एक्सप्लोरर

'इंदू सरकार' की PC कैंसिल, भंडारकर ने कहा- कांग्रेस कार्यकर्ताओं की वजह से बंधकों जैसी हालत में हूं

भंडारकर ने कांग्रेस के कुछ सदस्यों की तस्वीरें भी ट्वीट कीं. उन्होंने इनके साथ लिखा, "कांग्रेस कार्यकर्ता होटल लॉबी में घुस आए हैं और हंगामा मचा रहे हैं. मैं और मेरी टीम होटल के कमरे में बंधकों जैसी हालत में हैं."

पुणे : स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिली धमकी के बाद फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर को अपनी फिल्म 'इंदु सरकार' का यहां होने वाला प्रचार कार्यक्रम रद्द करना पड़ा.

भंडारकर ने कहा, "हम अपने होटल के कमरे में बंधक जैसे बनकर रह गए हैं. हमें कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा है. होटल प्रबंधन ने हमसे कमरे से कदम बाहर नहीं निकालने को कहा है क्योंकि कार्यकर्ता यहां एक बजे से ही जमा हैं. हमारी पूरी टीम एक कमरे में बंद है." भंडारकर ने कांग्रेस के कुछ सदस्यों की तस्वीरें भी ट्वीट कीं. उन्होंने इनके साथ लिखा, "कांग्रेस कार्यकर्ता होटल लॉबी में घुस आए हैं और हंगामा मचा रहे हैं. मैं और मेरी टीम होटल के कमरे में बंधकों जैसी हालत में हैं." फिल्म की टीम को इसके प्रचार के लिए शनिवार को सूर्यदत्त इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन जाना था. फिल्म के प्रवक्ता ने कहा, "हमें सूर्या से संजय चोर्दिया ने फोन किया. उन्होंने ही प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था. उन्होंने हमसे इसे रद्द करने का आग्रह किया क्योंकि उन्हें स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से धमकियां मिल रही हैं. जैसे ही हमें यह बात पता चली, हमने कार्यक्रम रद्द कर दिया." यह पूछने पर कि क्या भंडारकर फिल्म को पुणे में रिलीज करेंगे, उन्होंने कहा, "मैं पूरे देश में फिल्म को रिलीज करूंगा. मुझे लगता है कि जो लोग अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की बात करते हैं, उन्हें इसके लिए आवाज उठानी होगी. इसका यही समय है." 'इंदु सरकार' 1975-77 के दौरान देश में लगाए गए आपातकाल की पृष्ठभूमि पर है. इसके चरित्र तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनके पुत्र संजय गांधी से प्रेरित हैं. इससे पहले मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम ने सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी को भेजे पत्र में कहा था कि फिल्म को सेंसर में भेजे जाने से पहले इसे कांग्रेस पार्टी को दिखाया जाए. सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 12 कट और दो डिस्कलेमर सुझाए हैं और 'आरएसएस' तथा 'अकाली' जैसे शब्दों को हटाने को कहा है. फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब रिलीज होगा रणबीर कपूर की 'रामायण पार्ट 1' का ट्रेलर? प्रोड्यूसर ने दिया अपडेट
कब रिलीज होगा 'रामायण पार्ट 1' का ट्रेलर? प्रोड्यूसर ने दिया अपडेट
Box Office: धमाल 4' की तीसरे मंडे घटी कमाई, फिर भी सलमान खान की फिल्म के उड़ा दिए परखच्चे
तीसरे मंडे धमाल 4' की घटी कमाई, फिर भी सलमान खान की फिल्म के उड़ा दिए परखच्चे
कौन थीं बेलवाडी मल्लम्मा? भूमि पेडनेकर निभाएंगी इस वीरांगना का किरदार, जानें शिवाजी महाराज से क्या था रिश्ता
कौन थीं बेलवाडी मल्लम्मा? भूमि पेडनेकर निभाएंगी इस वीरांगना का किरदार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर रिलीज, बंटवारे के सबसे दर्दनाक दौर की झलक देख दहल जाएगा दिल
'बंटवारा 1947' का ट्रेलर हुआ रिलीज, रोंगटे खड़े कर देगी सनी देओल की फिल्म की झलक

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget