एक्सप्लोरर

Fighter Box Office Collection Day 27: बॉक्स ऑफिस पर आखिरी सांसे गिन रही है ‘फाइटर’, लाखों कमाना भी हुआ मुश्किल, जानें-27वें दिन का कलेक्शन

Fighter Box Office Collection: ‘फाइटर’ अब बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह दम तोड़ चुकी है. फिल्म के लिए लाखों में कमाई करना भी काफी मुश्किल हो रहा है. 27वें दिन का कलेक्शन बेहद शॉकिंग है.

Fighter Box Office Collection Day 27: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की ‘फाइटर’ रिलीज के चौथे हफ्ते में है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब अपनी आखिरी सांसे गिन रही है. फिल्म की कमाई में हर दिन भारी गिरावट दर्ज की जा रही है और अब इसके लिए लाखों कमाने में भ पसीने छूट रहे हैं. चलिए यहां जानते हैं ‘फाइटर’ ने रिलीज के 27वें दिन यानी चौथे मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘फाइटर’ ने रिलीज के 27वें दिन कितनी कमाई की?
‘पठान’ फेम डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ‘फाइटर’ का फैंस को काफी इंतजार था. फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई थी और इसमें पहली बार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया. वहीं देशभक्ति से भरी कहानी और फिल्म के जबरदस्त एरियल एक्शन की भी खूब तारीफ हुई. हालांकि फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस खास नहीं रही. कमाई की बात करें तो ‘फाइटर’ ने पहले हफ्ते में 146.5 करोड़, दूसरे वीक में 41 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 14.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

वहीं अब ये फिल्म रिलीज के चौथे हफ्ते में है और इसकी कमाई का ग्राफ काफी नीचे आ गया है. ‘फाइटर’ ने जहां चौथे संडे 2.1 करोड़ की कमाई की थी तो वहीं चौथे सोमवार फिल्म के कलेक्शन में 66.67 फीसदी की गिरावट आई और इसने महज 70 लाख रुपये कमाए. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 27वें दिन यानी चौथे मंगलवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘फाइटर’ ने रिलीज के 27वें दिन 70 लाख की कमाई की है.
  • इसके बाद ‘फाइटर’ का 27 दिनों का कुल कलेक्शन अब 207.70 करोड़ रुपये हो गया है.

‘फाइटर’ ने वर्ल्डवाइड कितनी कर ली कमाई?
‘फाइटर’ ने दुनियाभर में अच्छा परफॉर्म किया है और इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 350 करोड़ से ज्यादा का कारोबार भी कर लिया है. मार्फलिक्स पिक्चर्स ने ‘फाइटर’ के दुनियाभर में कमाई के शुरुआती आंकड़े शेयर किए हैं. इसके मुताबिक फिल्म ने वर्ल्डवाइड 352 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं अब ये फिल्म 400 करोड़ का आंकड़ा छूने की ओर बढ़ रही है. हालांकि फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखते हुए इसके इस आंकड़े को छूना काफी मुश्किल लग रहा है.

‘फाइटर’ की स्टार कास्ट
‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण ने लीड रोल प्ले किया है. फिल्म में अनिल कपूर, संजीदा शेख, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय सहित कईं कलाकारों ने भी अहम रोल निभाया है. ‘फाइटर’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है. 

ये भी पढ़ें: 'शुक्र मनाओ तुम्हारी जिंदगी अजाब नहीं की...', जब Reem Shaikh को सेट पर शख्स ने दी थी धमकी, Jennifer Winget ने एक्ट्रेस को दे डाली थी ये सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
Toxic ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़
'टॉक्सिक' ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज

Embed widget