एक्सप्लोरर

Box Office Collection: 'फाइटर' को नहीं मिली बिग ओपनिंग! एडवांस बुकिंग के मामले में ये हैं टॉप-10 हिंदी फिल्म

Highest Advance Booking 10 Movies: फिल्म फाइटर के पहले दिन की एडवांस बुकिंग उम्मीद से काफी कम रही. कुछ ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने एडवांस बुकिंग में जबरदस्त कलेक्शन शो किया है.

Highest Advance Booking Movies: फिल्मों के पहले दिन का कलेक्शन बताता है कि वो फिल्म आगे कैसा बिजनेस करेगी. पहले दिन का लगभग कलेक्शन उस फिल्म की एडवांस बुकिंग पर आधारित होता है. कभी-कभी एडवांस बुकिंग कम होती है लेकिन फिल्में जबरदस्त ओपनिंग कर जाती है. फिल्म फाइटर 25 जनवरी को रिलीज हुई और उम्मीद थी कि ये फिल्म 30 से 40 करोड़ के आस-पास की ओपनिंग करेगी लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है.

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं जिनकी एडवांस बुकिंग काफी जबरदस्त रही. खबर है कि फिल्म फाइटर के पहले दिन की एडवांस बुकिंग उम्मीद से बहुत कम हुई है. फिल्म 25 से 30 करोड़ के आस-पास की ओपनिंग करेगी लेकिन इससे पहले भी कई फिल्में रहीं जिन्हंने एडवांस बुकिंग के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं.

एडवांस बुकिंग में सबसे आए हैं ये 10 फिल्में

एडवांस बुकिंग के मामले में बॉलीवुड की तमाम फिल्में शामिल हैं. वहीं इसमें साउथ की कुछ वो फिल्में भी शामिल हैं जिनकी हिंदी में भी अच्छी एडवांस बुकिंग हुई थी. यहां बताया गया डाटा Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक है.

फाइटर

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है. ये फिल्म 25 जनवरी को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के पहले दिन के 2,79,367 टिकट्स बिके और फिल्म 25 से 30 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है.

बाहुबली 2- द कॉन्क्लूजन

साल 2017 में आई फिल्म बाहुबली ने दुनियाभर में हजार करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. इस फिल्म के पहले दिन में 650,000 टिकट्स बिके थे. इस फिल्म ने पहले दिन 38.5 करोड़ का हिंदी भाषा में कलेक्शन किया था.

जवान

साल 2023 में आई फिल्म जवान ने दुनियाभर में हजार करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. इस फिल्म के पहले दिन के 557,000 टिकट का बिका था. इस फिल्म ने पहले दिन 75 करोड़ के आस-पास का कलेक्शन किया था.

पठान

साल 2023 की शुरुआत में फिल्म पठान आई थी और इस फिल्म ने भी हजार करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. इस फिल्म के पहले दिन के 556,000 टिकट बिके थे. इस फिल्म ने पहले दिन 55 करोड़ के आस-पास का कलेक्शन किया था.

केजीएफ-चैप्टर 2

साल 2022 में आई फिल्म केजीएफ का दूसरा पार्ट खूब पसंद किया गया. इस फिल्म के पहले दिन के 515,000 टिकट्स बिके थे. इस फिल्म ने पहले दिन लगभग 53 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस फिल्म ने दुनियाभर में 1200 करोड़ का बिजनेस किया था.

एनिमल

साल 2023 में आई फिल्म एनिमल के पहले दिन के 456,000 टिकट्स बिके थे. इस फिल्म ने पहले दिन 40 करोड़ के आस-पास का बिजनेस किया था और इस फिल्म ने दुनियाभर में 900 करोड़ का बिजनेस किया है.

वॉर

साल 2019 में आई फिल्म वॉर के पहले दिन के 410,000 टिकट्स बिके थे. इस फिल्म ने पहले दिन 53 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस फिल्म ने दुनियाभर में 475 करोड़ का कलेक्शन किया था.

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान

साल 2018 में आई फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के पहले दिन 346,000 टिकट्स बिके थे. इस फिल्म ने पहले दिन 52 करोड़ का बिजनेस किया था और वर्ल्डवाइड 335 करोड़ का बिजनेस किया था.

प्रेम रतन धन पायो

साल 2015 में आई फिल्म प्रेम रतन धन पायो के पहले दिन के 340,000 टिकट्स बिके थे. इस फिल्म ने पहले दिन 40 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 432 करोड़ का कलेक्शन किया था.

भारत

साल 2019 में आई फिल्म भारत के पहले दिन के 316,000 टिकट्स बिके थे. इस फिल्म ने पहले दिन 42 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 325 करोड़ का कलेक्शन किया था.

यह भी पढ़ें: Mannara Chopra का असली नाम नहीं जानते होंगे आप, प्रियंका चोपड़ा के कहने पर लिया था बड़ा फैसला, जानें फैमिली और एजुकेशन के बारे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत ने 10 साल से बैन किया है...', पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम हैं दुखी, कहा- लोग VPN पर गाने सुनते हैं
'भारत ने 10 साल से बैन किया...' आतिफ असलम हैं दुखी, कहा- लोग VPN पर गाने सुनते हैं
5,000 करोड़ नेटवर्थ वाले टॉम क्रूज को मल्लिका शेरावत पर है क्रश? एक्ट्रेस बोलीं- साथ में पार्टी करते हैं...
5,000 करोड़ के मालिक टॉम क्रूज को है मल्लिका शेरावत पर क्रश? एक्ट्रेस के खुलासे ने मचाई सनसनी
Awarapan 2 vs Batwara 1947: सनी देओल से ज्यादा इमरान हाशमी की फिल्म की हो रही एडवांस बुकिंग, चौंका देगा कलेक्शन
'बंटवारा 1947' से ज्यादा हो रही 'आवारापन 2' की एडवांस बुकिंग, चौंका देगा कलेक्शन
मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो...
मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो...

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
'रील का जमाना है, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
'रील का जमाना है, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget