एक्सप्लोरर

Saawan Kumar Tak Died : निर्देशक सावन कुमार टाक का हार्ट अटैक से निधन, संजीव कुमार से सलमान तक के साथ किया था काम

Saawan Kumar Tak Passed Away : जाने-माने फिल्म‌ निर्माता, निर्देशक, गीतकार और लेखक सावन कुमार टाक का मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आज शाम तकरीबन 4.15 बजे निधन हो गया.

Saawan Kumar Tak Passed Away : जाने-माने फिल्म‌ निर्माता, निर्देशक, गीतकार और लेखक सावन कुमार टाक का मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आज शाम तकरीबन 4.15 बजे निधन हो गया. सावन कुमार के भांजे और फिल्म निर्माता नवीन टाक ने एबीपी न्यूज़ को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया, "डॉक्टरों के मुताबिक, हार्ट अटैक और मल्टीपल-ऑर्गन फेलियर के चलते उनका निधन हुआ है."

नवीन टाक ने एबीपी न्यूज़ को आगे बताया, "86 साल के सावन कुमार टाक लंबे समय से फेफड़े संबंधी बीमारी से ग्रसित थे. पिछले कई दिनों से उन्हें काफी कमजोरी महसूस हो रही थी और उन्हें बुखार सा महसूस हो रहा था. हमें लगा कि उन्हें न्यूमोनिया हुआ होगा, लेकिन अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पता चला कि उनके फेफड़े पूरी तरह से खराब हो चुके हैं. आईसीयू में इलाज के लिए भर्ती सावन कुमार का हृदय भी ठीक से काम नहीं कर रहा था. ऐसे में उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी."

मीना कुमारी के साथ बना थी फिल्म 
बता दें कि अपने चार दशक से भी लंबे करियर में संजीव कुमार से लेकर सलमान खान जैसे तमाम बड़े-बड़े सितारों के साथ काम किया था. सावन कुमार टाक ने एक निर्माता के तौर पर अपनी पहली फिल्म नौनिहाल बनाई थी, जिसमें संजीव कुमार ने भी एक अहम भूमिका निभाई थी. सावन कुमार टाक ने एक निर्देशक के तौर पर अपनी पहली फिल्म अभिनेत्री मीना कुमारी के साथ बनाई थी जो 1972 में रिलीज हुई थी और फिल्म का नाम था गोमती के किनारे. उन्होंने संजीव कुमार, मीना कुमारी के अलावा  राजेश खन्ना, जीतेंद्र, श्रीदेवी, जया प्रदा, सलमान खान जैसे तमाम बड़े सितारों के साथ काम कर बड़ी-बड़ी हिट फिल्में दीं.

Saawan Kumar Tak Died : निर्देशक सावन कुमार टाक का हार्ट अटैक से निधन, संजीव कुमार से सलमान तक के साथ किया था काम

इन यादगार फिल्मों का किया निर्देशन
इनके अलावा जिन फिल्मों के निर्माण और निर्देशन का श्रेय उन्हें जाता है उनमें हवस, सौतन, साजन बिन सुहागन, सौतन की बेटी, सनम बेवफा, बेवफा से वफा, खलनायिका, मां, सलमा पे दिल आ गया, सनम हरजाई, चांद का टुकड़ा जैसी फिल्मों का शुमार है. सावन कुमार को महिलाप्रधान फिल्मों को बनाने के लिए जाना जाता रहा है. 

राजस्थान के जयपुर में जन्मे सावन कुमार टाक को फिल्मों के निर्माण और निर्देशन के अलावा शायरी और गीत लिखने का भी बहुत शौक रहा है. ऐसे में उन्होंने अपनी फिल्मों के अलावा दूसरे फिल्मकारों के लिए भी उनकी कई फिल्मों के लिए गीत लिखे जिनमें से कई सुपरहिट साबित हुए.

सावन कुमार ने लिखे ये सुपरहिट गाने
सावन कुमार टाक का लिखा और  शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा पर फिल्माया फिल्म सबक (1973) का गाना 'बरखा रानी जरा जमके बरसो', सावन कुमार टाक के ही निर्देशन में बनी फिल्म सौतन (1983) का उनका लिखा गीत 'जिंदगी प्यार का गीत है' और उन्हीं की फिल्म 'हवस' में उनका लिखा गाना 'तेरी गलियों में ना रखेंगे कदम' काफी लोकप्रिय हुआ था. हीरो के तौर पर रितिक रोशन की पहली फिल्म कहो ना प्यार है (2000) के कुछ गीत लिखने का श्रेय भी सावन कुमार टाक को जाता है.

लता मंगेशकर की संगीतकार ऊषा मंगेशकर ने सावन कुमार टाक की कई फिल्मों में हिट संगीत दिया था. दोनों ने कुछ साल बाद शादी भी कर ली थी मगर दोनों का ये रिश्ता ज्यादा नहीं चला और जल्द ही दोनों में तलाक हो गया था. दोनों की कोई संतान नहीं है. सावन कुमार टाक के भांजे नवीन टाक ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि उनके मामा का अंतिम संस्कार आज ही कर दिया जाएगा और जिसे लेकर तैयारियां चल रहीं है.

KBC 14: 50 लाख के सवाल पर अटके कंटेस्टेंट ने फिल्मी अंदाज में कह डाली ऐसी बात, Amitabh Bachchan ने कुछ यूं किया रिएक्ट

The Kapil Sharma Show Promo: कॉमेडी का ओवरडोज लिए लौट आया 'द कपिल शर्मा शो', इस दिन से शुरू होगा नया सीजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office Collection Live: 9 बजे तक 44 करोड़ पार 'अल्फा' का कलेक्शन, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
Live: 9 बजे तक 44 करोड़ पार 'अल्फा' का कलेक्शन, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
Ramayana Trailer: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर
खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर
14 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाया था 234.86 परसेंट प्रॉफिट, दो हीरोइनों संग रोमांस करते दिखे थे शाहरुख खान
14 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाया था 234.86 परसेंट प्रॉफिट, दो हीरोइनों संग रोमांस करते दिखे थे शाहरुख खान
प्रभास की 'स्पिरिट' के सेट पर एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
प्रभास की 'स्पिरिट' के सेट पर एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget