया भर में 6000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. पिछली फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल सलमान की पिछली ईद रिलीज थी 'ट्यूबलाइट' फिल्म वैसे तो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उसे अच्छी शुरुआत मिली थी. फिल्म ने पहले दिन करीब 21.24 करोड़ की कमाई की थी. वहीं, पहले वीकेंड में फिल्म ने करीब 64.77 करोड़ की कमाई की थी. इससे पहले 2016 में आई 'सुल्तान' ने अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल की थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 36.54 करोड़ रुपए की कमाई की थी. साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'बजरंगी भाईजान' भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर गई थी. फिल्म ने रिलीज के अपने पहले दिन में 27.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी. सलमान खान की 'किक' को भी ईद के मौके पर रिलीज किया गया था. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 26 करोड़ की शानदार कमाई से शुरुआत की थी. साल 2012 में ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म 'एक था टाइगर' को भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिला था. फिल्म ने पहले ही दिन 32.92 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म देखकर क्या है ऑडियंस की राय, देखें VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' के तूफान से डरे राजकुमार राव? टल गई 'प्रहार' की रिलीज डेट
राजकुमार राव की 'प्रहार' के लिए करना होगा इंतजार, टल गई फिल्म की रिलीज डेट
असम में बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटने पहुंचे सिंगर पापोन, कहा- हालात सामान्य होने में लगेंगे 2-3 महीने
असम में बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटने पहुंचे सिंगर पापोन, कहा- हालात सामान्य होने में लगेंगे 2-3 महीने
'मेरे अंडरआर्म्स सूंघते हैं और...', पति की इस हरकत से परेशान हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस!
'मेरे अंडरआर्म्स सूंघते हैं और...', पति की इस हरकत से परेशान हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस!
'मां-बहन पर नहीं जाएंगे...', 'धुरंधर 2' में गालियों वाले सीन्स पर सुविंदर विक्की का बड़ा खुलासा
'मां-बहन पर नहीं जाएंगे...', 'धुरंधर 2' में गालियों वाले सीन्स पर सुविंदर विक्की का बड़ा खुलासा

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget