एक्सप्लोरर

असम फिल्म जगत के दिग्गज अब्दुल मजीद का 86 साल की उम्र में निधन

मजीद ने 1970 में मशहूर फिल्म 'चमेली मेमसाब' का निर्देशन भी किया था. उन्होंने 'बानाहांसा', 'बांजुई' 'पोनाकन' और 'उत्तरकाल' जैसी फिल्में भी बनाईं.

गुवाहाटी : असम फिल्म जगत के दिग्गज अब्दुल मजीद का रविवार सुबह निधन हो गया. वह 86 साल के थे. दिग्गज फिल्म अभिनेता, निर्देशक और नाटक लेखक रहे मजीद को 23 सितम्बर को जीएनआरसी अस्पताल में भर्ती किया गया था. अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया कि रविवार सुबह 9.30 बजे दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई. मजीद ने 1970 में मशहूर फिल्म 'चमेली मेमसाब' का निर्देशन भी किया था. उन्होंने 'बानाहांसा', 'बांजुई' 'पोनाकन' और 'उत्तरकाल' जैसी फिल्में भी बनाईं. इन फिल्मों ने असम फिल्म जगत के लिए एक नई राह तय की और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति उनके रुख को प्रदर्शित किया. मजीद के निधन पर दुख जताते हुए असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि उनका निधन असम फिल्म जगत की एक अपूरणीय क्षति है. मुख्यमंत्री ने मजीद की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके परिवार के प्रति सांत्वना जाहिर की. निर्देशक उत्पल बोरपुजारी ने मजीद के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने कहा कि मजीद ने क्लासिक फिल्म चमेली मेमसाब बनाई थी जिसके हर गाने बेशकीमती थे और जिसके लिए भूपेन हजारिका को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था. गायक पापोन अंगराग ने कहा, "इस खबर को सुनकर बेहद दुख हुआ. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे." जाने-माने अभिनेता आदिल हुसैन ने भी अपने एक ट्वीट में मजीद के निधन पर शोक जताते हुए कहा, "मजीद का निधन बेहद दुखद है. असम के फिल्मकार, अभिनेता आज (रविवार को) सुबह गुजर गए, अपने पीछे कुछ शानदार फिल्में छोड़कर. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
286 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
286 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
39 साल बाद ‘मिस्टर इंडिया’ वाले लुक में दिखे अनिल कपूर, बोले- 'चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट'
39 साल बाद ‘मिस्टर इंडिया’ वाले लुक में दिखे अनिल कपूर, बोले- 'चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट'
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: दीपिका से हनी सिंह तक, इन 5 सितारों ने खुलकर की मेंटल हेल्थ पर बात
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: दीपिका से हनी सिंह तक, इन 5 सितारों ने खुलकर की मेंटल हेल्थ पर बात

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget