एक्सप्लोरर

क्या ऋतिक-दीपिका की Fighter का बनेगा सीक्वल? डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद बोले- 'दर्शकों का प्यार तय करेगा कि...'

Fighter Sequel:'फाइटर' को सिनेमाघरों में दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं अब इस फिल्म के सीक्वल को लेकर भी चर्चा हो रही है. चलिए जानते हैं कि क्या 'फाइटर' का सीक्वल आएगा?

Sidharth Anand On Fighter Sequel: ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण स्टारर 'फाइटर' 25 जनवरी को सिनेमाघरों  रिलीज हुई थी. इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और इस ये रिलीज के चार दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. फिल्म को दर्शकों से मिल रहे जबरदस्त रिव्यू मिल रहे हैं और हर तरफ हो खूब सराहना के बीच ये भी चर्चा हो रही है कि क्या फिल्म का सीक्वल बनेगा और क्या 'फाइटर' एक फ्रेंचाइजी बनेगी? चलिए जानते हैं फिल्म के डायरेक्टर ने इसे लेकर क्या कहा है?

क्या 'फाइटर' का सीक्वल बनाएंगें सिद्धार्थ आनंद? 
पिंकविला को दिए इंटरव्यू के दौरान 'फाइटर' के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने इस फिल्म के सीक्वल की पॉसिबिलिटी पर बात की. उन्होंने कहा वह पार्ट 2 बनाने से घबराते हैं. उन्होंने कहा कि वह उन निर्देशकों में से एक हैं जिन्होंने अभी तक सीक्वल नहीं बनाया है क्योंकि वह इससे बचना पसंद करते हैं. हालांकि, आनंद ने कहा, 'नेवर से नेवर' तो दर्शकों का प्यार तय करेगा कि क्या करना है. फिलहाल, रिलीज को अभी 3-4 दिन ही हुए हैं और उनके पास 'फाइटर 2' के लिए कुछ बेहतरीन आइडिया हैं जिन्हें वह पेन डाउन करना चाहते हैं।

सिद्धार्थ ने यह भी कहा कि वह फिलहाल सीक्वल बनाने के लिए एक्साइटेड नहीं हैं क्योंकि वह नए किरदार और नई कहानियां बनाना चाहते हैं. सीक्वल में एक निश्चित मात्रा में कम्फर्ट जोन होता है और एक निर्देशक पुरानी यादों पर भरोसा करना शुरू कर देता है. अगर वह ऐसा करते हैं तो निर्देशक को ठहराव महसूस होगा और वह कंफर्ट जोन में आ जायेंगे. आनंद ने क्लियर किया कि वह कंफर्ट जोन में नहीं जाना चाहते.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MARFLIX (@marflix_pictures)

फाइटर ने अब तक कितनी कर ली कमाई ?
'फाइटर' को दर्शकों से बेहद पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म के एरियल एक्शन से लेकर दीपिका और ऋतिक की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री तक सब कुछ ऑडियंस को बेहद पसंद आ रहा है और इसी के साथ ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. 'फाइटर' की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 22 करोड़ का कलेक्शन किया था, दूसरे दिन 39.5 करोड़, तीसरे दिन 27.5 करोड़ और चौथे दिन 28.50 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद 'फाइटर' का कुल कलेक्शन 118 करोड़ हो चुका है.

'फाइटर' में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर ने भी अहम रोल प्ले किया है. वहीं  इससे पहले सिद्धार्थ ने ऋतिक को 'वॉर' में निर्देशित किया था और अब  इस फिल्म का सीक्वल भी बनाया जा रहा है. हालांकि सिद्धार्थ ने वॉर के सीक्वल का निर्देशन नहीं किया है. कथित तौर पर, अयान मुखर्जी जूनियर एनटीआर,  कियारा आडवाणी और ऋतिक के साथ फिल्म का निर्देशन करने के लिए तैयार हैंय 

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Winner: मुनव्वर फारुकी बने बिग बॉस 17 के विनर, लाखों की प्राइज मनी के साथ बर्थडे पर मिला ये खास गिफ्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office Collection: 'अल्फा 2' को बराबर की टक्कर दे रही 13 दिन पुरानी 'वेलकम टू द जंगल', जानें बुधवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
'अल्फा 2' को बराबर की टक्कर दे रही 'वेलकम टू द जंगल', जानें बुधवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
Alpha BO Collection Day 6: बुधवार को 'वेलकम टू द जंगल' से आगे निकली ‘अल्फा’, कमा डाले इतने करोड़, अब आधी लागत वसूलने से है इंचभर दूर
बुधवार को 'वेलकम टू द जंगल' से आगे निकली ‘अल्फा’, कमा डाले इतने करोड़
Dhamaal 4 BO Day 1 Prediction: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ पहले दिन तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड! जानें- कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग ?
‘धमाल 4’ पहले दिन तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड! जानें- कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग ?
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget