एक्सप्लोरर

फिल्म एसोसिएशन ने राम रहीम, हनीप्रीत की मेंबरशिप की खारिज

सीबीआई की विशेष अदालत ने 28 अगस्त को दो साध्वी शिष्याओं के साथ बलात्कार करने के आरोप में राम रहीम को 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है.

नई दिल्ली : भारतीय फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (आईएफटीडीए) ने जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम और उनकी सहयोगी हनीप्रीत कौर की मेंबरशिप रद्द कर दी है, जिससे भविष्य में उनके द्वारा किसी फिल्म के निर्माण पर प्रतिबंध लग गया है. एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक पंडित ने यह जानकारी दी. पंडित ने बताया, "राम रहीम अब भारतीय फिल्म और टेलीविजन उद्योग में काम नहीं कर सकते. आईएफटीडीए ने उनकी मेंबरशिप रद्द कर दी है. यह फैसला कल (शुक्रवार) शाम लिया गया." पंडित ने यह भी बताया कि 'इंडियन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन' भी (आईएमपीएए) राम रहीम की मेंबरशिप को सोमवार से खत्म करने पर विचार कर रहा है. आीएफटीडीए से राम रहीम को निकाले जाने का कारण बताते हुए उन्होंने कहा, "हम रचनात्मक और प्रतिष्ठित लोगों का संगठन हैं. हमारे बीच गुंडे और अपराधी नहीं रह सकते. कानून ने उन पर कड़ा रुख अख्तियार किया है और इस पर विचार किया गया कि हरियाणा में उनके छल-कपट के कारण कितने लोग मारे गए." सीबीआई की विशेष अदालत ने 28 अगस्त को दो साध्वी शिष्याओं के साथ बलात्कार करने के आरोप में राम रहीम को 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. राम रहीम ने 'एमएसजी : द मैसेंजर', 'एमएसजी-2 द मैसेंजर', 'एमएसजी : द वारियर लॉयन हार्ट', 'हिंद का नापाक को जवाब : द वारियर लॉयन हाट-2' और 'जट्टू इंजीनियर' जैसी फिल्मों में बतौर अभिनेता काम किया है. रहीम इन सभी फिल्मों के लेखक और निर्देशक भी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
'हैवान' से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर
'हैवान' से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर
अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान का रिएक्शन, बोले- 'मैं भी काफी कंफ्यूज था'
अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान का रिएक्शन, बोले- 'मैं भी काफी कंफ्यूज था'
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget