एक्सप्लोरर

Fighter Advance Booking Day 2: दूसरे दिन के लिए 'फाइटर' की हुई बंपर एडवांस बुकिंग, रिपब्लिक डे पर सॉलिड कमाई करेगी ऋतिक-दीपिका की फिल्म

Fighter Advance Booking: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर 'फाइटर' का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. इसी के साथ इस फिल्म की दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग काफी शानदार है.

Fighter Advance Booking Day 2: 'वॉर' और 'पठान'  फेम डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की लेटेस्ट डायरेक्शनल फिल्म 'फाइटर' 2024 की पहली बड़ी एक्शन फिल्म है. 'फाइटर' बीते दिन यानी 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. दमदार कलाकारों और हिटमेकर निर्देशक की इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. वहीं सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद 'फाइटर' को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला और इसकी ओपनिंग भी शानदार रही. वहीं फिल्म की रिलीज के दूसरे दिन गणतंत्र दिवस की छुट्टी है और ऐसे में 'फाइटर' के लिए जमकर एडवांस बुकिंग हुई है. चलिए यहां जानते हैं फिल्म ने दूसरे दिन के लिए एडवांस बुकिंग में कितना कलेक्शन कर लिया है?

'फाइटर' की दूसरे दिन के लिए कैसी है एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
कईं सालों से गणतंत्र दिवस की छुट्टी फिल्म कैलेंडर में सबसे जरूरी दिनों में से एक रही है. सिद्धार्थ आनंद की शाहरुख खान स्टारर लास्ट रिलीज फिल्म 'पठान' भी 25 तारीख को रिलीज हुई थी.इस फिल्म ने 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर 70.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं  'फाइटर' से भी उम्मीद की जा रही है कि फिल्म रिप्ब्लिक डे पर छप्परफाड़ कमाई करेगी. फिल्म के एडवांस बुकिंग रिपोर्ट देखकर लग रहा है कि 'फाइटर' के लिए गणतंत्र दिवस की छुट्टी फायदेमंद रहेगी. वहीं 'फाइटर' के दूसरे दिन के लिए एडवांस बुकिंग के आंकड़ों की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक

  • दूसरे दिन के लिए 'फाइटर' के हिंदी 2D में 1 लाख 89 हजार 310 टिकटों की सेल हुई है.
  • हिंदी 3D में 'फाइटर' के 2 लाख 4 हजार 429 टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है.
  • हिंदी IMAX 3D में फिल्म के 15 हजार 43 टिकटों की प्री सेल हुई है.
  • हिंदी 4DX 3D में 'फाइटर' के 5 हजार 161 टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है
  • ICE 3D में 'फाइटर' के 300 टिकट बिके हैं
  • IMAX 2D में 'फाइटर' के 425 टिकटो की प्री सेल हुई है.
  • दूसरे दिन के लिए 'फाइटर' के कुल 4 लाख 14 हजार 668 टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है.
  • इसी के साथ 'फाइटर' ने दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग में 13 करोड़ 12 लाख का कलेक्शन कर लिया है.

'फाइटर' के दूसरे दिन बंपर कमाई की उम्मीद
'फाइटर' ने दूसरे दिन के लिए एडवांस बुकिंग में 13 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. ऐसे में ऋतिक दीपिका की इस फिल्म के गणतंत्र दिवस की छुट्टी के दिन बंपर कमाई करने की उम्मीद की जा रही है. वहीं फिल्म की पहले दिन की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'फाइटर' ने 22 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की है.  

'फाइटर' एरियल एक्शन फिल्म है
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, "फाइटर" एक एरियल एक्शन फिल्म है जो 2019 के पुलवामा हमलों और उसके बाद भारतीय वायु सेना द्वारा बालाकोट एयर स्ट्राइक पर बेस्ड है. फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, संजीदा शेख, अक्षय ओबेरॉय, तलत अजीज और आशुतोष राणा ने अहम रोल प्ले किया है.  यह फिल्म गणतंत्र दिवस 2024 से एक दिन पहले 25 जनवरी को दुनिया भर में रिलीज हुई है.

ये भी पढ़ें: Khichdi 2 Ott Release: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने आ रहा है पारेख परिवार, जानें कब और कहां देखें 'खिचड़ी 2'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वालै है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
रोंगटे खड़े कर देने वालै है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
'खाते इस देश का हैं लेकिन...' नसीरुद्दीन शाह को कंगना रनौत ने कहा 'लोमड़ी', बुरी तरह भड़कीं एक्ट्रेस
'खाते इस देश का हैं लेकिन...' नसीरुद्दीन शाह को कंगना रनौत ने कहा 'लोमड़ी
Live Update: सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ प्री टिकट सेल में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? जानें- दोपहर 1 बजे तक का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' प्री टिकट सेल में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? जानें- दोपहर 1 बजे तक का कलेक्शन
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget