एक्सप्लोरर

Box Office: पांचवे दिन भी जारी है 'दंगल' की धमाकेदार कमाई का सिलसिला...

नई दिल्ली: बॉलीवुड  सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही हैं. इस फिल्म ने मंगलवार को पांचवे दिन भी ताबड़तोड़ कमाई की है.

‘दंगल’ ने सोमवार को जहां 25.48 करोड़ की कमाई की थी वहीं फिल्म ने मंगलवार को 23.07 करोड़ की कमाई की है. गौरतलब है कि सोमवार (नॉन हॉलीडे) के दिन इतनी कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है.  इस फिल्म ने पहले दिन 29.78 करोड़, दूसरे दिन 34.82 करोड़, तीसरे दिन 42.35 करोड़, चौथे दिन सोमवार को 25.48 करोड़ और पांचवे दिन 23.07 करोड़ की कमाई के साथ पांच दिनों में कुल 155.53 करोड़ कमा लिए हैं. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है.

बता दें कि पांच दिनों में ही इस फिल्म ने 155.53 करोड़ की कमाई के साथ इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘एम. एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘एयरलिफ्ट’, ‘रूस्तम’ और ‘हाउसफुल 3’ जैसी फिल्मों की लाइफटाइम कमाई से ज्यादा कमा लिए हैं.

‘दंगल’ अब इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में दो नंबर पर है. पहले नंबर पर सलमान खान की ‘सुल्तान’ है जिसने बॉक्स ऑफिस पर कुल 300.45 करोड़ की कमाई की थी.

आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि 'दंगल' तीन दिनों में ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई. और इस तरह इस क्लब में शामिल होने वाली ये आमिर खान की पांचवीं फिल्म बन गई है. इससे पहले 2014 में ‘पीके’, 2013 में ‘धूम 2’, 2009 में ‘थ्री इडियट्स’ और 2008 में ‘गजनी’ इस क्बल में शामिल हो चुके हैं.

फिल्म की कहानी हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगट की जिंदगी पर आधारित है और आमिर खान ने महावीर सिंह की भूमिका को परदे पर जीवंत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. इस फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह महावीर सिंह अपनी बेटियों गीता और बबीता को कुश्ती के दांव-पेंच सिखाकर उन्हें रेसलिंग का चैंपियन बनाता है.

Cx9R6k7UkAA5Uj51

फिल्म को हर तरफ से मिल रही तारीफों से ये साफ है कि एक बार फिर से आमिर खान दर्शकों के साथ साथ समीक्षकों के दिल को भी जीतने में कामयाब रहे हैं. रिलीज से पहले इस फिल्म की सलमान खान की ‘सुल्तान’ से काफी तुलना हो रही थी. लेकिन ‘दंगल’ और ‘सुल्तान’ में स्टोरी से लेकर एक्टिंग तक, कोई तुलना ही नहीं है. दोनों फिल्में रेसलिंग पर जरूर बनी है लेकिन एक जैसा कुछ भी नहीं है. ‘सुल्तान’ में लव स्टोरी थी तो वहीं ये फिल्म बाप और बेटी के रिश्तों पर बनी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhurandhar 2 Box Office Day 76: 'धुरंधर 2' की 76वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश, जानें कितना हुआ कलेक्शन
'धुरंधर 2' की 76वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश, जानें कितना हुआ कलेक्शन
'कॉकटेल 2' में लेस्बियन रोमांस? कृति सेनन ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट में दिया जवाब, अफवाहों को बताया गलत
'कॉकटेल 2' में लेस्बियन रोमांस? कृति सेनन ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट में दिया जवाब, अफवाहों को बताया गलत
Mauli Wins Title Indian Shakira: ‘मया मया’ से मौली दवे रातोंरात बनीं स्टार, बप्पी लहरी ने दिया था ‘इंडियन शकीरा’ का खिताब
‘मया मया’ से मौली दवे रातोंरात बनीं स्टार, बप्पी लहरी ने दिया था ‘इंडियन शकीरा’ का खिताब
'कॉकटेल 2' शूट के दौरान सख्त डाइट पर रहीं कृति सैनन, बोलीं- अक्सर रहती थीं भूखी और चिड़चिड़ी
'कॉकटेल 2' शूट के दौरान सख्त डाइट पर रहीं कृति सैनन, बोलीं- अक्सर रहती थीं भूखी और चिड़चिड़ी

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi की सास का घटिया ड्रामा! रोके से किया दूर, अब Dhruv सिखाएगा सबक!
बॉलीवुड न्यूज़: 😯'कॉकटेल 2' का ट्रेलर आउट, दिखेगा प्यार, दोस्ती और हार्टब्रेक का तड़का!
Mumbai में ताबड़तोड़ Bulldozer Action, दरगाह बना निशाना | Goregaon Bulldozer Action | Mumbai Police
Signature Case: Bengal चुनाव हार के बाद बिखर रही है TMC? | Abhisekh Banerjee | Breaking | Mamata
Signature Case: Mamata Banerjee के लिए 13 विधायक बने मुसिबत? | TMC | Abhisekh Banerjee | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
Ghaziabad News: सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस का एक्शन तेज, खोड़ा के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद पुलिस का एक्शन तेज, इलाके के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
अब इस देश में खेलते दिखेंगे 3D विजय शंकर, IPL के बीच लिया था संन्यास; जानें किस टीम में हुई एंट्री
अब इस देश में खेलते दिखेंगे 3D विजय शंकर, IPL के बीच लिया था संन्यास; जानें किस टीम में हुई एंट्री
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
600-700 पुरुषों ने तो कभी जानवरों ने किया रेप...ब्रिटेन में बाल यौन शोषण के काले सच! पीड़िताओं की गवाहियों से कांप उठेगी रूह
600-700 पुरुषों ने तो कभी जानवरों ने किया रेप...ब्रिटेन में बाल यौन शोषण के काले सच से कांप उठेगी रूह!
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
Explained: दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए 'डक कर्व' और सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
Chenab-Beas Link Project: चिनाब और ब्यास नदी को जोड़ने में कितना आएगा खर्च, इससे कितना बढ़ जाएगा भारत का पानी?
चिनाब और ब्यास नदी को जोड़ने में कितना आएगा खर्च, इससे कितना बढ़ जाएगा भारत का पानी?
Embed widget