एक्सप्लोरर

Fighter Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर ‘फाइटर’ की हुई शानदार लैंडिंग, ऋतिक-दीपिका की फिल्म की दमदार रही ओपनिंग, जानें-पहले दिन का कलेक्शन

Fighter Box Office Collection: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘फाइटर’ को अच्छी शुरुआत मिली है. इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन किया है.

Fighter Box Office Collection Day 1:साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक ‘फाइटर’ 25 जनवरी यानी बीते दिन  सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस फिल्म का फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार था. फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को देखने के लिए भी लोग क्रेजी हो रहे थे. वहीं फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होते ही इसे पहले दिन देखने के लिए सिनेमाघरों में काफी संख्या में दर्शक पहुंचे. चलिए यहां जानते हैं ‘फाइटर’ ने रिलीज के पहले दिन कितने करोड़ से ओपनिंग की है?

फाइटर’ ने पहले दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?  
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण-स्टारर ‘फाइटर’ को रिलीज के पहले दिन दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है. इस फिल्म के दिल दहला देने वाले एरियल एक्शन ने दर्शकों के होश उड़ा दिए हैं. वहीं दीपिका और ऋतिक की ऑनस्क्रीन जोड़ी भी दर्शकों को काफी पसंद आई है. ओवरऑल ये फिल्म किंगसाइज एंटरटेनर बताई जा रही है और इसी के साथ फिल्म को पहले दिन अच्छी शुरुआत भी मिली है. वहीं अब ‘फाइटर’ की रिलीज के पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘फाइटर’ ने रिलीज के पहले दिन 22 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिशियल नंबर्स आने के बाद इनमें कुछ बदलाव हो सकता है.

ऋतिक रोशन की ‘वॉर’  और बैंग-बैंग से कम रही ‘फाइटर’ की ओपनिंग
ऋतिक रोशन के करियर की दो हाईएस्ट ओपनर फिल्में ‘वॉर’ और ‘बैंग बैंग’ हैं. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ‘वॉर’ साल 2019 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने पहले दिन 53 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की थी. वहीं ‘बैंग बैंग’ की पहले दिन की कमाई 27.54 करोड़ थी. ऐसे में ऋतिक रोशन ‘फाइटर’ के 22 करोड़ के कलेक्शन के साथ अपनी ही फिल्मों 'वॉर' और 'बैंग बैंग' के ओपनिंग डे के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए हैं. हालांकि इसी के साथ ‘फाइटर’ ऋतिक के करियर की तीसरी हाईएस्ट ओपनर बन गई है.

रिपब्लिक डे पर बंपर कमाई कर सकती है फाइटर’
‘फाइटर’ की ओपनिंग बेशक ‘पठान’ और ‘वॉर’ के मुकाबले कम रही है लेकिन फिल्म के पास रिपब्लिक डे वीकेंड पर अच्छी कमाई करने का मौका है. इस फिल्म ने अपने दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग में पहले ही 7.81 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म को रिलीज के दूसरे दिन गणतंत्र दिवस की छुट्टी का पूरा फायदा मिल सकता है और ऐसे में इसके बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करने की उम्मीद की जा रही है.

फाइटर’ की स्टार कास्ट
ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर के अलावा, फाइटर के कलाकारों में करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, तलत अजीज, संजीव जयसवाल, ऋषभ साहनी और आशुतोष राणा समेत अन्य शामिल हैं. इस फिल्म का निर्देशन ‘पठान’ फेम डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने किया है.

ये भी पढ़ें: करण जौहर के शो में मेहमानों को मिलते हैं बेहद खूबसूरत और महंगे गिफ्ट्स, यहां देखें 'द कॉफी हैम्पर' में छिपा है कौन-सा खजाना

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर छिड़ी बहस, कश्मीरा शाह ने पूछा- सच्चा प्यार ऐसा दिखता है?
गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर छिड़ी बहस, कश्मीरा शाह ने पूछा- सच्चा प्यार ऐसा दिखता है?
Box Office: चौथे दिन शाम 4 बजे तक 84 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 4 बजे तक 84 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
Awarapan 2 ओवरसीज में बनी इमरान हाशमी की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, इन देशों में की सबसे ज्यादा कमाई
'आवारापन 2' ओवरसीज में बनी इमरान हाशमी की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'सवाल करो, गुलामी नहीं...', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर प्रकाश राज का हमला
'सवाल करो, गुलामी नहीं...', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर प्रकाश राज का हमला

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget