एक्सप्लोरर

Fighter Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर ‘फाइटर’ की रफ्तार हुई कम, घट गई ऋतिक-दीपिका की फिल्म की कमाई , जानें- छठे दिन का कलेक्शन

Fighter Box Office Collection: ‘फाइटर’ ने सिनेमाघरों में रिलीज के चार दिनों में 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया. हालांकि फिल्म के कलेक्शन में सोमवार के बाद अब मंगलवार को भी गिरावट दर्ज की गई.

Fighter Box Office Collection Day 6: ऋतिक रोशन स्टारर ‘फाइटर’ रिलीज के बाद से ही सिनेमाघरों में दमदार परफॉर्म कर रही है. देशभक्ति की भावना जगा देने वाली इस फिल्म को ऑडियंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.इसी के साथ ये फिल्म छप्परफाड कमाई कर रही है. ‘फाइटर’ ने रिलीज के चार दिनो में जगां दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है तो वहीं घरेलू बाजार में ये फिल्म तकरीबन 120 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है.

फिल्म ने हॉलिडे वीकेंड में अच्छा बिजनेस किया, लेकिन अब इसका कलेक्शन धीमा हो रहा है. छठे दिन की एडवांस बुकिंग में फिल्म ने 1.87  करोड़ रुपये की कमाई की है. चलिए यहां जानते हैं ‘फाइटर’ ने रिलीज के छठे दिन यानी पहले मंगलवार को कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?

फाइटर’ ने रिलीज के छठे दिन कितने करोड़ की कमाई की?
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के साथ ही देशभक्ति और एरियल एक्शन के तड़के ने ‘फाइटर’ को एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज बना दिया है और इसी के साथ इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. इस फिल्म ने 22.5 करोड़ के कलेक्शन के साथ शानदार शुरूआत की थी.

इसके बाद गणतंत्र दिवस की छुट्टी का फिल्म को भरपूर फायदा मिला और इसके कलेक्शन में जबरदस्त उछाल आया और इसने 39 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके बाद फिल्म ने तीसरे दिन यानी शनिवार को 27.5 करोड़ और रविवार को यानी चौथे दिन 5.45 फीसदी के उछाल के साथ 29 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं सोमवार को फिल्म ने 8 करोड़ का कलेक्शन किया. अब ‘फाइटर’ की रिलीज के छठे दिन यानी मंगलवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘फाइटर’ ने रिलीज के छठे दिन यानी पहले मंगलवार को 7.75 करोड़ का कारोबार किया.
  • इसके बाद ‘फाइटर’ की 6 दिनों की कुल कमाई अब 134.25 करोड़ रुपये हो गई है.

छठे दिन ‘फाइटर’ की कमाई में आई गिरावट
‘फाइटर’ को क्रिटिक्स से लेकर ऑडियंस तक हर किसी से तारीफ मिली है. शुरुआती चार दिनो में दमदार कलेक्शन करने वाली इस फिल्म की कमाई में पांचवें दिन यानी सोमवार के बाद अब मंगलवार को भी गिरावट देखऩे को मिली है. हालांकि वीकडेज में कलेक्श घटना आम बात है. वहीं गिरावट के बावजूद ‘फाइटर’ ने 130 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

फाइटर’ ने वर्ल्डवाइड कितनी कर ली कमाई?
‘फाइटर’ देश ही नहीं पूरी दुनिया में गर्दा उड़ा रही है. इस फिल्म को वर्ल्डवाइड ऑडियंस से भी खूब शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने ‘फाइटर’ की वर्ल्डवाइड कमाई के आंकड़े शेयर किए हैं. इसके मुताबिक ‘फाइटर’ ने रिलीज के पहले दिन दुनियाभर में 36.04 करोड़ से ओपनिंग की थी. और फिल्म ने रिलीज पांच दिनों में वर्ल्डवाइड 225.87 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं छठे दिन ‘फाइटर’ दुनियाभर में  230 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी. 

फाइटर’ स्टार कास्ट
फाइटर एक हिंदी भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है ये फिल्म सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट की है. फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय अहम भूमिका में हैं. फाइटर 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे 250 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था.

ये भी पढ़ें-Vicky-Ankita Pics: बिग बॉस से बाहर आते ही पत्नी अंकिता लोखंडे के प्यार में लट्टू हुए विक्की जैन, रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर लिखी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
Toxic Trailer: यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget