एक्सप्लोरर

'शुक्र मनाओ तुम्हारी जिंदगी अजाब नहीं की...', जब Reem Shaikh को सेट पर शख्स ने दी थी धमकी, Jennifer Winget ने एक्ट्रेस को दे डाली थी ये सलाह

Reem Shaikh Threatened On Set: रीम शेख ने अपनी एक शूटिंग के दौरान का एक किस्सा शेयर किया है जब उन्हें किसी शख्स ने बुरी तरह धमकाया था. हालांकि एक्ट्रेस ने उसे करारा जवाब दिया था.

Reem Shaikh Threatened On Set: रीम शेख हाल ही में सोनी लिव पर प्रीमियर हुई अपनी सीरीज रायसिंघानी वर्सेज रायसिंघानी में दिखाई दी थीं. एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट और करण वाही के साथ इस सीरीज में नजर आईं. प्रीमियर से पहले रीम सोशल मीडिया के जरिए शो के सेट से लगातार फैंस को अपडेट्स दे रही थीं. अब एक्ट्रेस ने अपनी किसी शूटिंग के दौरान का एक किस्सा शेयर किया है जब उन्हें किसी शख्स ने बुरी तरह धमकाया था. 

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए रीम शेख ने कहा, 'मेरे अलग-अलग झगड़े हुए हैं. जाहिर तौर पर ये एक आदमी की दुनिया है और यह फैक्ट भी कि मैं यंग हूं और मुझे ऐसे लोगों के साथ काम करने का मौका मिला है जो मुझसे बहुत बड़े हैं. मेरे एक सेट पर एक आदमी ने मुझसे कहा कि तुम शुक्रगुजार रहो कि जब तुम उस सेट पर काम कर रही थी और मैंने तुम्हारी जिंदगी अजाब नहीं की. यह बात मुझसे मेरे मुंह पर कही गई.'

'मैं कई बार इससे गुजरी हूं...'
जब रीम शेख ने यह मामला बताया तो ये सुनकर उनकी को-एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट हैरान रह गईं. जेनिफर गुस्सा हो गईं और उन्होंने रीम को उस आदमी को थप्पड़ मारने की सलाह दी. इसके आगे रीम ने कहा- 'मैंने उससे सिर्फ इतना पूछा कि उसने ऐसा क्यों सोचा कि मैंने उसे ऐसा करने की पावर दी होगी क्योंकि वह मुझे पे नहीं करने वाला था. मैं कई बार इससे गुजरी हूं, लेकिन मेरे साथ एक बहुत मजबूत शख्स का सपोर्ट भी रहा है और वह हैं मेरे पिता. मैं हमेशा मजबूत होकर लौटी हूं.'

पिता ने हमेशा किया सपोर्ट
रीम बताती हैं कि जब वो छोटी थीं तब से ही उनके पिता ने उन्हें मजबूत बना दिया था. एक्ट्रेस कहती हैं कि अगर कोई भी आदमी उनके साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करता है, तो वे उसकी आंखों में आंखें डालकर देखने और उसका जवाब देने की हिम्मत रखती हैं.

इन सीरीयल्स में नजर आईं एक्ट्रेस
बता दें कि रीम शेख ने टीवी के कई पॉपुलर सीरियल्स में काम किया है. वे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 'चिकी' के कैरेक्टर में नजर आईं थीं. इसके अलावा वे 'तेरे इश्क में घायल', 'फना इश्क में', 'तुझसे है राब्ता' जैसे शो में बतौर लीड कैरेक्टर नजर आ चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: नीना गुप्ता से हॉस्पिटल में पूछा गया धर्म तो भड़कीं एक्ट्रेस, कहा-'ओह माय गॉड, क्या होगा अब हमारा...'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लॉकअप' में सुनीता आहूजा की बेल कराने पहुंचे गोविंदा, पति को देखते ही बोलीं, 'बंदूक भी लानी थी मारने के लिए'
'लॉकअप' में सुनीता आहूजा की बेल कराने पहुंचे गोविंदा, पति को देखते ही बोलीं, 'बंदूक भी लानी थी मारने के लिए'
Dhamaal 4 OTT Release: थिएटर पर करोड़ों कमा रही 'धमाल 4', जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे अजय की फिल्म
थिएटर पर करोड़ों कमा रही 'धमाल 4', जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे अजय की फिल्म
'कमरे में 30-40 लोग थे...', 13 की उम्र में राम कपूर के साथ हुई छेड़छाड़, सालों बाद बयां किया दर्द
'कमरे में 30-40 लोग थे...', 13 की उम्र में राम कपूर के साथ हुई छेड़छाड़, सालों बाद बयां किया दर्द
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget