एक्सप्लोरर

'सत्या' जैसी फिल्म देने वाले एक्टर-डायरेक्टर नीरज वोरा का निधन, 10 महीने से कोमा में थे

वोरा का स्वास्थ्य कल रात बिगड़ गया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया. दोपहर तीन बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

मुंबई: ‘सत्या’, ‘फिर हेरा फेरी’ और ‘दौड़’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले बॉलीवुड अभिनेता, लेखक और निर्देशक नीरज वोरा का आज निधन हो गया. वोरा एक साल से कोमा में थे. वह 54 वर्ष के थे. अभिनेता के जुड़े सूत्रों ने वोरा का आज तड़के एक अस्पताल में निधन होने की पुष्टि की. ‘हेरा फेरी’ और ‘फिर हेरा फेरी’ समेत कई फिल्मों में वोरा के साथ काम करने वाले अभिनेता परेश रावल ने भी उनके निधन की पुष्टि की है. पीएम मोदी ने जताया दुख प्रधानमंत्री मोदी ने नीरज वोरा के निधन पर शोक जताया है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि नीरज वोरा एक क्रिएटीव पर्सनालिटी थे और फिल्मों में उनके अतुल्य योगदान के लिए उन्हें हमेंशा याद रखा जाएगा. काफी समय से कोमा में थे नीरज वोरा वोरा मस्तिष्क आघात के बाद दिल का दौरा पड़ने के कारण कोमा में चले गए थे. उसके बाद वह अक्तूबर 2016 से निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के घर में थे. नाडियाडवाला उन्हें अपने घर ले गए थे और उन्होंने एक कमरे को अस्थायी आईसीयू में परिवर्तित कर दिया था. वोरा का स्वास्थ्य कल रात बिगड़ गया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया. दोपहर तीन बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. लेखक के तौर पर वोरा ने 80 के दशक के अंत में टीवी कार्यक्रमों में काम करना शुरू किया था. इन कार्यक्रमों में सुपरस्टार शाहरुख अभिनीत ‘सर्कस’ शामिल है. उन्होंने फिल्मकार केतन मेहता की फिल्म ‘होली’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. इस फिल्म में आमिर खान ने भी काम किया था. neeraj गुजराती परिवार में जन्मे नीरज को फिल्म उद्योग में उनके अभिनय, लेखन और निर्देशन के लिए जाना जाता है. उन्हें 'रंगीला', 'अकेले हम अकेले तुम', 'जोश', 'बादशाह', 'चोरी चोरी चुपके चुपके', 'आवारा पागल दीवाना', 'दीवाने हुए पागल', 'अजनबी', 'हेरा फेरी' और 'फिर हेरा फेरी' जैसी फिल्मों के लेखक के रूप में जाना जाता है. उन्होंने 'खिलाड़ी 420' और 'फिर हेरा फेरी' जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया था. अभिनेता के रूप में उनकी आखिरी फिल्म अनिल कपूर अभिनीत ‘वेलकम बैक’ थी. यह फिल्म वर्ष 2015 में रिलीज हुई थी. कोमा में जाने से पहले वोरा ‘हेरा फेरी’ श्रृंखला की तीसरी फिल्म पर काम कर रहे थे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान की फीस घटाने की खबरें झूठी, 6 अगस्त से होगी SVC63 की शूटिंग, 3 बड़े एक्शन सीन्स की तैयारी
सलमान खान की फीस घटाने की खबरें झूठी, 6 अगस्त से होगी SVC63 की शूटिंग
Video: प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती को सिखाया दुर्गा सप्तशती मंत्र, 'देसी गर्ल' ने दिखाए अपने दो रूप, वीडियो वायरल
प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती को सिखाया दुर्गा सप्तशती मंत्र, देखें वीडियो
Batwara 1947 Box Office: क्या 'बंटवारा 1947' बनेगी प्रीति जिंटा के करियर की सबसे बड़ी फिल्म? जानें- प्रीडिक्शन
क्या 'बंटवारा 1947' बनेगी प्रीति जिंटा के करियर की सबसे बड़ी फिल्म? जानें- प्रीडिक्शन
'पाकिस्तान हमारी मौसी है...' बोलकर ट्रोल हो रहे सनी देओल, 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन की वीडियो वायरल
'पाकिस्तान हमारी मौसी है...' बोलकर ट्रोल हो रहे सनी देओल, विडियो वायरल

वीडियोज

Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
Embed widget