एक्सप्लोरर

'मूवी डिस्ट्रीब्यूटर कमाई का बड़ा हिस्सा खा जाते हैं', Naseeruddin Shah के बयान पर फूटा फिल्म प्रदर्शक का गुस्सा, बोले-'आधा अधूरा ज्ञान..'

Naseeruddin Shah Darinde Statement: नसीरुद्दीन शाह के स्टेटमेंट पर अब ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म प्रदर्शक अक्षय राठी का बयान सामने आया है. अक्षय ने नसीरुद्दीन को 10% सक्सेसरेट आर्टिस्ट बताया है.

Naseeruddin Shah Darinde Statement: ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म प्रदर्शक अक्षय राठी नसीरुद्दीन शाह द्वारा प्रदर्शकों और वितरकों पर किए गए विवादित बयान को लेकर भड़क गए हैं. जिसके बाद उन्होंने नसीरुद्दीन शाह को काफी खरी-खोटी सुना दी है. दरअसल हाल ही में नसीरुद्दीन शाह ने बयान दिया था कि फिल्म वितरक और प्रदर्शक उन पैसे का बड़ा हिस्सा खा जाते हैं जो एक सुपरहिट फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाती है. उन लोगों के लिए बहुत कम छोड़ते हैं जो फिल्म बनाने के लिए सही मायने में मेहनत करते हैं.

नसीरुद्दीन शाह पर भड़के अक्षय राठी
अक्षय राठी नसीरुद्दीन शाह द्वारा किए गए इस बयान पर भड़क उठे और इसके लिए उन्होंने ट्विटर पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है. अक्षय ने फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन के पुरस्कार समारोह में भाग लेने के लिए नसीरुद्दीन शाह को धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया, 'हालांकि मैं फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन के समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए वास्तव में आपका आभारी हूं, जहां तीन प्रोजेक्शनिस्ट को उनकी दशकों की सेवा के लिए सम्मानित किया गया, गहरे अफसोस और निराशा के साथ मुझे ये ट्वीट लिखना पड़ रहा है. एक फिल्म प्रदर्शक के रूप में, मैं इस अरुचिकर और तथ्यात्मक रूप से गलत बयान पर कड़ी आपत्ति जताता हूं. जैसा कि लोग कहते हैं, अज्ञानता खतरनाक है, लेकिन आधा-अधूरा ज्ञान और भी खतरनाक है. आपका बयान, दुर्भाग्य से, इंगित करता है कि एक कलाकार के रूप में वर्षों का अनुभव होने के बावजूद, आप मनोरंजन क्षेत्र की जमीनी हकीकत से अनजान हैं.' 

उन्होंने आगे लिखा, 'मुझे आशा है कि आपको एहसास होगा कि आपके जैसे (अभिनेताओं से लेकर फिल्म निर्माताओं तक) जो फिल्में बनाते हैं उनका स्ट्राइक रेट/सफलता अनुपात 10% से कम होता है और सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली अधिकांश फिल्में दर्शकों को आकर्षित भी नहीं कर पाती हैं. हमें हमारे साप्ताहिक खर्चों (रियल एस्टेट, बिजली, वेतन, रखरखाव, टैक्स आदि) को चुकाने में मदद करें, ”अक्षय ने लिखा, जब कभी-कभार कोई ब्लॉकबस्टर आती है, तो मुनाफा हफ्तों के नुकसान की भरपाई में लग जाता है. 

इसके साथ ही अक्षय ने फिल्म वितरकों के द्वारा किए जाने वाले खर्चों और फ्लॉप फिल्मों के बाद भी अपने स्टाफ को सैलरी देने की बात करते हुए नसीरुद्दीन शाह के बयान की भरसक निंदा की और कहा कि कोई दरिंदा फ्लॉप फिल्मों के बावजूद अपने स्टाफ की जरूरतों को पूरा नहीं करता.

यह भी पढ़ें: 49 साल की उम्र में तलाक ले रहे हैं Fardeen Khan? 18 साल पहले नताशा से की थी शादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5,000 करोड़ नेटवर्थ वाले टॉम क्रूज को मल्लिका शेरावत पर है क्रश? एक्ट्रेस बोलीं- साथ में पार्टी करते हैं...
5,000 करोड़ के मालिक टॉम क्रूज को है मल्लिका शेरावत पर क्रश? एक्ट्रेस के खुलासे ने मचाई सनसनी
'भारत ने 10 साल से बैन किया है...', पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम हैं दुखी, कहा- लोग VPN पर गाने सुनते हैं
'भारत ने 10 साल से बैन किया...' आतिफ असलम हैं दुखी, कहा- लोग VPN पर गाने सुनते हैं
Awarapan 2 vs Batwara 1947: सनी देओल से ज्यादा इमरान हाशमी की फिल्म की हो रही एडवांस बुकिंग, चौंका देगा कलेक्शन
'बंटवारा 1947' से ज्यादा हो रही 'आवारापन 2' की एडवांस बुकिंग, चौंका देगा कलेक्शन
मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो...
मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो...

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
'रील का जमाना है, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
'रील का जमाना है, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget